You are here: होम> कोर्स रेसिपी, भारतीय कोर्स रेसिपी, वेज मुख्य व्यंजनों > खाने के साथ परोसे जाने वाले रेसिपी > भारतीय शाकाहारी डिप्स | भारतीय शाकाहारी सॉस | > क्विक चीज़ फॉन्ड्यू रेसिपी | क्लासिक चीज फॉन्ड्यू | चीज़ स्प्रेड से चीज फ़ॉन्ड्यू | चीज फोंड्यू बनाने का तरीका
क्विक चीज़ फॉन्ड्यू रेसिपी | क्लासिक चीज फॉन्ड्यू | चीज़ स्प्रेड से चीज फ़ॉन्ड्यू | चीज फोंड्यू बनाने का तरीका

Tarla Dalal
02 January, 2025


Table of Content
About Quick Cheese Fondue
|
Ingredients
|
Methods
|
क्विक चीज़ फान्ड्यू बनाने के लिए
|
क्विक चीज़ फॉन्ड्यू के लिए टिप्स
|
Nutrient values
|
क्विक चीज़ फॉन्ड्यू रेसिपी | क्लासिक चीज फॉन्ड्यू | चीज़ स्प्रेड से चीज फ़ॉन्ड्यू | चीज फोंड्यू बनाने का तरीका | quick cheese fondue in Hindi.
टोस्ट ब्रेड के साथ परोसे जाने पर क्विक चीज़ फॉन्ड्यू रेसिपी एक बेहतरीन क्षुधावर्धक है। जानिए क्लासिक इंडिया चीज फॉन्ड्यू बनाने की विधि।
चीज़ स्प्रैड और दूध मिलकर झटपट एक मलाईदार और स्वादिष्ट भारतीय शैली चीज़ फोंड्यू बनाते हैं। । इसके अलावा कॉर्नफ्लोर मिश्रण आवश्यक गाढ़ापन भी प्राप्त करने में मदद करता है। छितराया हुआ सूखी लाल मिर्च के फ्लैक्स् के साथ यह वास्तव में प्रलोभन कारक को जोड़ता है!
क्विक चीज़ फॉन्ड्यू बनाने के लिए, एक चौड़े नॉन-स्टिक पॅन में मक्ख़न गरम करें, प्याज़ डालकर मध्यम आँच पर कुछ सेकन्ड तक भुनें। दूध, चीज़ स्प्रैड, कोर्नफ्लॉर-पानी का मिश्रण और नमक डालकर अच्छी तरह मिलायें और मध्यम आँच पर, लगातार हिलाते हुए, १-२ मिनट तक पकाऐं। नमक और चिली फ्लैक्स् डालकर अच्छी तरह मिला लें और मध्यम आँच पर १ मिनट तक पका लें। टोस्ट कीये हुए ब्रेड के टुकड़ो के साथ तुरंत परोसें।
आप चीज़ फॉन्ड्यू कभी भी परोसें, फान्ड्यू मज़ेदार लगता है। डुबोकर खाना और फिर खाने के स्वाद में डुब जाना, दोस्तों और परिवार के बीच एक मज़ेदार माहोल बनाता है।
क्विक चीज़ फॉन्ड्यू के लिए टिप्स। 1. रेसिपी में इस्तेमाल होने वाला दूध फुल फैट वाला दूध है। यदि आप टोंड दूध या गाय के दूध का उपयोग कर रहे हैं, तो आपको थोड़ा अधिक कॉर्नफ्लोर की आवश्यकता हो सकती है। 2. प्याज को बारीक काट लें, वरना आपको मुँह में डीप का अनुभव पसंद नहीं आएगी। 3. कॉर्नफ्लोर मिश्रण मिलाने के बाद, लगातार हिलाते हुए याद रखें ताकि मिश्रण ढेलेदार न हो जाए। 4. यदि आप बाद में परोस रहे हैं, तो थोड़ा दूध डालें और स्थिरता को समायोजित करने के लिए गरम करें।
टोस्टेड ब्रेड के टुकड़ों के अलावा आप वेजीटेबल क्रूडिटेस, नाचो चिप्स, हर्बड स्टिक, हर्बड पेटा स्ट्रिप्स, हर्बड पिज्जा स्ट्रिप्स और पास्ता ट्विस्ट के साथ क्विक चीज़ फॉन्ड्यू परोस सकते हैं।
आनंद लें क्विक चीज़ फॉन्ड्यू रेसिपी | क्लासिक चीज फॉन्ड्यू | चीज़ स्प्रेड से चीज फ़ॉन्ड्यू | चीज फोंड्यू बनाने का तरीका | quick cheese fondue in Hindi | स्टेप बाय स्टेप फोटो के साथ।
Tags
Preparation Time
5 Mins
None Time
1 Mins
Total Time
