You are here: होम> विभिन्न व्यंजन > भारतीय व्यंजन > दक्षिण भारतीय व्यंजन | दक्षिण भारतीय रेसिपी | > दक्षिण भारतीय नाश्ता > रिबन मुरुक्कू रेसिपी | रिबन सेव | रिबन पकोड़ा | ओला पकोड़ा | दिवाली नाश्ता रेसिपी
रिबन मुरुक्कू रेसिपी | रिबन सेव | रिबन पकोड़ा | ओला पकोड़ा | दिवाली नाश्ता रेसिपी

Tarla Dalal
02 January, 2025


Table of Content
About Ribbon Sev
|
Ingredients
|
Methods
|
अगर आपको रिबन मुरुक्कू रेसिपी पसंद है
|
रिबन मुरुक्कू का आटा बनाने के लिए
|
रिबन पकोड़ा / मुरुक्कू बनाने के लिए
|
Nutrient values
|
रिबन मुरुक्कू रेसिपी | रिबन सेव | रिबन पकोड़ा | ओला पकोड़ा | दिवाली नाश्ता रेसिपी | ribbon sev in hindi | with 19 amazing images.
Tags
Preparation Time
5 Mins
None Time
1 Mins
Total Time
6 Mins
Makes
6 None
सामग्री
रिबन मुरुक्कू के लिए सामग्री
1 कप चावल का आटा (rice flour, chawal ka atta )
1/2 कप बेसन ( besan )
1/2 टी-स्पून हल्दी पाउडर (turmeric powder, haldi)
1 1/2 टी-स्पून लाल मिर्च का पाउडर (red chilli powder)
1/4 टी-स्पून हींग (asafoetida, hing)
1 1/2 टेबल-स्पून नरम मक्ख़न
नमक (salt) , स्वादअनुसार
तेल ( oil ) , चुपडने और तलने के लिए
विधि
- रिबन मुरुक्कू बनाने के लिए, एक गहरे कटोरे में सभी सामग्रियाँ डालें और अपनी हथेलियों के बीच रगड़ते हुए अच्छी तरह मिलाएं।
- पर्याप्त पानी का उपयोग करके नरम आटा गूंध लें।
- आटे को 2 बराबर भागों में विभाजित करें।
- रिबन के आकार वाले मोल्ड को थोड़े तेल से चुपड लें, उसमें आटे का एक भाग डालें, इसे दबाएं और इसे ढक्कन के साथ कवर करें।
- मोल्ड को दबाकर गर्म तेल में रिबन मुरुक्कू डालें और मध्यम आंच पर यह सभी तरफ से हल्के भूरे रंग का हो जाए तब तक तल लें। रिबन मुरुक्कू को टिशू पेपर पर निकाल लें।
- शेष मुरुक्कू को 3 और बैच में बनाने के लिए विधि क्रमांक 4 और 5 को दोहराएं।
- रिबन मुरुक्कू को 5 से 10 मिनट तक ठंडा होने के लिए रख दें।
- रिबन मुरुक्कू को एक गहरे कटोरे में रखें और अपनी उंगलियों का उपयोग करते हुए इसे हल्के से तोड़ दें।
- रिबन सेव को एक एयर-टाइट कंटेनर में स्टोर करें और आवश्यकतानुसार उपयोग करें।
-
-
अगर आपको रिबन मुरुक्कू रेसिपी पसंद है, तो फिर अन्य दक्षिण भारतीय नाश्ता रेसिपी भी आजमाएं।
- बटर मुरुक्कू रेसिपी | साउथ इंडियन जार स्नैक | कुरकुरी बटर चकली | मखनी मुरुक्कू | butter murruku in hindi | with 17 amazing images.
- वेरकी पूरी रेसिपी | खस्ता वेरकी पूरी | जार स्नैक | क्रिस्पी पूरी | verki puri in hindi | with 28 amazing images.
- राईस फ्लॉर चकली रेसिपी | चावल के आटे की चकली | ग्लूटेन फ्री चकली | दक्षिण भारतीय चकली | क्विक मुरुक्कू | rice flour chakli in hindi | with amazing 19 images.
