मेनु

You are here: होम> विभिन्न व्यंजन >  भारतीय व्यंजन >  मुगलई व्यंजन, मुगलई >  मुगलई बिरयानी रेसिपी, मुगलई चावल रेसिपी >  वेजिटेबल बिरयानी रेसिपी | 3 लेयर बिरयानी | वेज बिरयानी रेसिपी |

वेजिटेबल बिरयानी रेसिपी | 3 लेयर बिरयानी | वेज बिरयानी रेसिपी |

Viewed: 71493 times
User 

Tarla Dalal

 17 January, 2025

Image
0.0/5 stars   100% LIKED IT | 0 REVIEWS OK

Table of Content

वेजिटेबल बिरयानी रेसिपी | 3 लेयर बिरयानी | वेज बिरयानी रेसिपी | vegetable biryani recipe in Hindi | with amazing 44 images.

वेजिटेबल बिरयानी एक पारंपरिक मुघलाई मुख्य आहार का भाग है जो कटी हुई सब्ज़ीयाँ, मसाले, केसर और सूखे मेवों से भरपुर है। आम दिनों में, आप इसे खाने में अकेले ही बना सकते हैं। हालांकि शिमला मिर्च और धनिया जैसे सामग्री अपनी खुशबू फैलाते हैं, वहीं, केसर और अन्य मसाले इसे और भी बेहतर बनाते हैं।

वेजिटेबल बिरयानी रेसिपी एक देसी वेज बिरयानी रेसिपी है जो 3 लेयर बिरयानी है।

नीचे दिया गया है वेजिटेबल बिरयानी रेसिपी | 3 लेयर बिरयानी | वेज बिरयानी रेसिपी | vegetable biryani recipe in Hindi | स्टेप बाय स्टेप फोटो और वीडियो के साथ।

Preparation Time

5 Mins

None Time

1 Mins

Total Time

6 Mins

Makes

6 None

सामग्री

चावल के लिए

वेजिटेबल ग्रेवी के लिए

वेजिटेबल बिरयानी के लिए अन्य सामग्री

वेजिटेबल बिरयानी सजाने के लिए

विधि
आगे बढ़ने की विधी
  1. वेजिटेबल बिरयानी बनाने के लिए, एक बाउल में दही, धनिया और केसरी रंग अच्छी तरह मिला लें।
  2. तैयार चावल का मिश्रण डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  3. 1/2 चावल के मिश्रण को हान्डी में डालकर, चम्मच के पिछले भाग से फैला लें।
  4. उपर बनायी गई वेजिटेबल ग्रेवी डालकर अच्छी तरह फैला लें।
  5. बचे हुए चावल को उपर पालकर फैला लें।
  6. घी डालकर ढ़क दें।
  7. हान्डी को नॉन-स्टिक तवे पर रखें और धिमी आँच पर 25 से 30 मिनट तक पकाऐं।
  8. वेजिटेबल बिरयानी तुरंत परोसें।
चावल के लिए
  1. 11/4 कप पानी, तेजपत्ता, दालचीनी, लौंग, इलायची, चावल और नमक को एक गहरे नॉन-स्टिक पॅन में मिला लें और ढ़ककर मध्यम आँच पर 10 से 12 मिनट या चावल के पकने तक पका लें।
  2. चावल को छन्नी से छानकर एक तरफ रख दें।
वेजिटेबल ग्रेवी के लिए
  1. एक गहरे नॉन-स्टिक पॅन में तेल गरम करें और ज़ीरा डालें।
  2. जब बीज चटकने लगे, प्याज़ डालकर मध्यम आँच पर 1 से 2 मिनट या प्याज़ के पार्दर्शी होने तक भुन लें।
  3. अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डालकर, मध्यम आँच पर कुछ सेकन्ड तक भुन लें।
  4. टमाटर और 2 टेबल-स्पून पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें और मध्यम आँच पर 4 से 5 मिनट तक पकायें।
  5. मिली-जुली सब्ज़ीयाँ, पनीर, नमक और दुध डालकर, बीच-बीच में हिलाते हुए, मध्यम आँच पर 2 से 3 मिनट तक पकाऐं।
  6. शक्कर डालकर अच्छी तरह मिलायें और मध्यम आँच पर 1 मिनट के लिये पकाऐं।

बिरयानी में चावल पकाने के लिए

 

    1. वेजिटेबल बिरयानी रेसिपी में चावल को पूरी तरह से पकाने के लिए | ३ लेयर बिरयानी | वेज बिरयानी रेसिपी | Vegetable Biryani recipe in Hindi। चावल को साफ पानी मिलने तक धो लें। खुशबूदार और जायकेदार बिरयानी पाने के लिए हमेशा बास्मति चावल का उपयोग करें।
    2. चावल में पर्याप्त पानी डालकर ढक्कन से ढक कर ३० मिनट के लिए भिगोने के लिए रख दें।
    3. बास्मति चावल को छान कर एक तरफ रख दें।
    4. एक गहरे नॉन-स्टिक पैन में ४ १/२ कप पानी और नमक डालकर उसे उबाल लें।
    5. तेजपत्ता, दालचीनी, लौंग और इलायची डालें। ये बासमती चावल को एक हल्का स्वाद और सुखद सुगंध प्रदान करते हैं।
    6. भीगे और छाने हुए चावल को डालें।
    7. हलके से चावल को एक बार हिलाएं। ढक्कन से ढक कर मध्यम आंच पर १० से १२ मिनट तक या चावल के लगभग ९५% पक जाने तक पकाये।
    8. छलनी का उपयोग करके चावल को छान लें।
    9. चावल को ठंडे पानी डालकर ठण्डा कर ले ताकि चावल के दाने पकने बंद हो जाए। चावल को एक बड़ी प्लेट या थाली में डाले और पूरी तरह से ठंडा करने के लिए एक तरफ रख दें।
वेजिटेबल ग्रेवी बनाने के लिए

