मेनु

You are here: होम> विभिन्न व्यंजन >  भारतीय व्यंजन >  गुजराती व्यंजन >  गुजराती कचुम्बर / चटनी / अचार रेसिपी >  कैबेज सलाद की रेसिपी

कैबेज सलाद की रेसिपी

Viewed: 31449 times
User 

Tarla Dalal

 02 April, 2025

Image
0.0/5 stars   100% LIKED IT | 0 REVIEWS OK
Cabbage Salad - Read in English

Table of Content

कैबेज सलाद की रेसिपी | तुरंत बनने वाला पत्तागोभी का सलाद | पौष्टिक कैबेज का सलाद | cabbage salad recipe in Hindi | with 14 amazing images.

 

 

यह सलाद पत्तागोभी से भरपुर है, जिसमें आपको यहाँ वहाँ हरी मिर्च और हरा धनिया मिलेगा। फिर भी यह करारा और रेशांक से भरपुर तुरंत बनने वाला पत्तागोभी का सलाद इतना स्वादिष्ट है कि आप देखते रह जाऐंगे कि लोगो का इसे और भी ज़्यादा खाने का मन कर रहा है। आपको एक छोटा सा राज़ बताते हैं। काला नमक, नींबू का रस और धनिया पाउडर से बना एक खट्टा ड्रेसिंग, एक मतकार के समान है जो इस सादे पत्तागोभी के सलाद को एक बेहद मज़ेदार पौष्टिक कैबेज का सलाद में बदल देता है! भरोसा करने के लिए इसे बनाकर देखें।

 

नीचे दिया गया है कैबेज सलाद की रेसिपी | तुरंत बनने वाला पत्तागोभी का सलाद | पौष्टिक कैबेज का सलाद | cabbage salad recipe in Hindi | स्टेप बाय स्टेप फोटो और वीडियो के साथ।

Preparation Time

5 Mins

None Time

1 Mins

Total Time

6 Mins

Makes

6 None

सामग्री

कैबेज का सलाद बनाने के लिए

मिलाकर ड्रेसिंग बनाने के लिए

विधि

कैबेज का सलाद बनाने के लिए
 

  1. कैबेज का सलाद बनाने के लिए , ड्रेसिंग के साथ सभी सामग्री को एक गहरे बाउल में डालकर हल्के हाथों मिला लें।
  2. पौष्टिक कैबेज का सलाद तुरंत परोसें।

ड्रेसिंग कैबेज सलाद बनाने के लिए

 

    1. कैबेज सलाद बनाने की विधि | तुरंत बनने वाला कैबेज का सलादपौष्टिक कैबेज का सलाद | पहले एक छोटी कटोरी लें और ताजा नींबू का रस निचोड़ लें। १ १/२ नींबू आपको लगभग १ १/२ टीस्पून नींबू का रस देगा। यह वास्तव में सलाद के स्वाद को बढ़ाता है।
    2. इसमें जैतून का तेल डालें। यह तेल हृदय और शरीर के लिए फायदेमंद है।
    3. इसमें ३/४ टी-स्पून धनिया पाउडर डालें। यह ड्रेसिंग को भारतीय स्पर्श देता है।
    4. मिर्च पाउडर डालें। इसे आपकी पसंद के अनुसार डाला जा सकता है।
    5. हींग डालें।
    6. काला नमक डालें। इसका एक अलग स्वाद है जो नमक से अलग है। हालाँकि यदि आपके पास यह नहीं है, तो आप नमक भी स्वादानुसार डाल सकते है।
    7. स्वादानुसार नमक डालें।
    8. एक छोटे चम्मच की मदद से अच्छी तरह से मिलाएं और एक तरफ रख दें।
कैबेज सलाद के लिए

 

    1. कैबेज सलाद बनाने की विधि | तुरंत बनने वाला कैबेज का सलाद |  पौष्टिक कैबेज का सलाद | पहले एक गहरी बडी कटोरी लें और फिर उसमें पतली लंबी कटी हुई पत्तागोभी डालें। जब आप गोभी खरीदते हैं, तो सुनिश्चित करें कि पत्तियां सिकुड़ी नहीं हैं और बाहरी पत्तियों पर कोई छेद या काला धब्बा नहीं है। लगभग १५० ग्राम गोभी से २ कप पतली लंबी कटी हुई पत्तागोभी मिलेगी।
    2. बारीक कटी हरी मिर्च डालें और कोशिश करें की उन्हें बहुत बारीक काट लें ताकि वह एक भी बार आपके गले में न अटके।
    3. ताजा बारीक कटा हुआ धनिया डालें।
कैबेज सलाद को टॉस करने के लिए

 

    1. पत्तागोभी, हरी मिर्च और धनिया के ऊपर समान रूप से तैयार ड्रेसिंग डालें।
    2. कैबेज सलाद को बहुत अच्छी तरह से टॉस करें। टॉसिंग के लिए २ बड़े चम्मच का उपयोग करें, क्योंकि यह ड्रेसिंग के साथ सलाद की सारी सामग्री को समान रूप से मिलाने में मदद करता है।
    3. कैबेज सलाद तुरंत परोसें | तुरंत बनने वाला कैबेज का सलाद |  पौष्टिक कैबेज का सलाद | ताकी आप सलाद के कुरकुरेपन का आनंद लेने सके और इसके पोषक तत्वों से सबसे ज्यादा फायदा उठा मिलें।
पोषक मूल्य प्रति (Abbrv) per cup
ऊर्जा58 कैलरी
प्रोटीन1.7 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट6.6 ग्राम
फाइबर2.7 ग्राम
वसा2.7 ग्राम
कोलेस्ट्रॉल0 मिलीग्राम
सोडियम16.8 मिलीग्राम

कैबेज सलाद की रेसिपी की कैलोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Your Rating*

user

Related Recipes

Follow US

रेसिपी श्रेणियाँ