6 Mins
Makes
6 None
सामग्री
Main Ingredients
1 कप चीज़ स्प्रेड
1 कप दूध (milk)
1 टेबल-स्पून मक्ख़न (butter, makhan)
2 टेबल-स्पून कटा हुआ प्याज़ (chopped onions)
1 1/2 टी-स्पून कोर्नफ्लार , 1 टेबल-स्पून
नमक (salt) स्वादअनुसार
1/2 टी-स्पून सूखी लाल मिर्च के फ्लैकस् (dry red chilli flakes)
सजाने के लिए
1/4 टी-स्पून सूखी लाल मिर्च के फ्लैकस् (dry red chilli flakes)
परोसने के लिए
ब्रेड टोस्ट किये हुए ब्रेड के टुकड़े
विधि
- एक चौड़े नॉन-स्टिक पॅन में मक्ख़न गरम करें, प्याज़ डालकर मध्यम आँच पर कुछ सेकन्ड तक भुनें।
- दूध, चीज़ स्प्रैड, कोर्नफ्लॉर-पानी का मिश्रण और नमक डालकर अच्छी तरह मिलायें और मध्यम आँच पर, लगातार हिलाते हुए, 1-2 मिनट तक पकाऐं।
- नमक और चिली फ्लैक्स् डालकर अच्छी तरह मिला लें और मध्यम आँच पर 1 मिनट तक पका लें।
- चिली फ्लैक्स् से सजाकर टोस्ट कीये हुए ब्रेड के टुकड़ो के साथ तुरंत परोसें।
-
-
क्विक चीज़ फ़ॉन्ड्यू बनाने के लिए, एक छोटी कटोरी लें, उसमें कॉर्नफ्लोर डालें।
-
कॉर्नफ्लोर के कटोरे में १ टेबल-स्पून पानी डालें।
-
अच्छी तरह मिलाएं। एक तरफ रख दें।
-
एक चौड़े नॉन-स्टिक पैन में मक्खन गरम करें।
-
प्याज़ डालें। प्याज क्रीमी फ़ॉन्ड्यू को अच्छा क्रंच देंगा।
-
मध्यम आंच पर कुछ सेकंड के लिए भूनें।
-
दूध डालें। रेसिपी में दूध मुख्य सामग्री में से एक हैं।
-
पैन में चीज़ स्प्रैड डालें।
-
कोर्नफ्लॉर-पानी का मिश्रण डालें।
-
अच्छी तरह से मिलाएं और मध्यम आंच पर चीज़ फ़ॉन्ड्यू को लगातार हिलाते हुए ३ से ४ मिनट तक पकाएं।
-
स्वादानुसार नमक डालें।
-
सूखी लाल मिर्च के फ्लैक्स् डालें। आप तीखेपन की मात्रा अपनी पसंद के अनुसार समायोजित कर सकते हैं।
-
अच्छी तरह मिलाएं और मध्यम आंच पर २ मिनट के लिए चीज़ फ़ॉन्ड्यू को पकाएं।
-
टोस्ट किये हुए ब्रेड के टुकड़े से क्विक चीज़ फ़ॉन्ड्यू को | quick cheese fondue in hindi | तुरंत परोसें।
-
क्विक चीज़ फ़ॉन्ड्यू बनाने के लिए, एक छोटी कटोरी लें, उसमें कॉर्नफ्लोर डालें।
-
-
रेसिपी में इस्तेमाल होने वाला दूध फुल फैट वाला दूध है। यदि आप टोंड दूध या गाय के दूध का उपयोग कर रहे हैं, तो आपको थोड़ा अधिक कॉर्नफ्लोर की आवश्यकता हो सकती है।
-
प्याज को बारीक काट लें, वरना आपको मुँह में डीप का अनुभव पसंद नहीं आएगी।
-
कॉर्नफ्लोर मिश्रण मिलाने के बाद, लगातार हिलाते हुए याद रखें ताकि मिश्रण ढेलेदार न हो जाए।
-
यदि आप बाद में परोस रहे हैं, तो थोड़ा दूध डालें और स्थिरता को समायोजित करने के लिए गरम करें।
-
रेसिपी में इस्तेमाल होने वाला दूध फुल फैट वाला दूध है। यदि आप टोंड दूध या गाय के दूध का उपयोग कर रहे हैं, तो आपको थोड़ा अधिक कॉर्नफ्लोर की आवश्यकता हो सकती है।
ऊर्जा | 274 कैलरी |
प्रोटीन | 9.8 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 13.1 ग्राम |
फाइबर | 0.2 ग्राम |
वसा | 19 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 61.7 मिलीग्राम |
सोडियम | 589 मिलीग्राम |