You are here: होम> विभिन्न व्यंजन > भारतीय व्यंजन > जैन व्यंजन, जैन रेसिपी > जैन नाश्ता की रेसिपी > जैन पाव भाजी रेसिपी | ब्रेड पाव भाजी | मुंबई स्ट्रीट फूड जैन पाव भाजी
जैन पाव भाजी रेसिपी | ब्रेड पाव भाजी | मुंबई स्ट्रीट फूड जैन पाव भाजी

Tarla Dalal
08 January, 2025


Table of Content
जैन पाव भाजी रेसिपी | ब्रेड पाव भाजी | मुंबई स्ट्रीट फूड जैन पाव भाजी | बिना आलू, लहसुन और प्याज के पाव भाजी | jain pav bhaji in hindi | with 25 amazing images.
हमारी जैन पाव भाजी रेसिपी बिना आलू, लहसुन और प्याज के है | इसकी इतनी मांग है, कि सड़कों पर आपको मुंबई स्ट्रीट फूड जैन पाव भाजी मिल जाती है।
जो लोग आलू, प्याज और लहसुन नहीं खाते हैं उन्हें भूखा नहीं रहना पड़ता है! जैन पाव भाजी को मैश किए हुए मटर और टमाटर का उपयोग करके बनाया जाता है।
नीचे दिया गया है जैन पाव भाजी रेसिपी | ब्रेड पाव भाजी | मुंबई स्ट्रीट फूड जैन पाव भाजी | बिना आलू, लहसुन और प्याज के पाव भाजी | jain pav bhaji in hindi | स्टेप बाय स्टेप फोटो और वीडियो के साथ।
जैन पाव भाजी रेसिपी | ब्रेड पाव भाजी | मुंबई स्ट्रीट फूड जैन पाव भाजी - Jain Pav Bhaji ( Mumbai Roadside Recipes ) in hindi
Tags
Preparation Time
5 Mins
None Time
1 Mins
Total Time
6 Mins
Makes
6 None
सामग्री
जैन पाव भाजी के लिए सामग्री
10 to 12 सूखी कश्मीरी लाल मिर्च (whole dry kashmiri red chillies)
1 टेबल-स्पून तेल ( oil )
2 टेबल-स्पून मक्ख़न (butter, makhan)
1 टेबल-स्पून जीरा ( cumin seeds, jeera)
1/2 कप कटी हुई शिमला मिर्च (chopped capsicum)
2 कप कटा हुआ टमाटर (chopped tomatoes)
2 टी-स्पून लाल मिर्च का पाउडर (red chilli powder)
1 1/2 टेबल-स्पून पाव भाजी मसाला (pav bhaji masala) , आसान टिप देखें
नमक (salt) , स्वादअनुसार
3/4 कप उबाली हुई फूलगोभी के फूल
1/3 कप भिगोया और पकाया हुआ हरा वाटाना
3/4 कप उबले हुए हरे मटर
2 टेबल-स्पून कटा हुआ हरा धनिया (chopped coriander)
पाव के लिए सामग्री
8 टी-स्पून मक्ख़न (butter, makhan) , पकाने के लिए
1 टी-स्पून पाव भाजी मसाला (pav bhaji masala)
गार्निश के लिए सामग्री
1 टेबल-स्पून कटा हुआ हरा धनिया (chopped coriander)
4 टी-स्पून मक्ख़न (butter, makhan)
जैन पाव भाजी के साथ सर्व करने के लिए सामग्री
विधि
- पाव भाजी मसाला एक मसाला मिश्रण है, जो कि किराने की दुकानों पर विभिन्न ब्रांड का आसानी से उपलब्ध है।
- एक प्लेट पर 1/4 भाग भाजी, 2 पाव, कुछ टमाटर के स्लाइस, एक नींबू की फांक और पपड़म रखें।
- जैन पाव भाजी के ऊपर 1 टीस्पून मक्खन डालें और धनिया से गार्निश करके तुरंत परोसें।
- शेष सामग्री के साथ जैन पाव भाजी की 3 और प्लेट बनाएँ।
- सूखी कशमीरी लाल मिर्च को 1/3 कप गर्म पानी में भिगोएँ ।
- एक घंटे के बाद उन्हें छानें।
- लगभग 3 टेबल-स्पून पानी का उपयोग करके उन्हें एक चिकनी पेस्ट में पीस लें। एक तरफ रख दें।
- एक बड़े तवे या कढ़ाही में तेल और मक्खन गरम करें और जीरा डालें।
- जब बीज चटकने लगे, तब 2 टेबलस्पून लाल मिर्च की पेस्ट डालें और 1 मिनट के लिए मध्यम आंच पर भूनें।
- शिमला मिर्च डालें और 1 मिनट के लिए मध्यम आंच पर भूनें।
- टमाटर, मिर्च पाउडर, पाव भाजी मसाला, नमक और ½ कप पानी डालें, अच्छी तरह मिलाएँ और मध्यम आँच पर 5 से 7 मिनट तक या तेल अलग होने तक आलू मैशर के साथ मैश करते हुए पकाएँ।
- फूलगोभी, मैश किया हुआ हरा वटाना, हरे मटर, धनिया और 1/3 कप पानी डालकर, आलू मैशर का उपयोग करके अच्छी तरह से मैश करें और मध्यम आंच पर 5 से 7 मिनट तक लगातार हिलाते हुए पकाएं।
- 2 पाव को स्लिट करें और एक तरफ रखें।
- एक बड़े तवे को गर्म करें, उसमें 2 टीस्पून मक्खन और ¼ टीस्पून पाव भाजी मसाला डालें, अच्छी तरह मिलाएं और पाव को खोले कर उस पर रखें।
