मेनु

बेसन क्या है ? ग्लॉसरी, इसका उपयोग, स्वास्थ्य के लिए लाभ, रेसिपी

Viewed: 27022 times

बेसन क्या है?

बेसन ग्लुटन मुक्त आटा है जिसका प्रयोग अनेक प्रकार के मीठे और नमकीन खाद्य पदार्थ बनाने मे किया जाता है, जिसमे एक मशहुर व्यंजन है "लड्डू"! साफ चने कि साल से बने इस अत्यंत बारीक मुलायम आटे कि मटियाली सुगंध होती है औेर इसके खाने को बाँधने का गुण इसे प्याज़ के पकौड़े, पारंपरिक आलू और सब्ज़ी के भजिये और कुछ मीठे व्यंजन का मुख्य सामग्री बनाता है। विश्व भर मे इसका प्रयोग बहुत से डेज़र्ट और घोल वाले वयंजन मे किया जाता है।


 अन्य नाम

चना दाल का आटा

 


बेसन चुनने का सुझाव (suggestions to choose besan, chana dal flour, bengal gram flour)
 

• साफ और किड़ो से मुक्त पीले रंग का आटा चुने।

• अपनी ज़रुरत अनुसार, दरदरा या बारीक पीसा हुआ आटा खरीदें।

लैबल कि जाँच कर लें और ताज़े पीसे आटे मे से खरीदें कयोंकि पुराने आटे से खराब होने कि गंध आ सकती है।

 

 

बेसन के उपयोग रसोई में (uses of besan, chana dal flour, bengal gram flour in Indian cooking)


पिटला रेसिपी | महाराष्ट्रियन पिटला | बेसन पिटला | चावल भाकरी के साथ महाराष्ट्रीयन पिटल | पिटला रेसिपी हिंदी में | pitla recipe in hindi | पिटला एक बहुत प्रसिद्ध महाराष्ट्रियन भोजन है, जो उनके आरामदायक भोजन की श्रेणी में आता है। न केवल महाराष्ट्रियन बल्कि कई भारतीय घरों में उनके साप्ताहिक मेनू में पिटला होता है।


 

• यह एक बहु उपयोगी, ग्लुटन मुक्त आटा है जो प्रोटीन से भरपूर होता है।

• इसका प्रयो प्याज़, आलू या केले के भजिये बनाने मे किया जाता है, जिसमे कटी हुई सब्ज़ीयों को बेसन के बने घोल मे डुबोकर तलकर करारा सुनहरा बनाया जाता है। इन्हे भजिये और पखौड़े के नाम से जाना जाता है और लगभग सभी भारतियों का मनपसंद होता है। इन्हे घर परभी बनाया जाता है, लेकिन ज़्यादातर यह चौपाटी मे मिलते है। यह फ्रिटर चाय के साथ खुब जजते है।

• इसका प्रयोग ढ़ोकला, बोन्डा और सेव बनाने के आधार के रुप मे किया जाता है और लड्डू और मैसूर पाक जैसी मिठाई बनाने मे किया जाता है।

• शाकाहारी ऑमलेट के आधार के रुप मे इसका प्रयोग किया जाता है।

• बेसन कोफ्ता मे भी मिलाया जाता है और यह कड़ी का मुख्य सामग्री होता है, जो एक दही आधारित सूप होता है जिसे उत्तर भारत मे अक्सर बनाया जाता है।

• बेसन के चीले एक झट-पट और आसानी से बनाने वाला नाश्ता है, जहाँ बेसन के घोल मे मसाले, बारीक कटी हरी मिर्च, प्याज़, टमाटर और अदरक मिलाया जाता है।

• सूप और सभी प्रकार के सॉस को गाढ़ा बनाने के लिये बेसन का प्रयोग किया जाता है, और विदेश मे अंडे कि तरह इसका प्रयोग सामग्री को बाँधे रखने के लिये किया जा सकता है।

• अन्य पाकशैली में, इस बहु उपयोगी आटे का प्रयोग घोल बनाने मे, सूप, डेज़र्ट और कुछ प्रकार के ब्रैड मे भी किया जाता है।

 

 

