मेनु

You are here: होम> विभिन्न व्यंजन >  भारतीय व्यंजन >  गुजराती व्यंजन >  गुजराती दाल रेसिपी | कढी़ रेसिपी >  खट्टा मूंग रेसिपी | गुजराती खट्टा मूंग सब्जी | खट्टा मग | दही वाला खट्टा मूंग |

खट्टा मूंग रेसिपी | गुजराती खट्टा मूंग सब्जी | खट्टा मग | दही वाला खट्टा मूंग |

Viewed: 31273 times
User 

Tarla Dalal

 02 January, 2025

Image
0.0/5 stars   100% LIKED IT | 0 REVIEWS OK

Table of Content

खट्टा मूंग रेसिपी | गुजराती खट्टा मूंग सब्जी | खट्टा मग | दही वाला खट्टा मूंग | khatta moong recipe in hindi language | with 22 amazing images.

गुजराती रसोई में साबूत मूंग का प्रयोग बहुत आम है। दही वाला खट्टा मूंग एक बेहद प्यारा व्यंजन है जो दही और मसालों के साथ पके हुए मूंग को दर्शाता है। खट्टे दही का प्रयोग इस व्यंजन को एक अनोखा और स्वादिष्ट रुप प्रदान करता है। लहसुन पसंद करने वाले इस खट्टा मग को एक नया रुप प्रदान करने के लिए, इसमें लहसुन का पेस्ट मिला सकते हैं।

आप भाकरी , रोटी या चपाती के साथ गुजराती खट्टा मूंग सब्जी रख सकते हैं। मैं इसे चावल के साथ खाना पसंद करता हूं।

नीचे दिया गया है खट्टा मूंग रेसिपी | गुजराती खट्टा मूंग सब्जी | खट्टा मग | दहीवाला खट्टा मूंग | khatta moong recipe in hindi language | स्टेप बाय स्टेप फोटो और वीडियो के साथ।

Preparation Time

5 Mins

None Time

1 Mins

Total Time

6 Mins

Makes

6 None

सामग्री

खट्टा मूंग रेसिपी के लिए सामग्री

सजाने के लिए

परोसने के लिए

    रोटली

विधि
खट्टा मूंग रेसिपी के लिए विधि
  1. मूंग को धोकर, उपयुक्त मात्रा के पानी में 2-3 घंटे के लिए भिगो दें।
  2. छानकर, 11/2 कप पानी डालकर 2 सिटी के लिए प्रैशर कुक कर लें।
  3. ढ़क्कन खोलने से पुर्व सारी भाप निकलने दें। एक तरफ रख दें।
  4. दही, लाल मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर को एक बाउल में मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें। एक तरफ रख दें।
  5. एक नॉन-स्टिक कढ़ाई में तेल गरम करें और सरसों, कड़ी पत्ता, हींग और अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट डालें।
  6. जब बीज चटकने लगे, पका हुआ मूंग डालकर अच्छी तरह मिला लें और मध्यम आँच पर 30 सेकन्ड तक पका कें।
  7. दही-बेसन का मिश्रण, नमक और 11/4 कप पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें और बीच में एक बार हिलाते हुए, मध्यम आँच पर 5 से 7 मिनट के लिए पका लें।
  8. धनिया से सजाकर सादे चावल या रोटली के साथ गरमा गरम परोसें।

खट्टा मूंग बनाने के लिए विधि

 

    1. खट्टा मूंग रेसिपी बनाने के लिए विधि | खट्टा मूंग रेसिपी | गुजराती खट्टा मूंग सब्जी | खट्टा मग | दही वाला खट्टा मूंगkhatta moong recipe in hindi | हरे मूंग लें, साफ करें और बहते पानी के नीचे उन्हें धो लें। एक गहरी कटोरी में डाल दें।
    2. पर्याप्त साफ पानी में मूंग को २ से ३ घंटे के लिए या जब तक मूंग नरम न हो, तब तक भिगोएँ।
    3. ३ घंटे के बाद मूंग को छान लें।
    4. एक प्रेशर कुकर में डालें।
    5.  १ १/२ कप पानी डालें और २ सीटी के लिए प्रेशर कुक करें।
    6. ढक्कन खोलने से पहले भाप को निकल ने दें। एक तरफ रख दें।
    7. एक गहरी कटोरी में, खट्टा दही लें। यहा हम खट्टा मूंग बनारहे हैं, इसलिए दही खट्टा ही होना चाहीए। आप खट्टा मूंग रेसिपी बनाना शुरू करने से पहले ५-६ घंटे के लिए ताजी दही को रात भर या अपने किचन काउंटर पर रख दें। गर्मियों के दौरान दही २-३ घंटों में खट्टा हो सकता है।
    8. मिर्च पाउडर डालें। अपने स्वाद के अनुसार तीखेपन को कम ज्यादा करें।
    9. हल्दी पाउडर डालें।
    10. बेसन डालें। इससे दही की ग्रेवी गाढ़ी हो जाएगी।
    11. व्हिस्क का उपयोग करके मुलायम और गांठ रहित मिश्रण बनाने के लिए अच्छी तरह से मिलाएं। एक तरफ रख दें।
    12. खट्टा मूंग के तड़के के लिए, एक गहरे नॉन-स्टिक कड़ाही में तेल गरम करें।
    13. तेल गरम होने के बाद इसमें सरसों डालें।
    14. करी पत्ता डालें। यह रेसिपी में किसी भी सब्जियों का उपयोग नहीं किया है, क्योंकी यह एक जैन रेसिपी है।
    15. एक अच्छी खुशबू के लिए हींग डालें।
    16. अदरक-हरी मिर्च की पेस्ट डालें।
    17. अच्छी तरह मिलाएं और कुछ सेकंड के लिए मध्यम आंच पर भूनें।
    18. पका हुआ मूंग डालें।
    19. अच्छी तरह से मिलाएं और मध्यम आंच पर १ मिनट तक पकाएं।
    20. दही-बेसन का मिश्रण और नमक डालें।
    21. गुजराती खट्टा मग के गाढ़ापन को अनुकूलित करने के लिए १ कप पानी डालें। अपनी पसंद के अनुसार गाढ़ापन को अनुकूलित करने के लिए कम या ज्यादा पानी डाल सकते हैं।
    22. अच्छी तरह से मिलाएं और बीच-बीच में हिलाते हुए ३ से ४ मिनट तक उबालें। हमारा खट्टा मूंग रेसिपी | गुजराती खट्टा मूंग सब्जी | खट्टा मग | दही वाला खट्टा मूंगkhatta moong recipe in hindi | तैयार हैं।
    23. खट्टा मूंग को धनिया से गार्निश करें।
    24. भाकरी, चावल या रोटी के साथ तुरंत परोसें।
पोषक मूल्य प्रति (Abbrv) per cup
ऊर्जा332 कैलरी
प्रोटीन16.7 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट37.3 ग्राम
फाइबर10.2 ग्राम
वसा11.7 ग्राम
कोलेस्ट्रॉल8 मिलीग्राम
सोडियम28.3 मिलीग्राम

Your Rating*

user

Follow US

रेसिपी श्रेणियाँ