You are here: होम> विभिन्न व्यंजन > भारतीय व्यंजन > गुजराती व्यंजन > गुजराती शाक ( सब्जी़ ) रेसिपी > बटाटा नु शाक रेसिपी | गुजराती आलू की सब्जी | आलू की सूखी सब्जी
बटाटा नु शाक रेसिपी | गुजराती आलू की सब्जी | आलू की सूखी सब्जी

Tarla Dalal
16 April, 2025


Table of Content
About Batata Nu Shaak, Bateta Nu Shaak
|
Ingredients
|
Methods
|
बटेटा नू शाक बनाने के लिए
|
Nutrient values
|
बटाटा नु शाक रेसिपी | गुजराती आलू की सब्जी | आलू की सूखी सब्जी | batata nu shaak in hindi | with 18 amazing images. बटाटा नु शाक एक मशहुर गुजराती खाने में से एक है, जिसे लगभग हर घर में बनाया जाता है।
इस गुजराती आलू की सब्जी में तिल, कड़ी पत्ता और अदरक-हरी मिर्च के पेस्ट का मज़ेदार मेल, फीके आलू को अनोखा स्वाद प्रदान करता है।
नींबू का रस और धनिया, जिसे बनाने के अंत में मिलाया जाता है, इस बटाटा नु शाक के स्वाद को और भी मज़ेदार बनाते हैं। दाल और चावल के साथ परोसने पर यह बेहतरीन लगता है।
बटाटा नु शाक रोटली, पूरीया थेपला के साथ एक शानदार कॉम्बो बनाता है।
बनाना सीखें बटाटा नु शाक रेसिपी | गुजराती आलू की सब्जी | आलू की सूखी सब्जी | batata nu shaak in hindi | नीचे दिए गए विस्तृत स्टेप बाय स्टेप फोटो और वीडियो के साथ।
Tags
Preparation Time
5 Mins
None Time
1 Mins
Total Time
6 Mins
Makes
6 None
सामग्री
बटाटा नु शाक के लिए सामग्री
4 कप उबाले और कटे हुए आलू
4 टेबल-स्पून तेल ( oil )
1 टी-स्पून सरसों (mustard seeds ( rai / sarson)
4 टी-स्पून तिल (sesame seeds, til)
नमक (salt) स्वादअनुसार
1/2 टी-स्पून हल्दी पाउडर (turmeric powder, haldi)
4 टी-स्पून अदरक-हरी मिर्च की पेस्ट (ginger-green chilli paste)
1 टेबल-स्पून नींबू का रस (lemon juice)
परोसने के लिए
गुजराती दाल
चावल
विधि
बटाटा नु शाक बनाने की विधि
- बटाटा नु शाक बनाने के लिए, एक नॉन-स्टिक कढ़ाई में तेल गरम करें और सरसों, तिल, कड़ी पत्ता और हींग डालें।
- जब बीज चटकने लगे, आलू, नमक, हल्दी पाउडर और अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट डालकर अच्छी तरह मिला लें और बीच-बीच में हिलाते हुए, मध्यम आँच पर 2-3 मिनट के लिए पका लें।
- नींबू का रस और धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें और मध्यम आँच पर और एक मिनट तक पका लें।
- बटाटा नु शाक गरमा गरम परोसें।
-
-
बटेटा नू शाक बनाने के लिए | गुजराती आलू सब्जी | आलू की सब्जी | batata nu shaak in hindi | प्रेशर कुकर लें और उसमें ५ मध्यम आकार के आलू रखें।
-
पर्याप्त पानी डालें।
-
ढक्कन लगा के, ५ सीटी आने तक पकने दें। यदि छोटे आकार के आलू का उपयोग कर रहे है, तो ३ से ४ सीटी के लिए पकाये, आलू को अधिक पकाना नहीं है वरना वे सब्जी बनाने के दौरान मशी हो जाएगा।
- आलू के पकने के बाद, उन्हें कमरे के तापमान पर आने दें और उन्हें छीलें।
- एक तेज चाकू का उपयोग करके आलू को क्यूब्स में काट लें। एक तरफ रख दें।
-
बटाटा नु शाक बनाने के लिए, एक चौड़े नॉन-स्टिक पैन में तेल गरम करें। गुजराती आलू सब्जी एक बहुत ही सामान्य रेसिपी है और हर घर में इसे पकाने की अपनी स्टाइल होती हैं।
-
सरसों डालें और उसे चटकने दें।
-
तिल डालें।
-
कड़ी पत्ता डालें।
-
एक चुटकी हींग डालें।
-
१० सेकंड तक भूनें, बीजों को चटकने दें और अपना रंग बदलने दें।
-
आलू के क्यूब्स डालें।
-
हल्दी पाउडर डालें।
-
अदरक हरी मिर्च की पेस्ट डालें। आप मसाले में अपनी पसंद के अनुसार मिर्च की मात्रा को समायोजित कर सकते हैं।
-
अच्छी तरह से मिलाएं और मध्यम आंच पर २ से ३ मिनट के लिए पकाएं, बीच-बीच में टॉस करें।
-
नींबू का रस डालें। यह बटेटा नू शाक को | गुजराती आलू सब्जी | आलू की सब्जी | batata nu shaak in hindi | एक अलग स्वाद देगा।
-
धनिया डालकर बटेटा नू शाक को ताजगी दें।
-
अच्छी तरह से मिलाएं और मध्यम आंच पर १ मिनट के लिए गुजराती आलू सब्जी को पकाएं।
- बटेटा नू शाक को | गुजराती आलू सब्जी | आलू की सब्जी | batata nu shaak in hindi | गुजराती दाल, चावल और थेपला के साथ परोसें।
-
बटेटा नू शाक बनाने के लिए | गुजराती आलू सब्जी | आलू की सब्जी | batata nu shaak in hindi | प्रेशर कुकर लें और उसमें ५ मध्यम आकार के आलू रखें।
ऊर्जा | 243 कैलरी |
प्रोटीन | 2 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 22.9 ग्राम |
फाइबर | 2.1 ग्राम |
वसा | 16 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 0 मिलीग्राम |
सोडियम | 11.7 मिलीग्राम |
बटाटा नु शाक रेसिपी | गुजराती आलू की सब्जी | आलू की सूखी सब्जी की कैलोरी के लिए यहाँ क्लिक करें