-
अगर आपको रिबन मुरुक्कू रेसिपी पसंद है, तो फिर अन्य दक्षिण भारतीय नाश्ता रेसिपी भी आजमाएं।
-
-
रिबन मुरुक्कू का आटा बनाने के लिए, एक गहरे कटोरे में चावल का आटा लें। यह तलने पर रिबन मुरुक्कू को कुरकुरा बनाता है।
-
बेसन डालें। कई लोग रिबन मुरुक्कू के स्वाद और बनावट को बढ़ाने के लिए भूनें हुए बेसन को मिलाते हैं।
-
हल्दी पाउडर डालें।
-
मिर्च पाउडर डालें। वैकल्पिक रूप से, आप मसाले के लिए अदरक-हरी मिर्च के पेस्ट का भी उपयोग कर सकते हैं।
-
हींग डालें। हिंग पाचन में मदद करता हैं।
-
नरम मक्खन डालें। इसके अलावा, आप मोयन के रूप में घी या तेल मिला सकते हैं। यह रिबन मुरुक्कू को क्रम्ब्ली बनावट प्रदान करता है।
-
नमक डालें।
-
सभी सामग्रियों को मिलाएं और अपनी हथेलियों के बीच रगड़ते हुए अच्छी तरह मिलाएं। इसकी बनावट ब्रेड क्रम्ब्स की तरह होनी चाहिए। यह सुनिश्चित करता है कि सब कुछ अच्छी तरह से मिक्स हो गया है, विशेष रूप से वसा।
-
आटा बनाने के लिए धीरे-धीरे पानी डालकर एक नरम आटा गूंध लें। इस स्तर पर नमक और मसालों का स्वाद लें और यदि आवश्यक हो तो और जोड़ें। यदि आटा सख्त है, तो मोल्ड के माध्यम से प्रेस करना मुश्किल होगा और अगर आटा बहुत चिपचिपा और पानी से भरा होता है, तो यह रिबन मुरुक्कू को प्रेस के माध्यम से बाहर निकलते समय तुट जाता है। हमने लगभग १/२ कप पानी का इस्तेमाल किया है।
-
रिबन मुरुक्कू का आटा बनाने के लिए, एक गहरे कटोरे में चावल का आटा लें। यह तलने पर रिबन मुरुक्कू को कुरकुरा बनाता है।
-
-
रिबन पकोड़ा / मुरुक्कू बनाने के लिए, आटे को २ बराबर भागों में विभाजित करें। रिबन के आकार वाले मोल्ड को थोड़े तेल से चुपड लें।
-
आटे का एक भाग इसमें डालें। इसे हल्के से दबाएं।
- इसे ढक्कन के साथ कवर करें।
-
पैन के ऊपर सेव प्रेस को पकड़ें, मशीन के हैंडल को मोड़ें और गरम तेल में रिबन मुरुक्कू डालें। चूंकि रिबन तेल में गिरना शुरू कर रहे हैं, धीरे-धीरे हिला कर सेव की एक-एक परत को अलग करें। मल्टीपल लेयर्स बिना पका हुआ रिबन मुरुक्कू मिलेगा।
-
मध्यम आंच पर यह सभी तरफ से हल्के भूरे रंग का हो जाए तब तक तल लें। दूसरी तरफ पलटें और तल लें। तब तक कई बार पलटें और फ्राई करें जब तक सेव सभी तरफ से समान रूप से पक न जाए। एक बार बुदबुदाती आवाज बंद हो जाने पर तलना बंद कर दें, वरना जरूरतल से ज्यादा पकाने पर यह पकोड़ी को कड़वा बना देगा।
-
रिबन मुरुक्कू को सावधानी से एक स्लेटेड चम्मच की मदद से निकाले और तेल सोखनेवाले कागज पर रख दें।
- शेष मुरुक्कू को ३ और बैच में बनाने के लिए विधि क्रमांक ४ से ६ को दोहराएं। यदि आप स्वास्थ्य के प्रति सचेत हैं, तो आप फ्राइंग करने के बजाय रिबन मुरुक्कू को बेक कर सकते हैं। इसके लिए यह रेसिपी देखें।
-
रिबन मुरुक्कू को ५ से १० मिनट तक ठंडा होने के लिए रख दें। यदि ठंडा नहीं किया गया, तो रिबन सेव नरम और खस्ता नहीं रहेगी।
-
अपनी उंगलियों का उपयोग करते हुए रिबन सेव को हल्के से तोड़ दें।
-
रिबन मुरुक्कू को | रिबन सेव | रिबन पकोड़ा | ओला पकोड़ा | दिवाली नाश्ता रेसिपी | ribbon sev in hindi | पूरी तरह से ठंडा करें। एक बार ठंडा होने के बाद, रिबन सेव को एयर-टाइट कंटेनर में स्टोर करें और आवश्यकतानुसार उपयोग करें। रिबन पकौड़ा १५ दिनों तक ताजा चलेगा। काई मुरुक्कू, मुरुक्कू, पालक चकली कुछ अन्य दक्षिण-भारतीय जार स्नैक्स रेसिपी हैं जिन्हें आप आजमाना पसंद करेंगे!
-
रिबन पकोड़ा / मुरुक्कू बनाने के लिए, आटे को २ बराबर भागों में विभाजित करें। रिबन के आकार वाले मोल्ड को थोड़े तेल से चुपड लें।
ऊर्जा | 306 कैलरी |
प्रोटीन | 4.2 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 26.3 ग्राम |
फाइबर | 2.6 ग्राम |
वसा | 20.2 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 7.5 मिलीग्राम |
सोडियम | 34.8 मिलीग्राम |
रिबन मुरुक्कू रेसिपी | रिबन सेव | रिबन पकोड़ा | ओला पकोड़ा | दिवाली नाश्ता रेसिपी की कैलोरी के लिए यहाँ क्लिक करें