You are here: होम> विभिन्न व्यंजन > भारतीय व्यंजन > गुजराती व्यंजन > गुजराती रोटी, थेपला रेसिपी कलेक्शन > रोटला रेसिपी | बाजरा का रोटला | गुजराती स्टाइल बाजरा रोटला | हेल्दी बाजरा रोटी |
रोटला रेसिपी | बाजरा का रोटला | गुजराती स्टाइल बाजरा रोटला | हेल्दी बाजरा रोटी |

Tarla Dalal
02 January, 2025
%2C_bajra_na_rotla_recipe-14243.webp)

Table of Content
About Rotla ( Gujarati Recipe), Bajra Na Rotla Recipe
|
Ingredients
|
Methods
|
बाजरे का रोटला के आटा बनाने के लिए
|
बाजरे का रोटला बनाने के लिए
|
Nutrient values
|
रोटला रेसिपी | बाजरा का रोटला | गुजराती स्टाइल बाजरा रोटला | हेल्दी बाजरा रोटी | rotla recipe in hindi language | with 17 amazing images.
रोटला रेसिपी बाजरा, ज्वार या नाचनी के आटे से बनाए जाते हैं और यह घी और गुड़ के साथ बेहद अच्छे लगते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि गुजराती स्टाइल बाजरा रोटला को आटा गूँथने के तुरंत बाद बना लें, क्योंकि यह आटा जल्दी सख्त हो जाता है जिसकी वजह से इन्हें बेलना मुश्किल हो जाता है।
बाजरा का रोटला को मोटा तौर पर रोल किया जाता है, एक तवा पर पकाया जाता है और फिर भूरे रंग के धब्बे आने तक खुली आंच पर भूनते हैं। परंपरागत रूप से सफेद मक्खन को रोटला पर उतारा जाता है या यदि यह उपलब्ध नहीं है तो आप घी का उपयोग कर सकते हैं।
हेल्दी बाजरा रोटी बाजरे के आटे से बनती है जो प्रोटीन में उच्च होती है और दाल के साथ मिलाकर शाकाहारियों के लिए एक पूर्ण प्रोटीन है।
धैर्य से और बार-बार बनाने से आप इन बाजरा का रोटला को बहुत अच्छे से बेलने योग्य हो जाऐंगे और यह अच्छी तरह फूलेंगे भी।
रोटला आप रिंगणा वटाना , कड़ी और तुवर दाल नी खिचड़ी के साथ परोसें और सम्पूर्ण भोजन का मज़ा लें।
Tags
Preparation Time
5 Mins
None Time
1 Mins
Total Time
6 Mins
Makes
6 None
सामग्री
रोटला के लिए सामग्री
2 कप बाजरे का आटा (bajra flour)
नमक (salt) स्वादअनुसार
बाजरे का आटा (bajra flour) , बेलने के लिए
घी (ghee) , चुपड़ने के लिए
परोसने के लिए
विधि
- आटे और नमक को एक गहरे बाउल में मिलाकर छान लें।
- ज़रुरत मात्रा में गुनगुना पानी डालकर हल्का नरम आटा गूंथ लें। 3 से 4 मिनट के लिए या आटे के नरम होने तक गूंथते रहें।
- आटे को 6 भाग में बाँट लें।
- आटे के प्रत्येक भाग को, थोड़े सूखे आटे का प्रयोग कर, 125 मिमी. (5") व्यास के गोल आकार में बेल ले।
- एक नॉन-स्टिक तवे को तेज़ आँच पर गरम करें और जब तवा गरम हो जाए, रोटले को धीरे से रख दें।
- सतह पर हल्के दाग पड़ने तक पका लें। रोटला को पलटाकर कुछ और सेकन्ड तक पका लें।
- रोटला को खुली आँच पर फुल जाने तक और दोनों तरफ हल्के सुनहरे भूरे रंग के धब्बे दिखाई देने तक पका लीजिए।
- बचे हुए आटे का प्रयोग कर 5 और रोटला बना लें।
- लहसुन कि चटनी, गुड़ और घी के साथ तुरंत परोसें।
-
-
रोटला रेसिपी तैयार करने के लिए | बाजरा का रोटला | गुजराती स्टाइल बाजरा रोटला | हेल्दी बाजरा रोटी | rotla recipe in hindi | हमें पहले आटा बनाने की आवश्यकता है। बाजरे की रोटला का आटा बनाने के लिए एक गहरे कटोरे में छलनी रखें।
-
बाजरे के आटे को छलनी में डालें। बाजरे का आटा दिल, मधुमेह और कोलेस्ट्रॉल के लिए अच्छा है। आटा ग्लूटेन-फ्री है और, कब्ज को दूर करने में मदद करता हैं।
-
अब आटे को छान लें।
-
इसके अलावा, स्वाद के लिए नमक डालें।
-
