You are here: होम> विभिन्न व्यंजन > इटालियन व्यंजन, इटालियन खाना > मार्गरीटा पिज़्ज़ा रेसिपी | चीज़ मार्गरिटा पिज़्ज़ा | मार्गरिटा पिज्जा | थिन क्रस्ट मार्गरीटा पिज़्ज़
मार्गरीटा पिज़्ज़ा रेसिपी | चीज़ मार्गरिटा पिज़्ज़ा | मार्गरिटा पिज्जा | थिन क्रस्ट मार्गरीटा पिज़्ज़

Tarla Dalal
02 January, 2025
-12079.webp)

Table of Content
मार्गरीटा पिज़्ज़ा रेसिपी | चीज़ मार्गरिटा पिज़्ज़ा | मार्गरिटा पिज्जा | थिन क्रस्ट मार्गरीटा पिज़्ज़ा | pizza margherita in hindi.
Tags
Preparation Time
5 Mins
None Time
1 Mins
Total Time
6 Mins
Makes
6 None
सामग्री
मार्गरीटा पिज़्ज़ा के लिए सामग्री
थिन क्रस्ट पिज़्ज़ा बेस
2 कप कसा हुआ प्रोसेस्ड चीज़ (grated processed cheese)
2 टेबल-स्पून जैतून का तेल (olive oil)
10 to 12 बेसिल , टुकड़े किए हुए
पिज़्ज़ा सॉस बनाने के लिए सामग्री
6 टमाटर
1 टेबल-स्पून जैतून का तेल (olive oil)
1 टी-स्पून खट्टा दही (sour curds (khatta dahi)
1/2 कप कटा हुआ प्याज़ (chopped onions)
1/2 टी-स्पून सूखा ओरेगानो (dried oregano)
1 टी-स्पून सूखी लाल मिर्च के फ्लैकस् (dry red chilli flakes)
2 टेबल-स्पून टमॅटो कैचप
1 टी-स्पून लाल मिर्च का पाउडर (red chilli powder)
नमक (salt) , स्वादअनुसार
1/2 टी-स्पून शक्कर (sugar)
विधि
- पिज़्ज़ा सॉस बनाने के लिए, टमाटर पर क्रिस्-क्रॉस बनाएं और उन्हें उबलते पानी में 2 से 3 मिनट के लिए या उनकी छाल निकलने तक पका लें।
- पानी को छानकर फेंक दें, टमाटर को थोड़ा ठंडा करें, छीलें, बीज निकलें और मोटे काट लें। फिर एक मिक्सर में मुलायम पल्प होने तक पीस लें। एक तरफ रख दें।
- एक चौड़े नॉन-स्टिक पैन में जैतून का तेल गरम करें, उसमें लहसुन डालें और मध्यम आँच पर कुछ सेकंड के लिए भून लें।
- प्याज डालें और 1 से 2 मिनट के लिए मध्यम आंच पर भून लें।
- तैयार टमाटर का पल्प, ऑरेगानो, सूखी लाल मिर्च के फ्लैकस्, टमॅटो कैचप, मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएँ और मध्यम आँच पर 2 से 3 मिनट तक बीच-बीच में हिलाते हुए पका लें।
- चीनी डालें, अच्छी तरह मिलाएं और मध्यम आंच पर 1 से 2 मिनट के लिए बीच-बीच में हिलाते हुए पका लें।
- पिज़्ज़ा सॉस को 4 बराबर भागों में विभाजित करें और अलग रखें।
- एक साफ, सूखी सतह पर 2 पिज़्ज़ा बेस रखें और प्रत्येक पिज़्ज़ा बेस पर समान रूप से पिज़्ज़ा सॉस का एक भाग फैलाएं।
- प्रत्येक पिज़्ज़ा पर 1/2 कप चीज़ समान रूप से छिड़कें और अंत में उस पर समान रूप से 1/2 टेबल-स्पून जैतून का तेल डालें।
- दोनों पिज़्ज़ा को चुपडे हुए बेकिंग ट्रे पर रखें और पहले से गरम ओवन में २००°से (४००°फ) पर 10 से 12 मिनट तक या बेस के समान रूप से ब्राउन होने तक और चीज़ के पिघलने बेक करें।
- 2 और मार्गरीटा पिज़्ज़ा बनाने के लिए विधि क्रमांक 1 से 3 दोहराएं।
- प्रत्येक पिज़्ज़ा बेस के ऊपर बेसिल को समान रूप से डालें, समान वेज में काटें और तुरंत परोसें।
ऊर्जा | 466 कैलरी |
प्रोटीन | 16.4 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 43.4 ग्राम |
फाइबर | 2.3 ग्राम |
वसा | 25.7 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 40 मिलीग्राम |
सोडियम | 595.2 मिलीग्राम |