- मध्यम आंच पर दोनों ओर से हल्का भूरा होने तक पकाएं। (यदि आवश्यक हो तो अधिक मक्खन डालें)।
-
-
जैन पाव भाजी रेसिपी | ब्रेड पाव भाजी | मुंबई स्ट्रीट फूड जैन पाव भाजी | बिना आलू, लहसुन और प्याज के पाव भाजी | jain pav bhaji in hindi | हम पहले मसालेदार मिर्च की पेस्ट बनाएंगे। उसके लिए पूरी सूखी काश्मीरी लाल मिर्च से डंठल और बीज निकाल दें।
-
उन्हें एक छोटे कटोरे में डालें।
-
१/३ कप गरम पानी डालें।
-
एक प्लेट से ढककर, उन्हें कम से कम १ घंटे के लिए भिगो दें।
-
एक घंटे के बाद, मिर्च नरम हो जाएगी और इस तरह दिखेगी।
-
एक छलनी की सहायता से अतिरिक्त पानी को छान लें।
-
उन्हें एक मुलायम पेस्ट होने तक पीस लें। पीसते समय लगभग ३ टेबल-स्पून पानी डालें ताकि पेस्ट मुलायम हो जाए। एक तरफ रख दें। यह रेसिपी में ३ टेबल-स्पून मिर्च पेस्ट बनाता है। यदि आप ज्यादा बनाना चाहते हैं तो बस लाल मिर्च की मात्रा को बढ़ा दें।
-
जैन पाव भाजी रेसिपी | ब्रेड पाव भाजी | मुंबई स्ट्रीट फूड जैन पाव भाजी | बिना आलू, लहसुन और प्याज के पाव भाजी | jain pav bhaji in hindi | हम पहले मसालेदार मिर्च की पेस्ट बनाएंगे। उसके लिए पूरी सूखी काश्मीरी लाल मिर्च से डंठल और बीज निकाल दें।
-
-
जैन भाजी बनाने के लिए, एक गहरे नॉन-स्टिक पैन या बड़े तवे में तेल और मक्खन गरम करें।
-
मक्खन के पिघलने के बाद जीरा डालें।
-
जब जीरा चटकने लगे, तब २ टेबलस्पून लाल मिर्च की पेस्ट डालें और मध्यम आंच पर १ मिनट के लिए भून लें।
-
शिमला मिर्च डालें और मध्यम आंच पर १ मिनट के लिए भून लें।
-
टमाटर डालें।
-
मिर्च पाउडर डालें।
-
इसके अलावा पाव भाजी मसाला और नमक डालें। पाव भाजी मसाला एक मसाला मिश्रण है, जो कि किराने की दुकानों पर विभिन्न ब्रांड नामों के तहत आसानी से उपलब्ध होता है।
-
१/२ कप पानी डालें।
-
अच्छी तरह मिलाएँ और मध्यम आँच पर ५ से ७ मिनट तक या तेल अलग होने तक आलू मैशर के साथ लगातार मैश करते हुए पकाएँ।
-
फूलगोभी डालें।
-
मैश किये हुए हरा वटाना और हरे मटर डालें।
-
धनिया और १/३ कप पानी डालें।
-
आलू मैशर का उपयोग करके अच्छी तरह से मैश करें।
-
मध्यम आंच पर ५ से ७ मिनट तक लगातार हिलाते हुए पकाएं। आपकी जैन भाजी तैयार है।
-
जैन भाजी बनाने के लिए, एक गहरे नॉन-स्टिक पैन या बड़े तवे में तेल और मक्खन गरम करें।
-
-
धारदार चाकू या दाँतेदार चाकू की मदद से २ पाव को स्लिट करें।
-
एक बड़े तवे को गरम करें, उसमें २ टीस्पून मक्खन डालें।
-
१/४ टीस्पून पाव भाजी मसाला डालें।
-
एक सपाट चम्मच की मदद से अच्छी तरह मिलाएं।
-
पाव को खोल कर उस पर रखें।
-
मध्यम आंच पर तब तक पकाएं, जब तक वे सभी मक्खन और मसाला को अच्छी तरह से सोख न लें।
-
उन्हें उल्टा करें और हल्का भूरा और कुरकुरा होने तक पकाएं।
-
धारदार चाकू या दाँतेदार चाकू की मदद से २ पाव को स्लिट करें।
-
-
एक प्लेट पर १/४ भाग भाजी, २ पाव, कुछ टमाटर के स्लाइस, एक नींबू की फांक और पपड़म रखें। जैन पाव भाजी के ऊपर १ टीस्पून मक्खन डालें और धनिया से गार्निश करके तुरंत परोसें।
- शेष सामग्री के साथ जैन पाव भाजी की ३ और प्लेट बनाएँ।
-
एक प्लेट पर १/४ भाग भाजी, २ पाव, कुछ टमाटर के स्लाइस, एक नींबू की फांक और पपड़म रखें। जैन पाव भाजी के ऊपर १ टीस्पून मक्खन डालें और धनिया से गार्निश करके तुरंत परोसें।
ऊर्जा | 418 कैलरी |
प्रोटीन | 12.7 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 59.1 ग्राम |
फाइबर | 5.2 ग्राम |
वसा | 14.5 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 30 मिलीग्राम |
सोडियम | 123.3 मिलीग्राम |
जैन पाव भाजी रेसिपी | ब्रेड पाव भाजी | मुंबई स्ट्रीट फूड जैन पाव भाजी की कैलोरी के लिए यहाँ क्लिक करें