मेनु

लो फॅट पनीर क्या है? ग्लॉसरी | लाभ | का उपयोग करता है | रेसिपी |

Viewed: 19431 times

 

लो फॅट पनीर क्या है?

 

लो फॅट पनीर वजन के प्रति सहज व्यक्तियों के लिये एक बेहतरीन व्यंजन जिसका सब्ज़ीयाँ या नाश्ते में आसानी से प्रयोग किया जा सकता है। यह पनीर स्कीम दूध से बनता है जिसमे वसा भरपुर पनीर कि तुलना में, जिसमे २३ ग्राम वसा होता है, इस पनीर में दुध के साभी पौष्टिक तत्वों के साथ साथ केवल ०.१% वसा होता है। जिन्हें दूध पसंद नही होता उनके लिये यह अपने आहार में प्रोटीन ( जो हमारे शरीर के कोशाणु को रख रखाव के लिये ज़रुरी है) और कॅलशियम (मज़बूत हड्डीयों के लिये) कि मात्रा बढ़ाने में मदद करता है।

 

 

लो फॅट पनीर का रसोई मे उपयोग

• पनीर का प्रयोग कर कुछ आम व्यंजन बकते है, वह है, पालक पनीर (पनीर और पालक के पत्तों का मिश्रण), शाही पनीर (मुघलाई मसालों के साथ पका हुआ पनीर), पनीर मसाला और मटर पनीर (पनीर के साथ हरे मटर)।

• लो फॅट पनीर को खीर में मिलकार पौष्टिक मीठा बनाया जा सकता है।

 

कम वसा वाला पनीर सलाद में प्रयोग किया जाता है। |  low fat paneer used in salads. 

 


पनीर टमाटर लेट्यूस सलाद रेसिपी | वजन घटाने के लिए पनीर सलाद | हरी मटर, शिमला मिर्च, अजवाइन का सलाद | गर्भावस्था का सलाद | प्रोटीन, फाइबर, विटामिन बी1 से भरपूर सलाद | Paneer Tomato and Lettuce Salad

पनीर टमाटर लेट्यूस सलाद की एक सर्विंग में 9.4 ग्राम प्रोटीन (आरडीए का 17%) होता है। पनीर टमाटर लेट्यूस सलाद की कैलोरी देखें।

 

 

लो फॅट पनीर संग्रह करने के तरीके

• लो फॅट पनीर को एक गहरे बाउल में पानी में डुबोकर रखें। हर दुसरे पानी बदलकर फ्रिज में रखें।

• इस तरह रखने से यह एक हफते तक ताज़ा रह सकता है।

• अगर वह खट्टा हो जाये या वह कड़ा हो जाये तो उसका प्रयोग करने से पहले लगभग ५ मिनट गुनगुने पानी में रखें।

 

लो फॅट पनीर के फायदे  पनीर + कम वसा वाले पनीर (paneer, low fat paneer, benefits in hindi) : पनीर में उच्च गुणवत्ता वाला प्रोटीन और कैल्शियम होता है जो वजन घटाने में सहायक होता है। चूंकि पनीर कार्ब्स में कम है और प्रोटीन में उच्च है, यह धीरे-धीरे पचता है और इसलिए मधुमेह के लिए अच्छा है। पनीर में पोटेशियम उच्च मात्रा में होता है जो सोडियम के प्रभाव को कम करने में मदद करता है, जिससे रक्तचाप कम होता है और रक्त वाहिकाओं का संकुचन होता है, जिससे हृदय स्वास्थ्य में सुधार होता है और दिल के दौरे का खतरा कम होता है। वजन कम करने के लिए बढ़िया और दिलचस्प लेख पढ़ें क्या पनीर आपके लिए अच्छा है? कम वसा वाले पनीर में पूर्ण-वसा वाले पनीर के समान सभी पोषक तत्व होते हैं, बस वसा की कमी होती है।


 

low fat paneer cubes

लो फॅट पनीर के टुकड़े

पनीर के बड़े टुकड़े को तिरछा रखकर चौड़ी और चपटौ पट्टीयों मे काट लें। इन पट्टीयों को एक के उपर एक रखकर लंबा काट लें, (१/२" स्लाईस छोटे टुकड़ो के लिये, १" स्लाईस बड़े टुकड़ो के लिये)। इन कटे हुए स्लाईस को १/२ या १" के आकार में तिरछा काटने से पनीर के टुकड़े प्राप्त होंगे।

crumbled low fat paneer

चूरा किया हुआ लो फॅट पनीर

लो फॅट पनीर का चूरा करने के लिये, पनीर के एक छोटे टुकड़े को अपनी ऊँगलीयों के बीच मसलकर बारीक चूरा बना लें।

grated low fat paneer

कसा हुआ लो फॅट पनीर

इसके लिये, हाथ किसनी से पनीर को कसा जाता है। कसा हुआ पनीर बारीक होता है और इसका बेक्ड व्यंजन जैसे ऑ ग्रेटिन या कैसेरोल बनाने में प्रयोग होता है।

low fat paneer strips

लो फॅट पनीर कि पट्टियाँ

व्यंजन अनुसार पनीर के मोटे या पतले पट्टी काट लें।

mashed low fat paneer

मसला हुआ लो फॅट पनीर

अपनी हथेली से पनीर को आटा गूँथने के समान मसल लें।

chopped low fat paneer

कटा हुआ लो फॅट पनीर

पनीर के बड़े टुकड़े को चॉपिंग बोर्ड पर रखकर छोटे टुकड़ों मे काट लें। इन्हें बारीक, छोटे-मोटे या बड़े टुकड़े में, व्यंजन अनुसार काटा जा सकता है।

sliced low fat paneer

स्लाईस्ड लो फॅट पनीर

आप पनीर स्लाईसर का प्रयोग कर सकते हैं या तेज़ धार वाले चाकू का प्रयोग कर पनीर के व्यंजन अनुसार, मोटे या पतले स्लाईस काट सकते है।

Related Recipes

क्रीम चीज़ सैंडविच | कोल्ड क्रीम चीज़ सैंडविच | वेज क्रीम चीज़ सैंडविच

मूंग दाल पनीर चीला | मूंग दाल और पनीर चिल्ला | पीली मूंग दाल कॉटेज चीज़ पैनकेक

मसूर दाल और पनीर सूप रेसिपी

पनीर लबाबदार रेसिपी | हेल्दी सब्जी | रेस्टोरेंट स्टाइल पनीर लबाबदार | पंजाबी सब्जी

पनीर खीर रेसिपी | हेल्दी पनीर खीर | चीनी के विकल्प के साथ बनाया गया पनीर खीर |

पनीर टमाटर पराठा रेसिपी | टोमैटो पनीर पराठा | स्टफ्ड टमाटर पराठा | हेल्दी पराठा

भरवां लौकी

More recipes with this ingredient...

लो फॅट पनीर क्या है? ग्लॉसरी | लाभ | का उपयोग करता है | रेसिपी | (70 recipes), लो फॅट पनीर के टुकड़े (15 recipes) , चूरा किया हुआ लो फॅट पनीर (18 recipes) , कसा हुआ लो फॅट पनीर (22 recipes) , लो फॅट पनीर कि पट्टियाँ (1 recipes) , मसला हुआ लो फॅट पनीर (1 recipes) , कटा हुआ लो फॅट पनीर (4 recipes) , स्लाईस्ड लो फॅट पनीर (0 recipes)

Your Rating*

user

Follow US

रेसिपी श्रेणियाँ