You are here: होम> विभिन्न व्यंजन > भारतीय व्यंजन > मटकी और ज्वार का पराठा की रेसिपी
मटकी और ज्वार का पराठा की रेसिपी

Tarla Dalal
02 January, 2025


Table of Content
गर्भावस्था के दौरान आपका लोह के स्तर को बढ़ाने का यह एक शानदार नुस्खा है।
उबाली और क्रश की हुई मटकी को गेहूं और ज्वार के आटे के साथ मिलाकर आटा गूँथकर यह मज़ेदार पराठे तैयार किए गए हैं।
मटकी के मिलाने से पराठे नरम और स्वादिष्ट बनते है तो दूसरी ओर मसालों का छिडकाव इन्हें और सुगंधिदार बनाते हैं। मसालों का कम प्रयोग करने से अम्लता को टाला जा सकता जो गर्भावस्था के दौरान आम है। दाल के साथ इन गरमा गरम पराठों का मज़ा लें।
Tags
Preparation Time
5 Mins
None Time
1 Mins
Total Time
6 Mins
Makes
6 None
सामग्री
मटकी और ज्वार का पराठा बनाने के लिए सामग्री
1/2 कप उबाली और क्रश की हुई मटकी
1/2 कप ज्वार का आटा (jowar flour)
1/2 कप गेहूं का आटा (whole wheat flour, gehun ka atta)
1 टी-स्पून लाल मिर्च का पाउडर (red chilli powder)
1/4 टी-स्पून हल्दी पाउडर (turmeric powder, haldi)
1 टी-स्पून धनिया-जीरा पाउडर (coriander-cumin seeds powder )
1/4 कप कटा हुआ हरा धनिया (chopped coriander)
1 टी-स्पून तेल ( oil )
नमक (salt) , स्वादानुसार
गेहूं का आटा (whole wheat flour, gehun ka atta) , बेलने के लिए
2 टी-स्पून तेल ( oil ) पकाने के लिए
विधि
- मटकी और ज्वार का पराठा की रेसिपी बनाने के लिए, एक गहरे बाउल में सभी सामग्री मिलाकर प्रर्याप्त पानी का प्रयोग करके हल्का सख्त आटा गूँथ लीजिए।
- आटे को 8 बराबर भागों में बाँट लीजिए।
- आटे के एक भाग को 150 मि. मी. (6") व्यास के गोल आकार में थोड़े सूखे गेहूं के आटे का प्रयोग करके बेल लीजिए।
- एक नानॅ-स्टिक तवा गरम कीजिए और उस पर 1/4 टी-स्पून तेल का प्रयोग कर के पराठा के दोनों तरफ सुनहरे दाग पड़ने तक पका लीजिए।
- विधी क्रमांक 3 और 7 को दोहराकर 7 और पराठा बना लीजिए।
- मटकी और ज्वार का पराठा गरमा गरम परोसिए।
ऊर्जा | 66 कैलरी |
प्रोटीन | 1.6 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 10.4 ग्राम |
फाइबर | 1.6 ग्राम |
वसा | 2.2 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 0 मिलीग्राम |
सोडियम | 2.5 मिलीग्राम |
मटकी और ज्वार का पराठा की रेसिपी की कैलोरी के लिए यहाँ क्लिक करें