You are here: होम> विभिन्न व्यंजन > भारतीय व्यंजन > गुजराती व्यंजन > गुजराती शाक ( सब्जी़ ) रेसिपी > रसावाला बटेटा नू शाक
रसावाला बटेटा नू शाक

Tarla Dalal
02 January, 2025


Table of Content
रसावाला बटेटा नु शाक रेसिपी | गुजराती आलू की सब्जी | रसावाला बटाटा नु शाक | रसावाला आलू | rasawala bateta nu shaak in Hindi | with 22 amazing images.
रसवाला बटेटा नु शाक रेसिपी | ग्रेवी के साथ गुजराती आलू की सब्जी | रसावाला बटाटा नु शाक गुजराती घरों में एक रोजमर्रा की सब्जी है। ग्रेवी के साथ गुजराती आलू की सब्जी बनाना सीखें।
रसवाला बटेटा नु शाक बनाने के लिए, एक कढ़ाई में तेल गरम करें और सरसों और ज़ीरा डालें। जब बीज चटकने लगे, हींग, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट डालकर मध्यम आँच पर कुछ सेकन्ड तक भुन लें। आलू, शक्कर, नमक और २ कप पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें। ढ़ककर मध्यम आँच पर १२ से १५ मिनट या आलू के नरम होने तक, बीच-बीच मे हिलाते हुए पका लें। धनिया से सजाकर गरमा गरम परोसें।
चाहे गुजराती घर हो या रेस्ट्रान्ट, रसवाला बटेटा नु शाक के बिना कोई भी थाली संपूर्ण नहीं होती, इसके सौम्यपन के बाद भी यह सबका पसंदिदा होता है। यह देखना मज़ेदार है कि किस तरह, सबकी रसोई में मिलने वाले आम मसाले और सामग्री जैसे सरसों और ज़ीरा, धनिया-ज़ीरा पाउडर, अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट आदि आलू को एक स्वादिष्ट व्यंजन में बदल देते हैं।
हमने इस रसवाला बटेटा नु शाक को पानी में मसाले के साथ उबाल कर बनाया है ताकि आलू मसाले के स्वाद को अच्छी तरह से सोख ले। लेकिन इसे उबले और छिले हुए आलू के क्यूब्स से बनाना भी बहुत आम है।
ग्रेवी के साथ गुजराती आलू की सब्जी पुरी और तुवर दाल नी खिचड़ी के साथ परोसे जाने वाली एक मशहुर सब्ज़ी है। जब एक लंबे गिलास छाछ के साथ परोसा जाता है, तो यह एक संपूर्ण तृप्तिदायक भोजन होता है।
रसवाला बटेटा नु शाक के लिए टिप्स। १. मसाले को ५ से ७ सेकंड के लिए भूनें, नहीं तो वे जल सकते हैं। 2. चीनी को कद्दूकस या कटे हुए गुड़ से बदला जा सकता है। 3. अगर आपको थोड़ी गाढ़ी ग्रेवी चाहिए तो सब्जी में से कुछ आलू के टुकड़े मैश करके ग्रेवी में डाल दीजिए। इसे २ मिनट तक उबालें। 4. रसवाला तमाता बटेता नु शाक बनाने के लिए आप आलू के क्यूब्स के साथ टमाटर के टुकड़े भी डाल सकते हैं।
Tags
Preparation Time
10 Mins
None Time
20 Mins
Total Time
30 Mins
Makes
4 मात्रा के लिये
सामग्री
Main Ingredients
2 कप आलू के टुकड़े (potato cubes)
2 टेबल-स्पून तेल ( oil )
1/2 टी-स्पून सरसों (mustard seeds ( rai / sarson)
1/2 टी-स्पून जीरा ( cumin seeds, jeera)
1/2 टी-स्पून हल्दी पाउडर (turmeric powder, haldi)
1 टी-स्पून लाल मिर्च का पाउडर (red chilli powder)
1 टेबल-स्पून धनिया-जीरा पाउडर (coriander-cumin seeds powder )
1/2 टी-स्पून अदरक-हरी मिर्च की पेस्ट (ginger-green chilli paste)
2 टेबल-स्पून शक्कर (sugar)
नमक (salt) स्वादअनुसार
सजाने के लिए
2 टेबल-स्पून कटा हुआ हरा धनिया (chopped coriander)
विधि
- रसवाला बटेटा नु शाक, एक कढ़ाई में तेल गरम करें और सरसों और ज़ीरा डालें।
- जब बीज चटकने लगे, हींग, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट डालकर मध्यम आँच पर कुछ सेकन्ड तक भुन लें।
- आलू, शक्कर, नमक और 2 कप पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- ढ़ककर मध्यम आँच पर 12 से 15 मिनट या आलू के नरम होने तक, बीच-बीच मे हिलाते हुए पका लें।
- धनिया से सजाकर गरमा गरम परोसें।
-
-
अगर आपको रसावाला बटेटा नु शाक रेसिपी | गुजराती आलू की सब्जी | रसावाला बटाटा नु शाक | रसावाला आलू | rasawala bateta nu shaak in Hindi | पसंद है, तो फिर हमारे गुजराती शाक व्यंजनों का संग्रह और कुछ व्यंजनों देखें जिन्हें हम पसंद करते हैं।
- पत्ता गोभी और आलू की सब्जी रेसिपी | आलू पत्तागोभी की सब्जी | कोबी बटाटा नु शाक | गुजराती कोबी बटाटा नु शाक | kobi batata nu shaak in hindi | with 17 amazing images.
