You are here: होम> विभिन्न व्यंजन > भारतीय व्यंजन > पंजाबी रेसिपी | पंजाबी व्यंजन | > पंजाबी सब्जी रेसिपी > हरियाली मटर की सब्जी रेसिपी
हरियाली मटर की सब्जी रेसिपी

Tarla Dalal
02 January, 2025


Table of Content
हरियाली मटर की सब्जी रेसिपी | उत्तर भारतीय हरियाली मटर | धनिया पेस्ट में स्वस्थ हरियाली मटर पनीर | hariyali mutter sabzi in hindi | with 25 images.
हरियाली मटर की सब्जी एक अर्ध शुष्क उत्तर भारतीय लोकप्रिय सब्जी है। धनिया पेस्ट में स्वस्थ हरियाली मटर पनीर बनाना सीखें।
यह हरियाली मटर की सब्जी रेसिपी खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्हें धनिया बहुत पसंद है। धनिया और लहसुन के पेस्ट का स्वाद लाजवाब होता है जो इस उत्तर भारतीय हरियाली मटर की सब्जी को और भी स्वादिष्ट बनाता है।
मटर पकाने के अनगिनत तरीके हैं, लेकिन यह तरीका आपके मूँह को स्वाद से भर देगा, जिसका श्रेय हरियाली मटर की सब्जी के मसाला में प्रयोग किये गए भरपुर मात्रा में हरा धनिया को जाता है।
हरियाली मटर में पौष्टिक सामग्री और पकाने के तरीके का प्रयोग किया गया है, जो बदले में आपके हृदय को स्वस्थ रखने में और रक्त में शक्कर की मात्रा को संतुलित रखने में मदद करता है।
हरी मटर फाइबर से भरपूर होती है, पनीर प्रोटीन देता है और दूध कैल्शियम से भरपूर होता है इस धनिया पेस्ट में स्वस्थ हरियाली मटर पनीर में।
हरियाली मटर की सब्जी विटामिन सी, ए, फाइबर, कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर होती है।
आनंद लें हरियाली मटर की सब्जी रेसिपी | उत्तर भारतीय हरियाली मटर | धनिया पेस्ट में स्वस्थ हरियाली मटर पनीर | hariyali mutter sabzi in hindi | स्टेप बाय स्टेप फोटो के साथ।
Tags
Preparation Time
5 Mins
None Time
1 Mins
Total Time
6 Mins
Makes
6 None
सामग्री
हरियाली मटर के लिए
1 कप उबले हुए हरे मटर
2 टी-स्पून नारियल का तेल (coconut oil) या
1 टी-स्पून जीरा ( cumin seeds, jeera)
1/2 टी-स्पून कलौंजी
1/4 कप लो फॅट दूध (low fat milk) , 99.7% वसा मुक्त
नमक (salt) स्वादअनुसार
1/4 कप कटा हुआ लो फॅट पनीर
पीसकर मुलायम पेस्ट बनाने के लिए (थोड़ा पानी का प्रयोग कर)
2 कप कटा हुआ हरा धनिया (chopped coriander)
3 हरी मिर्च (green chillies) , कटी हुई
1 टी-स्पून कटा हुआ अदरक (chopped ginger)
4 लहसुन की कली (garlic cloves)
1 टेबल-स्पून नींबू का रस (lemon juice)
परोसने के लिए
फुल्के
विधि
- हरियाली मटर की सब्जी बनाने के लिये सबसे पहले धनिये का पेस्ट बना कर तैयार कर लीजिये।
- एक नॉन-स्टिक कढ़ाई में नारियल का तेल या तेल गरम करें और ज़ीरा डालें।
- जब बीज चटकने लगे, कलौंजी डालकर, मध्यम आँच पर कुछ सेकन्ड तक भुन लें।
- हींग और तैयार पेस्ट डालकर अच्छी तरह मिला लें और मध्यम आँच पर लगातार हिलाते हु। 1 से 2 मिनट तक पका लें।
- दूध, हरे मटर, पनीर, 2 टेबल-स्पून पानी, स्वादानुसार नमक डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।
- मध्यम आँच पर लगातार हिलाते हुए, और 3 मिनट तक पका लें।
- हरियाली मटर की सब्जी बाजरे की रोटी या फुल्कों के साथ तुरंत परोसें।
ऊर्जा | 145 कैलरी |
प्रोटीन | 7.5 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 16.5 ग्राम |
फाइबर | 7.4 ग्राम |
वसा | 5.4 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 0 मिलीग्राम |
सोडियम | 41.5 मिलीग्राम |
हरियाली मटर की सब्जी रेसिपी की कैलोरी के लिए यहाँ क्लिक करें