बेसन संग्रह करने के तरीके 

 

• हवा बंद डब्बे मे रखकर साफ, सूखी जगह पर रखें और नमी, सूर्य कि किरणों और संक्रमण से दूर रखें।

• एक महीने से लंबे समय तक रखने के लिये, हवा बंद डब्बे मे रखकर फ्रिज मे रखें।

• लेकिन ज़रुरत अनुसार छोटे पैकेट ही खरीदें।

 

 

बेसन के फायदे, स्वास्थ्य विषयक (benefits of besan, chana dal flour, bengal gram flour in hindi)

 

बेसन मधुमेह रोगियों के लिए भी अच्छा है | Besan is Diabetic Friendly.

जटिल कार्बोहाइड्रेट से भरपूर और कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला बेसन मधुमेह रोगियों के लिए भी अच्छा है। साथ ही यह फाइबर का भी अच्छा स्रोत है जो मधुमेह रोगियों के लिए महत्वपूर्ण है। बेसन मैग्नीशियम का एक अच्छा स्रोत है जो इंसुलिन प्रतिरोध को कम करके इंसुलिन प्रतिक्रिया को बेहतर बनाता है। बहुत कम मैग्नीशियम होने के कारण अग्न्याशय हमारे रक्त शर्करा को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त इंसुलिन स्रावित नहीं कर पाता । बिना तली हुई बेसन चकली ट्राई करें, जो अपनी कुरकुरी बनावट और स्वादिष्ट स्वाद के साथ निश्चित रूप से आपके तालू को खुश कर देगी।

 

नॉन फ्राइड बेसन चकली रेसिपी | बेसन मुरुक्कू | बेक्ड बेसन चकली | बेसन चकली - मधुमेह के लिए भारतीय नाश्ता | Non Fried Besan Chakli, Besan Murukku


 
Diabetic Friendly


 

5. बेसन कब्ज से राहत दिलाता है | Besan Helps to Relieve Constipation.
बेसन में मौजूद अघुलनशील फाइबर कब्ज की संभावना को कम करता है और नियमित और स्वस्थ मल त्याग को बढ़ावा देता है।

 

ज्वार बाजरा थालीपीठ रेसिपी | स्वस्थ ज्वार थालीपीठ | महाराष्ट्रियन मल्टीग्रेन थालीपीठ | ज्वार बाजरा थालीपीठ रेसिपी हिंदी में | jowar bajra thalipeeth recipe in hindi| with 23 amazing images.

 

 

बेसन के विस्तृत लाभ देखें। See detailed benefits of besan.

 


 

coarse besan

दरदरा बेसन

यह शुद्ध चना दाल से तैयार किया जाता है और इसे मोटे ही पीसा किया जाता है। यह मुख्य रूप से भारतीय व्यंजनों में विशेष रूप से मिठाई बनाने में उपयोग किया जाता है। यह सभी दुकानों में आसानी से उपलब्ध होता है और बेसन जैसा दिखता है लेकिन बनावट अलग होती है।

Related Recipes

प्याज़ की कचौरी बनाने की विधि | अनियन कचौरी | जयपुर प्याज़ की कचौरी

दाल बाटी चूरमा रेसिपी | राजस्थानी दाल बाटी चूरमा | असली दाल बाटी चूरमा

तंदूरी पनीर टिक्का की रेसिपी

पनीर पकोड़ा रेसिपी | पंजाबी पनीर पकोड़ा | पनीर पकोड़ा बनाने की विधि |

मूंग दाल कचौड़ी रेसिपी | राजस्थानी खस्ता कचौड़ी | दाल भरी खस्ता कचौरी |

नायलॉन खमन ढोकला रेसिपी | गुजराती नायलोन खमन ढ़ोकला | क्विक नायलॉन खमन ढोकला |

दूधी मुठीया की रेसिपी

More recipes with this ingredient...

बेसन क्या है ? ग्लॉसरी, इसका उपयोग, स्वास्थ्य के लिए लाभ, रेसिपी (236 recipes), दरदरा बेसन (0 recipes)

Your Rating*

user

Follow US

रेसिपी श्रेणियाँ