मेनु

You are here: होम> विभिन्न व्यंजन >  भारतीय व्यंजन >  दक्षिण भारतीय व्यंजन | दक्षिण भारतीय रेसिपी | >  विभिन्न प्रकार के डोसा, दक्षिण भारतीय डोसा >  4 फ्लॉर डोसा रेसिपी | मिक्स आटा डोसा | आटे का हेल्दी डोसा | ज्वार, बाजरे, रागी और गेहूं के आटा का डोसा |

4 फ्लॉर डोसा रेसिपी | मिक्स आटा डोसा | आटे का हेल्दी डोसा | ज्वार, बाजरे, रागी और गेहूं के आटा का डोसा |

Viewed: 84388 times
User 

Tarla Dalal

 22 January, 2025

Image
0.0/5 stars   100% LIKED IT | 0 REVIEWS OK
4 Flour Dosa, Mixed Flour Dosa - Read in English

Table of Content

4 फ्लॉर डोसा रेसिपी | मिक्स आटा डोसा | ज्वार, बाजरे, रागी और गेहूं के आटा का डोसा | आटे का हेल्दी डोसा | mixed flour dosa recipe in hindi language | with 28 amazing images.

एक अनोखा डोसा, जिसे भिगोए और पीसे उड़द दाल के खमीर वाले घोल को 4 तैयार आटे के पर्याप्त मात्रा के साथ मिलाकर बनाया गया है, यह 4 फ्लॉर डोसा रेसपी बेहद स्वादिष्ट और पेट भरने वाला व्यंजन है!

हाई ग्लाईसमिक चावल की जगह, इस स्वादिष्ट मिक्स आटा डोसा को रेशांक भरपुर आटे जैसे गेहूं का आटा, बाजरा, ज्वार और नाचनी के आटे से बनाया गया है। चूंकी इसका घोल खमीर वाला है, यह पचाने में आसान है और साथ ही करारा और नरम रुप प्रदान करता है।

यह 4 फ्लॉर डोसा मधुमेह के लिए एक अच्छा चुनाव है, लेकिन हम सलाह देते हैं इसका सेवन कम से कम मात्रा के सांभर के साथ करें, जिससे नारियल की चटनी के वसा से दुर रहा जा सके।

नीचे दिया गया है 4 फ्लॉर डोसा रेसिपी | मिक्स आटा डोसा | ज्वार, बाजरे, रागी और गेहूं के आटा का डोसा | आटे का हेल्दी डोसा | mixed flour dosa recipe in hindi language | स्टेप बाय स्टेप फोटो और वीडियो के साथ।

Preparation Time

5 Mins

None Time

1 Mins

Total Time

6 Mins

Makes

6 None

सामग्री

4 फ्लॉर डोसा के लिए सामग्री

परोसने के लिए

    सांभर

विधि
मिक्स आटा डोसा के लिए विधि
  1. उड़द दाल और मेथी दानों को एक गहरे बाउल में मिलाकर, 2 घंटे के लिए भरोुर मात्रा के पानी में भिगो दें।
  2. अच्छी तरह छानकर, मिक्सर में लगभर 3/4 कप पानी का प्रयोग कर पीस लें।
  3. इस मिश्रण को एक गहरे बाउल मे निकाल ले, बाजरे का आटा, ज्वार का आटा, नाचनी का आटा, गेहू का आटा, नमक और लगभग 13/4 कप पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें। ढ़क्कन से ढ़ककर रातभर खमीर आने के लिए रख दें।
  4. अगले दिन, और अच्छी तरह मिला लें।
  5. एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें, थोड़ा पानी छिड़कर सूती के कपड़े से हल्के हाथों पोँछ लें।
  6. चम्मच भर घोल डालें और गोल घुमाते हुए 200 मिमी (8") व्यास के पतले डोसे बनाऐं।
  7. 1/4 टी-स्पून तेल को उपर और किनारोच पर डालें और मध्यम आंच पर, दोनो तरफ से करारा और सुनहरे दाग पड़ने तक पका लें।
  8. चँद्राकार में मोड़ लें या रोल कर लें।
  9. बचे हुए घोल का प्रयोग कर 11 और डोसे बना लें।
  10. तुरंत परोसें।

४ फ्लॉर डोसा बनाने के लिए

 

    1. ४ फ्लॉर डोसा बनाने के लिए | मिक्स आटा डोसा | आटे का हेल्दी डोसा | ज्वार, बाजरे, रागी और गेहूं के आटा का डोसा | 4 flour dosa recipe in hindi। एक गहरी कटोरे में उड़द दाल लें।
    2. इसमें मेथी दाना डालें। मेथी दाना पाचन में सहायता करता है और घोल को एक अच्छी सुगंध भी देता है।
    3. पर्याप्त पानी डालें।
    4. ढक्कन से ढक कर, २ घंटे के लिए भिगो दें।
    5. भिगोने के बाद इस प्रकार दिखता है।
    6. भीगी हुई उड़द दाल और मेथी दाना को छान लें।
    7. इसे मिक्सर में डालें।
    8.   ३/४ कप पानी डालें।
    9. मुलायम होने तक पीस कर, एक बड़े गहरे कटोरे में डालें।
    10.  इसके आगे, बाजरे का आटे डालें।
    11. ज्वार का आटे डालें।
    12. नाचनी का आटे डालें।
    13.  गेहूं का आटा डालें।
    14. नमक डालें।
    15. लगभग १ ३/४ कप पानी डालें।
    16. व्हिस्क का उपयोग करके बहुत अच्छी तरह से मिलाएं। सुनिश्चित करें कि कोई गांठ न रह जाए।
    17. ढ़क्कन से ढ़ककर रातभर खमीर आने के लिए रख दें।
    18. खमीर आने के बाद घोल इस तरह दिखेगा।
    19. अच्छी तरह से मिलाएं और डोसा के लिए हमारा घोल तैयार है!
    20. इसके आगे, एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें।
    21. तवा पर थोड़ा पानी छिड़कें।
    22. एक मलमल के कपड़े की मदद से इसे अच्छे से पोंछ लें।
    23. चम्मच भर घोल डालें और गोल घुमाते हुए २०० मिमी (८") व्यास का पतला डोसा बनाऐं।
    24. १/४ टीस्पून तेल डोसे के ऊपर और किनारों पर डालें।
    25. डोसे को मध्यम आंच पर दोनों तरफ से कुरकुरा होने तक या सुनहरे दाग पड़ने तक पकने दें।
    26. ४ फ्लॉर डोसा | मिक्स आटा डोसा | आटे का हेल्दी डोसा को चँद्राकार में मोड़ लें या रोल कर लें।
    27. एक प्लेट में निकाल लें। बचे हुए घोल से ११ और डोसा बना लिजीए।
पोषक मूल्य प्रति (Abbrv) per dosa
ऊर्जा108 कैलरी
प्रोटीन4.1 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट19.1 ग्राम
फाइबर3.2 ग्राम
वसा1.8 ग्राम
कोलेस्ट्रॉल0 मिलीग्राम
सोडियम6 मिलीग्राम

Your Rating*

user

Related Recipes

Follow US

रेसिपी श्रेणियाँ