You are here: होम> इक्विपमेंट > प्रेशर कुकर > पालक मसूर दाल रेसिपी | लो-कैलोरी पौष्टिक पालक मसूर दाल | पालक मसूर दाल रेसिपी इन हिंदी |
पालक मसूर दाल रेसिपी | लो-कैलोरी पौष्टिक पालक मसूर दाल | पालक मसूर दाल रेसिपी इन हिंदी |

Tarla Dalal
02 January, 2025


Table of Content
About Palak Masoor Dal
|
Ingredients
|
Methods
|
पालक मसूर दाल की तैयारी के लिए
|
पालक मसूर दाल बनाने के लिए
|
Nutrient values
|
पालक मसूर दाल रेसिपी | लो-कैलोरी पौष्टिक पालक मसूर दाल | palak masoor dal recipe in hindi | with 30 amazing images.
क्या आप अपने रोज़मर्रा के खाने के लिए सामान्य दाल खाने से ऊब चुके हैं, हमारे पालक मसूर दाल रेसिपी को आज़माएँ, पालक के साथ मसूर दाल का अपराजेय संयोजन आपके शरीर को प्रोटिन, आयरन और फोलिक एसिड से पोषण देता है।
इस लो कैलोरी हेल्दी पालक मसूर दाल रेसिपी को फुल्का या पराठों के साथ एन्जॉय करें |
नीचे दिया गया है पालक मसूर दालरेसिपी | लो-कैलोरी पौष्टिक पालक मसूर दाल | palak masoor dal recipe in hindi | स्टेप बाय स्टेप फोटो और वीडियो के साथ।
Tags
Preparation Time
5 Mins
None Time
1 Mins
Total Time
6 Mins
Makes
6 None
सामग्री
पालक मसूर दाल के लिए सामग्री
1 कप कटी हुई पालक (chopped spinach)
1/2 कप मसूर दाल
1 टी-स्पून अदरक-हरी मिर्च की पेस्ट (ginger-green chilli paste)
हल्दी पाउडर (turmeric powder, haldi)
1 टी-स्पून तेल ( oil )
1 टी-स्पून जीरा ( cumin seeds, jeera)
3 सूखी कश्मीरी लाल मिर्च (whole dry kashmiri red chillies) , टुकड़ों में तोड़ी हुई
5 to 6 करी पत्ते (curry leaves)
1 टी-स्पून कटा हुआ लहसुन (chopped garlic)
1 टेबल-स्पून इमली का पल्प (tamarind pulp)
नमक (salt) स्वादअनुसार
विधि
- पालक मसूर दाल बनाने के लिए, मसूर दाल को एक घंटे के लिए पर्याप्त पानी में भिगोएँ। पानी को छान लें और छाने हुए पानी को निकाल दें।
- एक प्रशर कूकर में मसूर दाल, अदरक-हरी मिर्च की पेस्ट, हल्दी पाउडर और २ कप पानी डालें और २ सीटी आने तक पकाएँ। एक तरफ रख दें।
- ढक्कन खोलने से पहले भाप को पूरी तरह से निकलने दें।
- एक गहरे नॉन-स्टिक पैन में तेल गरम करें, उसमें जीरा और इलायची डालें।
- जब जीरा चटकने लगे, हींग, सूखी कश्मीरी लाल मिर्च, कड़ीपत्ता और लहसुन डालें और मध्यम आँच पर कुछ सेकंड के लिए भूनें।
- उसमें पकाई हुई दाल का मिश्रण, इमली का पल्प, १ कप पानी, पालक और नमक डालें, अच्छी तरह मिलाएं और बीच-बीच में हिलाते हुए मध्यम आंच पर १ से २ मिनट तक पकाइए ।
- पालक मसूर दाल गरमा-गरम परोसें।
-
-
पालक मसूर दाल रेसिपी बनाने के लिए | लो-कैलोरी पौष्टिक पालक मसूर दाल | palak masoor dal recipe in hindi | मसूर दाल को साफ करके धो लें। मसूर की दाल शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन प्रदान करती है और रक्त के लिए भी अच्छी होती हैं।
-
मसूर दाल को एक घंटे के लिए पर्याप्त पानी में भिगोएँ।
-
इस बीच, पालक के पत्तों का एक गुच्छा साफ करके धो लें।
-
उन्हें एक चॉपिंग बोर्ड पर रखें और काट लें। १ कप माप कर, एक तरफ रख दें।
-
एक घंटे के बाद, दाल को छान लें और पानी को निकाल दें।
-
पालक मसूर दाल रेसिपी बनाने के लिए | लो-कैलोरी पौष्टिक पालक मसूर दाल | palak masoor dal recipe in hindi | मसूर दाल को साफ करके धो लें। मसूर की दाल शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन प्रदान करती है और रक्त के लिए भी अच्छी होती हैं।
-
-
पौष्टिक पालक मसूर दाल बनाने के लिए, प्रेशर कुकर में, मसूर दाल डालें।
-
अदरक-हरी मिर्च की पेस्ट डालें।
-
हल्दी पाउडर डालें।
-
प्रेशर कुकर में २ कप पानी डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।
-
२ सीटी के लिए प्रेशर कुक करें। ढक्कन खोलने से पहले भाप को निकलने दें।
-
एक गहरे नॉन-स्टिक पैन में तेल गरम करें।
-
तेल गरम होने के बाद, जीरा और इलायची डालें।
-
जब जीरा चटकने लगे, हींग डालें।
-
सूखी कश्मीरी लाल मिर्च डालें।
-
करी पत्ता डालें।
-
लहसुन डालें। मध्यम आंच पर कुछ सेकंड के लिए भूनें या कच्ची सुगंध जाने तक भूनें। अगर आप जैन है तो लहसुन न डालें।
-
पकी हुई दाल का मिश्रण मिलाएं।
-
इमली का पल्प डालें। यह हमारे पालक मसूर दाल को एक सुखद खटास देता हैं। एक समान स्वाद देने के लिए आप टमाटर या नींबू के रस का उपयोग भी कर सकते हैं।
-
१ कप पानी, पालक और नमक डालें। पालक में स्वाभाविक रूप से थोड़ा नमकीन स्वाद होता है इसलिए दाल में नमक मिलाते समय सतर्क रहें।
-
पालक मसूर दाल रेसिपी । लो-कैलोरी पौष्टिक पालक मसूर दाल | palak masoor Dal Recipe in hindi | अच्छी तरह से मिलाएं और मध्यम आंच पर बीच-बीच में हिलाते हुए १ से २ मिनट के लिए पका लें।
-
पालक मसूर दाल को गरम गरम परोसें। इसी तरह, आप पालक चना दाल, पालक तुवर दाल तैयार कर सकते हैं और चावल या जीरा राइस का आनंद ले सकते हैं।
-
पौष्टिक पालक मसूर दाल बनाने के लिए, प्रेशर कुकर में, मसूर दाल डालें।
ऊर्जा | 86 कैलरी |
प्रोटीन | 5.2 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 13.1 ग्राम |
फाइबर | 2.4 ग्राम |
वसा | 1.5 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 0 मिलीग्राम |
सोडियम | 12 मिलीग्राम |