गुनगुना पानी धीरे-धीरे डालें। आप आटा गूंध ने के लिए गरम दूध का उपयोग कर सकते हैं। गुनगुने पानी / दूध को शामिल करने से आटा मुलायम हो जाता है जो रोटला को आसानी से बनाने में मदद करता है।
-
एक नरम आटा गूंध लें।
-
३ से ४ मिनट के लिए या आटे को मुलायम होने तक गूंधते रहें। बाजरे का आटा ग्लूटेन-फ्री होता है, इसलिए आपको आटा नरम होने तक इसे अच्छी तरह गूंधने की जरूरत है।
-
रोटला रेसिपी तैयार करने के लिए | बाजरा का रोटला | गुजराती स्टाइल बाजरा रोटला | हेल्दी बाजरा रोटी | rotla recipe in hindi | हमें पहले आटा बनाने की आवश्यकता है। बाजरे की रोटला का आटा बनाने के लिए एक गहरे कटोरे में छलनी रखें।
-
-
रोटला रेसिपी के लिए | बाजरा का रोटला | गुजराती स्टाइल बाजरा रोटला | हेल्दी बाजरा रोटी | rotla recipe in hindi | तैयार आटे को ६ बराबर भागों में विभाजित करें।
-
सभी आटे के भागों को अपनी हथेली के बीच समतल करें और एक तरफ रख दें। आटे के भागों को बिना किसी दरार के मुलायम होना चाहिए। यदि आवश्यक हो, तो आप अपनी हथेलियों पर थोड़ा पानी लगा सकते हैं और फिर उन्हें आकार दे सकते हैं।
-
आटे के हिस्से को सूखे बाजरे के आटे में डुबोएं और अतिरिक्त आटा निकालें।
-
आटे के एक हिस्से को १२५ मिमी (५ ") व्यास के गोल आकार में थोड़ा बाजरे के आटे का उपयोग कर के बेल ले। इसके अलावा, यदि आप रोलिंग बोर्ड पर रोटला बनाने में सक्षम नहीं हैं, तो आप बाजरे का रोटला बनाने के लिए एक बढ़ी हुई प्लास्टिक शीट का उपयोग कर सकते हैं।
-
पुराने समय में वे इसे हथेलियों के बीच धीरे से दबाकर रोटला बनाते थे और कभी-कभी रोलिंग बोर्ड पर दबाकर भी। बाजरे की रोटियों को हाथों से बनाने के लिए कुछ अभ्यास की जरूरत हैं। आप हमारा बाजरे रोटला वीडियो को देखकर ये तकनीक सीख सकते हैं।
-
एक नॉन-स्टिक तवे को तेज आंच पर गरम करें और गरम होने पर रोटला को धीरे से उसके ऊपर रखें। रोटला के ऊपरी तरफ अपनी हथेलियों से पानी लगाएं और इसे पकने दें। परंपरागत रूप से, बाजरे के रोटला को एक चुल्हे पर तवा गरम करके तैयार किया जाता था। कुछ घरों में, वे अभी भी बाजरे के रोटला का उसी प्रामाणिक स्वाद को पाने के लिए मिट्टी के तवे का उपयोग करते हैं।
-
रोटला को पलट दें और कुछ सेकंड के लिए पकाएं।
-
बाजरा ना रोटला को खुली आंच पर फुल जाने तक और दोनों तरफ हल्के सुनहरे भूरे रंग के धब्बे दिखाई देने तक पका लीजिए।
-
बचे हुए आटे के भाग से ५ और बाजरा का रोटला बना लें। बाजरा ना रोटला को तुरंत परोसा जाना चाहिए, अगर यह ठंडा हो जाता है, तो वह बहुत कडक और सूखा लगेगा।
-
गुजराती बाजरे की रोटी को तुरंत लहसुन की चटनी, गुड़ और घी के साथ परोसें। यदि आपके पास घर का बना मक्खन है तो उसे आप गरम बाजरे की रोटला के ऊपर चुपड़ सकते हैं। साथ ही रोटला रेसिपी को | बाजरा का रोटला | गुजराती स्टाइल बाजरा रोटला | हेल्दी बाजरा रोटी | rotla recipe in hindi | सर्दियों के दौरान स्वादिष्ट बैंगन के भरते और छाछ के साथ एक उत्तम भोजन माना जाता हैं।
-
रोटला रेसिपी के लिए | बाजरा का रोटला | गुजराती स्टाइल बाजरा रोटला | हेल्दी बाजरा रोटी | rotla recipe in hindi | तैयार आटे को ६ बराबर भागों में विभाजित करें।
ऊर्जा | 116 कैलरी |
प्रोटीन | 3.7 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 21.6 ग्राम |
फाइबर | 3.6 ग्राम |
वसा | 1.6 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 0 मिलीग्राम |
सोडियम | 3.5 मिलीग्राम |
रोटला रेसिपी | बाजरा का रोटला | गुजराती स्टाइल बाजरा रोटला | हेल्दी बाजरा रोटी | की कैलोरी के लिए यहाँ क्लिक करें