You are here: होम> इक्विपमेंट > गहरा पॅन > दाल पालक रेसिपी | मूंग दाल पालक | मूंग दाल के साथ पालक
दाल पालक रेसिपी | मूंग दाल पालक | मूंग दाल के साथ पालक

Tarla Dalal
02 January, 2025
-9061.webp)

Table of Content
दाल पालक रेसिपी | मूंग दाल पालक | मूंग दाल के साथ पालक | dal palak in hindi.
Tags
Preparation Time
5 Mins
None Time
1 Mins
Total Time
6 Mins
Makes
6 None
सामग्री
दाल पालक के लिए सामग्री
1/2 कप हरी मूंग दाल (green moong dal)
3/4 कप कटी हुई पालक (chopped spinach)
2 टी-स्पून तेल ( oil )
1 टी-स्पून जीरा ( cumin seeds, jeera)
1/2 कप कटा हुआ प्याज़ (chopped onions)
1/2 कप कटा हुआ टमाटर (chopped tomatoes)
2 टी-स्पून अमचूर (dried mango powder (amchur)
1/2 टी-स्पून हल्दी पाउडर (turmeric powder, haldi)
नमक (salt) , स्वादअनुसार
पीसकर पेस्ट बनाने के लिए सामग्री (थोडे पानी का उपयोग करके)
1 1/2 टेबल-स्पून कटी हुई हरी मिर्च (chopped green chillies)
6 लहसुन की कली (garlic cloves)
अदरक (ginger, adrak) का टुकडा
विधि
- दाल पालक बनाने के लिए, हरी मूंग दाल को 2 घंटे के लिए एक कटोरी में पर्याप्त पानी में भिगोएँ और छान लें।
- एक बर्तन में पानी उबालें, उसमें हरी मूंग की दाल डालें, अच्छी तरह मिलाएँ और मध्यम आँच पर 4 से 5 मिनट तक या आधी पकने तक बीच-बीच में हिलाते हुए पकाएँ। अच्छी तरह से छान लें और अलग रखें।
- एक गहरे नॉन-स्टिक पैन में तेल गरम करें और जीरा डालें।
- जब बीज चटकने लगे, तब तैयार पेस्ट और प्याज डालें और मध्यम आँच पर 1 मिनट के लिए भूनें।
- 2 टेबल-स्पून पानी के साथ टमाटर डालें, अच्छी तरह मिलाएँ और मध्यम आँच पर 1 से 2 मिनट तक या टमाटर के नरम होने तक बीच-बीच में हिलाते हुए पकाएँ।
- पालक, पकी हुई हरी मूंग दाल, आमचूर पाउडर, हल्दी पाउडर, नमक और 3 कप पानी डालकर अच्छी तरह मिलाएँ और मध्यम आँच पर 2 से 3 मिनट बीच-बीच में हिलाते हुए पकाएँ।
- दाल पालक को गर्म - गर्म परोसें।
ऊर्जा | 132 कैलरी |
प्रोटीन | 7.2 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 19.1 ग्राम |
फाइबर | 3 ग्राम |
वसा | 3 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 0 मिलीग्राम |
सोडियम | 18 मिलीग्राम |
दाल पालक रेसिपी | मूंग दाल पालक | मूंग दाल के साथ पालक की कैलोरी के लिए यहाँ क्लिक करें