You are here: होम> विभिन्न व्यंजन > भारतीय व्यंजन > दक्षिण भारतीय व्यंजन | दक्षिण भारतीय रेसिपी | > दक्षिण भारतीय रसम > होममेड रसम पाउडर रेसिपी | साउथ इंडियन रसम पाउडर | दक्षिण भारतीय रसम पाउडर | रसम पाउडर बनाने की विधि
होममेड रसम पाउडर रेसिपी | साउथ इंडियन रसम पाउडर | दक्षिण भारतीय रसम पाउडर | रसम पाउडर बनाने की विधि

Tarla Dalal
22 February, 2025


Table of Content
होममेड रसम पाउडर रेसिपी | साउथ इंडियन रसम पाउडर | दक्षिण भारतीय रसम पाउडर | रसम पाउडर बनाने की विधि | homemade rasam powder in hindi | with 25 amazing images.
होममेड रसम पाउडर रेसिपी | साउथ इंडियन रसम पाउडर | दक्षिण भारतीय रसम पाउडर | रसम पाउडर बनाने की विधि - Homemade Rasam Powder recipe in hindi
Tags
Preparation Time
5 Mins
None Time
1 Mins
Total Time
6 Mins
Makes
6 None
सामग्री
रसम पाउडर के लिए सामग्री
5 टेबल-स्पून धनिया के बीज (coriander seeds)
2 1/2 टेबल-स्पून काली मिर्च (black peppercorns (kalimirch)
1 1/2 टेबल-स्पून जीरा ( cumin seeds, jeera)
2 टी-स्पून मेथी के दानें (fenugreek (methi) seeds)
1 1/2 टेबल-स्पून अरहर/तुअर दाल (toovar dal, arhar)
20 पंडी मिर्च (pandi chillies)
1 टी-स्पून हल्दी पाउडर (turmeric powder, haldi)
विधि
- रसम पाउडर बनाने के लिए, एक गर्म चौड़े नॉन-स्टिक पैन में धनिया के बीज को 2 मिनट के लिए मध्यम आंच पर सूखा भूनें। इसे एक गहरे कटोरे में निकाल लें।
- उसी पैन में, काली मिर्च, जीरा और मेथी के दाने डालें और धीमी आंच पर 4 मिनट तक भूनें। इसे उसी कटोरे में निकालें जिसमें धनिया के बीज हों।
- पैन में अरहर दाल डालें और धीमी आंच पर 2 मिनट तक भूनें। इसे निकालें और उसी कटोरे में डालें।
- सूखी लाल मिर्च को भी उसी पैन में 2 मिनट के लिए मध्यम आंच पर भूनें। निकालें और उसी कटोरे में डालें।
- अंत में पैन में करी पत्ते डालें और धीमी आंच पर 1 मिनट तक या कुरकुरा होने तक भूनें। इसे उसी कटोरे में निकालें।
- मिश्रण को पूरी तरह से ठंडा करें और इसे मिक्सर में एक स्मूद पाउडर होने तक पीस लें।
- पाउडर को एक कटोरे में डालकर, हल्दी पाउडर डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
- होममेड रसम पाउडर का आवश्यकतानुसार उपयोग करें या एयर-टाइट कंटेनर में स्टोर करें।
ऊर्जा | 5 कैलरी |
प्रोटीन | 0.4 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 0.9 ग्राम |
फाइबर | 0.1 ग्राम |
वसा | 0 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 0 मिलीग्राम |
सोडियम | 0.4 मिलीग्राम |