You are here: होम> विभिन्न व्यंजन > भारतीय व्यंजन > महाराष्ट्रीयन रेसिपी | महाराष्ट्रीयन व्यंजन | > मुंबई की लोकप्रिय स्ट्रीट फूड रेसिपी > कांदा भजी पाव रेसिपी | कांदा भाजी पाव | कांदा भजिया पाव | मुंबई रोडसाइड कांदा भजी पाव
कांदा भजी पाव रेसिपी | कांदा भाजी पाव | कांदा भजिया पाव | मुंबई रोडसाइड कांदा भजी पाव

Tarla Dalal
02 January, 2025
-14181.webp)

Table of Content
कांदा भजी पाव रेसिपी | कांदा भाजी पाव | कांदा भजिया पाव | मुंबई रोडसाइड कांदा भजी पाव | kanda bhaji pav in hindi | with 26 amazing images.
Tags
Preparation Time
5 Mins
None Time
1 Mins
Total Time
6 Mins
Makes
6 None
सामग्री
कांदा भजी पाव के लिए सामग्री
2 कप स्लाईस्ड प्याज़ (sliced onions)
1 1/4 कप बेसन ( besan )
1 1/2 टेबल-स्पून क्रश्ड खड़ा धनिया
2 टी-स्पून कटी हुई हरी मिर्च (chopped green chillies)
1/2 टी-स्पून हल्दी पाउडर (turmeric powder, haldi)
1 टी-स्पून लाल मिर्च का पाउडर (red chilli powder)
1/4 कप कटा हुआ हरा धनिया (chopped coriander)
नमक (salt) , स्वादअनुसार
तेल ( oil ) , तलने के लिए
परोसने के लिए
हरी चटनी
सूखी लहसुन की चटनी
विधि
- कांदा भजी पाव बनाने के लिए, एक कटोरे में सभी सामग्रियाँ डालें और अच्छी तरह से मिलाएं।
- लगभग 2 टेबलस्पून पानी धीरे-धीरे डालें जब तक बेसन प्याज को अच्छी तरह से कोट कर ले।
- एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और थोडे-थोडे प्याज के मिश्रण को अपनी उँगलियों से तेल में डालकर भजी चारों तरफ से सुनहरे भूरे रंग के हो जाएँ तब तक तल लें।
- अधिक भजी बनाने के लिए विधि दोहराएं। एक टिशू पेपर पर निकाल लें और एक तरफ रख दें।
- परोसने से ठीक पहले, एक पाव को क्षैतिज रूप से (horizontally) काटें, पाव के दोनों तरफ थोड़ी हरी चटनी और थोड़ी सूखी लहसुन की चटनी लगायें, लगभग 3 कांदा भजी रखे और उस पर थोड़ी सूखी लहसुन की चटनी फिर छिड़कें।
- शेष सामग्री के साथ 11 और कांदा भजी पाव बना लें।
- कांदा भजी पाव को तुरंत परोसें।
-
- आप सूखी लहसुन की चटनी को पेहले से हमारे सूखे लहसुन की चटनी रेसिपी को स्टेप फोटो के साथ विस्तृत रूप को देख कर बना सकते हैं। आप मसालेदार चटनी कैसे चाहते हैं, इसके आधार पर कम या ज्यादा मिर्च पाउडर मिलाएं।
- हरी चटनी बनाने की विधि जानिए। फ्रीजर में संग्रहीत होने पर यह कई दिनों तक ताजा रहती है।
- हमारी वेबसाइट में एगलेस होममेड लादी पाव बनाने की विधि भी है। जानिए कैसे बनाएं लादी पाव बन्स।
-
-
कांदा भजी बनाने के लिए सबसे पहले एक खलबट्टे में खड़ा धनिया डालें।
-
बट्टे की सहायता से, खड़ा धनिया को अच्छी तरह से कूट लें। एक तरफ रख दें। खड़ा धनिया को कूटने के बाद इस तरह दिखता है।
-
५ मध्यम आकार के प्याज को छीलकर धो लें। तेज चाकू की मदद से उन्हें पतला काट लें।