- गुजराती सांभरिया शाक रेसिपी | गुजराती भरवां सब्जी | मिक्स वेजिटेबल सांभरिया शाक | गुजराती भरेला शाक | प्रेशर कुकर में सांभरिया शाक | sambhariyu shaak in Hindi.
- गोभी मटर सब्जी रेसिपी | गोभी वटाना नू शाक | गोभी मटर की सब्जी | फूलगोभी की सब्जी | gobi vatana sabzi in hindi | with 15 amazing images.
-
अगर आपको रसावाला बटेटा नु शाक रेसिपी | गुजराती आलू की सब्जी | रसावाला बटाटा नु शाक | रसावाला आलू | rasawala bateta nu shaak in Hindi | पसंद है, तो फिर हमारे गुजराती शाक व्यंजनों का संग्रह और कुछ व्यंजनों देखें जिन्हें हम पसंद करते हैं।
-
-
रसावाला बटेटा नु शाक कोनसी सामग्री से बनाया जाता है? गुजराती आलू की सब्जी २ कप छिले हुए आलू के टुकड़े, २ टेबल-स्पून तेल, १/२ टी-स्पून सरसों, १/२ टी-स्पून ज़ीरा, एक चुटकी हींग, १/२ टी-स्पून हल्दी पाउडर, १ टी-स्पून लाल मिर्च पाउडर, १ टेबल-स्पून धनिया-ज़ीरा पाउडर, १/२ टी-स्पून अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट, २ टेबल-स्पून शक्कर और स्वादअनुसार नमक से बनाया जाता है।
-
रसावाला बटेटा नु शाक कोनसी सामग्री से बनाया जाता है? गुजराती आलू की सब्जी २ कप छिले हुए आलू के टुकड़े, २ टेबल-स्पून तेल, १/२ टी-स्पून सरसों, १/२ टी-स्पून ज़ीरा, एक चुटकी हींग, १/२ टी-स्पून हल्दी पाउडर, १ टी-स्पून लाल मिर्च पाउडर, १ टेबल-स्पून धनिया-ज़ीरा पाउडर, १/२ टी-स्पून अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट, २ टेबल-स्पून शक्कर और स्वादअनुसार नमक से बनाया जाता है।
-
-
मसालों को सिर्फ ५ से ७ सेकेंड के लिए भूनें, नहीं तो वे जल सकते हैं।
-
चीनी को कद्दूकस कीये हुए या कटे हुए गुड़ से बदला जा सकता है।
-
अगर आपको थोड़ी गाढ़ी ग्रेवी चाहिए तो सब्जी में से आलू के कुछ टुकड़े मैश करके ग्रेवी में डाल दीजिये। इसे २ मिनट तक उबालें।
-
रसावाला बटेटा नु शाक बनाने के लिए आप आलू के क्यूब्स के साथ टमाटर के टुकड़े भी डाल सकते हैं।
-
मसालों को सिर्फ ५ से ७ सेकेंड के लिए भूनें, नहीं तो वे जल सकते हैं।
-
-
रसावाला बटेटा नु शाक बनाने के लिए | गुजराती आलू की सब्जी | रसावाला बटाटा नु शाक | रसावाला आलू | rasawala bateta nu shaak in Hindi | एक कढ़ाई में २ टेबल-स्पून तेल गरम करें।
-
१/२ टी-स्पून सरसों डालें।
-
१/२ टी-स्पून ज़ीरा डालें।
-
बीज को चटकने दें।
-
एक चुटकी हींग डालें।
-
१/२ टी-स्पून हल्दी पाउडर डालें।
-
१ टी-स्पून लाल मिर्च पाउडर डालें।
-
१ टेबल-स्पून धनिया-ज़ीरा पाउडर डालें।
-
१/२ टी-स्पून अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट डालें।
-
मध्यम आंच पर कुछ सेकन्ड तक भुन लें।
-
२ कप छिले हुए आलू के टुकड़े डालें।
-
२ टेबल-स्पून शक्कर डालें। गुजराती शाक थोड़ा मीठा होता है।
-
स्वादानुसार नमक डालें।
-
२ कप पानी डालें।
-
अच्छी तरह मिलाएं।
-
ढककर मध्यम आंच पर १२ से १५ मिनट के लिए या आलू के पक जाने तक बीच-बीच में हिलाते हुए पका लें।
-
१२ से १५ मिनिट तक पकने के बाद सब्जी कुछ इस तरह दिखती है।
-
धनिया से गार्निश करें।
-
रसावाला बटेटा नु शाक को | गुजराती आलू की सब्जी | रसावाला बटाटा नु शाक | रसावाला आलू | rasawala bateta nu shaak in Hindi | गरमा गरम परोसें।
-
रसावाला बटेटा नु शाक बनाने के लिए | गुजराती आलू की सब्जी | रसावाला बटाटा नु शाक | रसावाला आलू | rasawala bateta nu shaak in Hindi | एक कढ़ाई में २ टेबल-स्पून तेल गरम करें।
ऊर्जा | 144 कैलरी |
प्रोटीन | 0.7 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 18.3 ग्राम |
फाइबर | 0.8 ग्राम |
वसा | 7.5 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 0 मिलीग्राम |
सोडियम | 5.1 मिलीग्राम |
रसावाला बटेटा नू शाक की कैलोरी के लिए यहाँ क्लिक करें