 

    1. वेजिटेबल बिरयानी की वेजिटेबल ग्रेवी बनाने के लिए | ३ लेयर बिरयानी | वेज बिरयानी रेसिपी। एक गहरे नॉन-स्टिक पैन में तेल गरम करें। इसके अलावा, आप स्वाद बढ़ाने के लिए घी का उपयोग भी कर सकते हैं।
    2. तेल गरम होने पर जीरा डालें।
    3. जब जीरा चटकने लगे, प्याज डालें।
    4. प्याज को मध्यम आंच पर १ से २ मिनट तक या प्याज के पारदर्शी होने तक भूनें।
    5. अदरक-हरी मिर्च की पेस्ट डालें।
    6. हल्दी पाउडर डालें।
    7. धनिया पाउडर डालें।
    8. मिर्च पाउडर डालें। यदि आप मसालेदार भोजन पसंद करते हैं, तो थोड़ा और मिर्च पाउडर जोड़ें।
    9. गरम मसाला डालें और मध्यम आंच पर कुछ सेकंड के लिए भुनें।
    10. टमाटर डालें। अगर आप को टमाटर नापसंद होने तो उसे डालना  टाल सकते हैं।
    11. इसके अलावा, २ टेबल-स्पून पानी डालें जो टमाटर पकाने में मदद करेगा और मसालों को जलने से बचाएगा।
    12. अच्छी तरह मिलाएं और मध्यम आंच पर ४ से ५ मिनट तक पकाएं।
    13.  मिली-जुली सब्ज़ीयाँ डालें।
    14. पनीर डालें।
    15. नमक और दूध डालें। दूध वेजिटेबल बिरयानी का स्वाद बढ़ाता है।
    16. हल्के हाथो से बीच - बीच मे हिलाते हुए मध्यम आंच पर २ से ३ मिनट के लिए पका लिजीए।
    17. शक्कर डालें। शक्कर ओप्शनल है, यह विशेष रूप से टमाटर से स्वाद को संतुलित करने में मदद करता है। अच्छी तरह से मिलाएं और मध्यम आंच पर १ मिनट के लिए पकाएं और वेज बिरयानी के लिए हमारी वेजिटेबल ग्रेवी तैयार है।
वेजिटेबल बिरयानी की लेयर बनाने के लिए

 

    1. वेजिटेबल बिरयानी बनाने के लिए | ३ लेयर बिरयानी | वेज बिरयानी रेसिपी | एक मध्यम आकार के कटोरे में दही डालें।
    2. व्हिस्क का उपयोग करके ताजा दही को फेंटें।
    3. धनिया डालें।
    4. केसरिया रंग या केसर पाउडर डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। केसरिया रंग के बजाय आप थोड़े से गुनगुने दुध में केसर को भिगोए और अच्छी तरह मिला के उपयोग कर सकते हैं।
    5. चम्मच की मदद से अच्छी तरह मिलाएं।
    6. तैयार दही-धनिया-केसरिया रंग के मिश्रण को चावल में मिलाएं।
    7. दो चम्मच की मदद से धीरे से मिलाएं ताकि यह समान रूप से फैल जाए।
    8. हांडी में १/२ चावल के मिश्रण को डालें।
    9. एक लेयर बनाने के लिए उसे  चम्मच पिछले भाग की मदद से समान रूप से फैला लें।
    10. उसके उपर तैयार वेजिटेबल ग्रेवी डालें और समान रूप से फैला लें।
    11. चावल के बचे हुए १/२ भाग को डालें और समान रूप से फैला लें।
    12. इसके ऊपर समान रूप से घी डालें। यदि आप को घी पसंद नहीं हैं, तो दूध डाल सकते हैं।
    13. इसे ढक्कन से ढ़क कर हांडी को नॉन-स्टिक तवा पर रखें।
    14. धीमी आंच पर २५ से ३० मिनट तक पकाएं और हमारी वेजिटेबल बिरयानी तैयार है।
    15. तले हुए प्याज से वेजिटेबल बिरयानी को गार्निश करें।
    16. वेजिटेबल बिरयानी | ३ लेयर बिरयानी | वेज बिरयानी रेसिपी | को तले हुए काजू से गार्निश करें।
    17. वेजिटेबल बिरयानी के साथ परोसने के लिए, आप चुकंदर, ककड़ी और टमाटर रायता रेसिपी को तैयार कर सकते हैं।
    18. वेजिटेबल बिरयानी | ३ लेयर बिरयानी | वेज बिरयानी रेसिपी को तुरंत परोसें।
पोषक मूल्य प्रति (Abbrv) per cup
ऊर्जा448 कैलरी
प्रोटीन8.9 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट60.8 ग्राम
फाइबर5.7 ग्राम
वसा18.2 ग्राम
कोलेस्ट्रॉल4 मिलीग्राम
सोडियम26.3 मिलीग्राम

Your Rating*

user

Follow US

रेसिपी श्रेणियाँ