-
पतले कटे हुए प्याज को एक गहरे कटोरे में डालें।
-
अपने हाथों का उपयोग करके उन्हें अलग-अलग करें।
-
इसमें बेसन डालें। यह सभी अवयवों को एक साथ बांधने में मदद करता है।
-
अब इसमें क्रश्ड खड़ा धनिया डालें। आप कांदा भजिया का स्वाद बढ़ाने के लिए अज्वैन भी डाल सकते हैं।
-
इसके अलावा, हल्दी पाउडर और मिर्च पाउडर डालें।
-
मसाले के लिए हरी मिर्च डालें, अगर आप अपने कांदा भजी मसालेदार पसंद करते हैं, तो आप इसमे और अधिक जोड़ सकते हैं।
-
धनिया डालें। यदि आप को नापसंद करते हैं या वह उपलब्ध नहीं है तो धनिया को ना डालें। धनिया कांदा भजी को एक स्वादिष्ट स्वाद देता है।
-
स्वादानुसार नमक डालें।
-
अपने हाथों की उंगलियों का उपयोग करके अच्छी तरह मिला लें।
-
पानी धीरे-धीरे डालें जब तक बेसन प्याज को अच्छी तरह से कोट न कर दे। हमने लगभग इस्तेमाल २ टेबल-स्पून पानी का उपयोग किया है। यदि मिश्रण २ से ३ थोक को तलने के बाद में पानी दिखता है, तो उसमें १ से २ टेबल-स्पून बेसन डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।
- कढ़ाही में तेल गरम करें। तेल पर्याप्त रूप से गरम है या नहीं उसकी जाँच करने के लिए, गरम तेल में कांदा भजी के मिश्रण को डालें - यदि वह तुरंत ऊपर की ओर आता है, तो सभी कांदा भजी को तल ने के लिए तेल पर्याप्त रूप से गरम है।
-
अपनी उँगलियों से थोडे-थोडे प्याज के मिश्रण को तेल में डालें। धीमी आंच पर उन्हें तलें नहीं, प्याज का पकोड़ा बहुत अधिक तेल सोख लेगा और नरम हो जाएगा। इसके अलावा, कांदा भजी को कढ़ाही में जरूरत से ज्यादा न डालें, अन्यथा वे समान रूप से पकेगे नहीं।जब कांदा भजी एक तरफ से हल्के भूरे रंग का हो जाए, तो उन्हें धीरे से पलट लें। कांदा भजी को तब तक तले की, जब तक वे चारों तरफ से सुनहरे रंग की न हो जाएं।
-
कांदा भजी को सोखनेवाले कागज पर निकाल लें।
- अधिक कांदा भजी बनाने के लिए शेष घोल के साथ दोहराएं और एक तरफ रखें।
-
कांदा भजी को तुरंत एक प्याले चाय के साथ परोसें।
-
कांदा भजी बनाने के लिए सबसे पहले एक खलबट्टे में खड़ा धनिया डालें।
-
-
परोसने से पहले, मुंबई रोडसाइड कांदा भजी पाव को असेम्बल करने के लिए, क्षैतिज रूप से एक पाव काट दें।
-
पाव के दोनों तरफ १/२ टीस्पून हरी चटनी लगाएं।
-
पाव के दोनों तरफ १/२ टीस्पून सूखी लहसुन की चटनी लगाएं।
-
पाव के निचले आधे हिस्से पर ३ कांदा भजी स्टफ करें।
-
कांदा भजी पाव पर १/४ टीस्पून सूखी लहसुन की चटनी छिड़कें।
-
कांदा भजी पाव को बंद करें।
- ११ और कांदा भजी पाव बनाने के लिए शेष सामग्री के साथ दोहराएं।
-
एक प्याली चाय और कुछ तली हरी मिर्च के साथ कांदा भजी पाव को तुरंत परोसें।
-
परोसने से पहले, मुंबई रोडसाइड कांदा भजी पाव को असेम्बल करने के लिए, क्षैतिज रूप से एक पाव काट दें।