मेनु

This category has been viewed 18236 times

विभिन्न व्यंजन >   भारतीय व्यंजन >   महाराष्ट्रीयन रेसिपी | महाराष्ट्रीयन व्यंजन | >   महाराष्ट्रीयन ब्रेकफास्ट रेसिपी | मराठी ब्रेकफास्ट व्यंजन | पश्चिमी भारतीय ब्रेकफास्ट व्यंजन |  

37 महाराष्ट्रीयन ब्रेकफास्ट रेसिपी | मराठी ब्रेकफास्ट व्यंजन | पश्चिमी भारतीय ब्रेकफास्ट व्यंजन | रेसिपी

Last Updated : 22 March, 2025

महाराष्ट्रीयन ब्रेकफास्ट रेसिपी | मराठी ब्रेकफास्ट व्यंजन | पश्चिमी भारतीय ब्रेकफास्ट व्यंजन | Maharashtrian Breakfast Recipe in Hindi

 

महाराष्ट्रीयन महिलाएं सुबह जल्दी उठती है, स्नान करती है और फिर एक अच्छी तरह से महाराष्ट्रीयन सुबह के नाश्ते की तैयार करती है। महाराष्ट्रीयन लोग कल कौन सा सुबह का नाश्ता बनाना है इसकी योजना एक रात पहले ही करते है।

 

महाराष्ट्रीयन लोग परिवार की पसंद के आधार पर नाश्ते की योजना बनाते है। बच्चों को कुछ मीठा नाश्ता के व्यंजन पसंद है जैसे की रवा शीरा, जबकि वयस्क लोग स्वस्थ विकल्पों के लिए जाना पसंद करते हैं। बेसन, ज्वार और गेहूं के आटे के मिश्रण से बने थालीपीठ जैसे स्वस्थ नाश्ते के विकल्पों में से एक है और घर के बने मक्खन के साथ परोसे जाते है।

 

रवा शीरा रेसिपी | सूजी का हलवा | सूजी हलवा बनाने की विधि | Rava Sheera, Sooji Ka Halwa, How To Make Sooji Halwa

 

 

 

लगभग सभी महाराष्ट्रीयन घरों में सबसे लोकप्रिय नाश्तों में कांदा-पोहा है, जो भुना हुआ मूंगफली, उबले या तले हुए आलू डालकर बनाया जाता है। उपर से कसा हुआ नारियल और नींबू के रस डालकर इसे लज्जतदार और स्वादिष्ट बनाया जाता है।

 

कांदा पोहा | महाराष्ट्रीयन कांदा पोहा | स्ट्रीट फूड कांदा पोहा |प्याज पोहा | kanda poha in hindi

 

 

उपमा की रेसिपी | झटपट रवा उपमा | सूजी उपमा | upma recipe in hindi language

 

 

महाराष्ट्रीयन लोग बचे हुए भोजन जैसे की चपाती, भाकरी और चावल का उपयोग सुबह के नाश्ते में करते हैं

 

Maharashtrians use leftover food like chapati, bhakri and rice for breakfast

 

महाराष्ट्रीयन लोग घर पर बने हुए भोजन को बर्बाद करने में विश्वास नहीं रखते हैं। बची हुई चपाती, भाकरी (ज्वार, चावल, बाजरा) स्वादिष्ट चिवडा (मनोरा) नाश्ते के रूप में बनाकर खाते है।

 

इस चिवडा में शिमला मिर्च, आलू, हरी मटर जैसे सब्ज़ियां डालकर बनाया जाता है। गर्म और मसालेदार चपाती, भकरी चिवडा (मनोरा) नाश्ते के दौरान बहुत कम मिनटों में समाप्त हो जाती है। बचे हुए चावल को भी फोडणी भात बनाकर अगले दिन सुबह के नाश्ते के उपयोग में लाते है।

 

मिसल पाव रेसिपी | महाराष्ट्रीयन मिसल पाव |  घर का बना मिसल पाव |  misal pav recipe in hindi 

 

 

पुणेरी मिसल लादी-पाव के साथ हर किसी को पसंद आता है। पुणेरी मिसल पुणे से इजात हुआ और महाराष्ट्र में सभी छोटे चाय स्टालों या टपरी में लगभग 20 रुपये की लागत में उपलब्ध होता है। मूंग, हरी मटर और मटकी जैसे अंकुरित बीज़ को मसालेदार मसाले में बनाकर मिसल का आनंद लिया जाता है।

 

मल्टीग्रेन धपाटा, दश्मी का आनंद नींबू या आम का खट्टा मिठ्ठा अचार या नारियल-लहसुन की तीखी चटनी के साथ लीया जाता है। उपवास के दौरान साबुदाना खिचड़ी, वरीची भगर, उबले हुए आलू-मूंगफली उसल, साबुदाना थालीपीठ, साबुदाना वडा नाश्ते में बनते है।

 

वड़ा पाव रेसिपी | बटाटा वड़ा पाव | मुंबई स्टाइल वडा पाव | vada pav recipe in hindi

 

 

महाराष्ट्र में भी गरमा गरम पालक पकोडा, कांदाभजी, पूरी-भाजी, वडापाव के साथ गरमा-गरम सुबह की चाय / कॉफी या मसाला दूध के साथ आनंद लेते हैं।

 

चाय महाराष्ट्रीयन ब्रेकफास्ट में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं

 

महाराष्ट्रीयन लोगो को उनकी सुबह की चाय बहुत जरूरी होती है। चाय के साथ निचे दिये गए निम्नलिखित संयोजनों के साथ पसंद करते है।

1. चाय + चपाती

2. चाय + ब्रेड / पाव

3. चाय + खारी बिस्कुट

4. चाय + मक्खन बिस्कुट

5. चाय + टोस्ट

 

खारी बिस्कुट रेसिपी | खारी कैसे बनाएं | पफ पेस्ट्री बिस्कुट | खारी बिस्किट | Khari Biscuit, Puff Pastry Biscuits

 

 

Enjoy our collection of Maharashtrians Breakfast Recipe in Hindi.

यदि आपको महाराष्ट्रीयन ब्रेकफास्ट रेसिपी पर यह आलेख पसंद है, तो आप नीचे दिए गए अन्य महाराष्ट्रीयन व्यंजनों के लेखों का आनंद लें।

1. महाराष्ट्रीयन व्यंजन

2. महाराष्ट्रीयन भात (चावल) रेसिपी

3. महाराष्ट्रीयन उपवास की रेसिपी

4. महाराष्ट्रीयन चटनी / अचार

5. महाराष्ट्रीयन दाल, वरण, आमटी, कालवण

6. महाराष्ट्रीयन रोटी भाकरी व पोळीची रेसिपी

7. महाराष्ट्रीयन नाश्ते की रेसिपी

8. महाराष्ट्रीयन मिठाई रेसिपी

 

हैप्पी पाक कला!

ads
user

Follow US

रेसिपी श्रेणियाँ