मेनु

You are here: होम> कोर्स रेसिपी, भारतीय कोर्स रेसिपी, वेज मुख्य व्यंजनों >  स्टार्टस् रेसिपी, नाश्ते रेसिपी >  झट पट शाम के नाश्ते >  मिनी पाव भाजी बर्गर रेसिपी | बच्चों के पसंद का पाव भाजी बर्गर | पाव भाजी बर्गर बनाने की विधि

मिनी पाव भाजी बर्गर रेसिपी | बच्चों के पसंद का पाव भाजी बर्गर | पाव भाजी बर्गर बनाने की विधि

Viewed: 10608 times
User 

Tarla Dalal

 02 January, 2025

Image
0.0/5 stars   100% LIKED IT | 0 REVIEWS OK
Mini Pav Bhaji Burgers - Read in English

Table of Content

मिनी पाव भाजी बर्गर रेसिपी | बच्चों के पसंद का पाव भाजी बर्गर | पाव भाजी बर्गर बनाने की विधि | पार्टी बर्गर रेसिपी | मिनी बर्गर | mini pav bhaji burger in hindi.

Preparation Time

5 Mins

None Time

1 Mins

Total Time

6 Mins

Makes

6 None

सामग्री

मिनी पाव भाजी बर्गर के स्टफिंग के लिए सामग्री

मिनी पाव भाजी बर्गर के लिए अन्य सामग्री

विधि
मिनी पाव भाजी बर्गर का स्टफिंग बनाने की विधि
  1. मिनी पाव भाजी बर्गर का स्टफिंग बनाने के लिए, एक चौड़े नॉन-स्टिक पैन में मक्खन गरम करें, उसमें प्याज़ और लहसुन की पेस्ट डालें और मध्यम आँच पर 30 सेकंड के लिए भूनें।
  2. शिमला मिर्च, टमाटर, मिर्च पाउडर और पाव भाजी मसाला डालें और मध्यम आँच पर 1 मिनट के लिए भूनें।
  3. आलू, सब्जियां, धनिया, नींबू का रस और नमक डालें और आलू मशर की मदद से मैश करें और मध्यम आँच पर 1 से 2 मिनट तक बीच-बीच में हिलाते हुए पकाएँ। एक तरफ रख दें।
मिनी पाव भाजी बर्गर बनाने की विधि
  1. मिनी पाव भाजी बर्गर बनाने के लिए, स्टफिंग को 6 बराबर भागों में विभाजित करें और अलग रखें।
  2. प्रत्येक बर्गर बन को क्षैतिज रूप से (horizontally) दो में काटें।बर्गर बन के प्रत्येक आधे हिस्से के अंदर की तरफ थोडा मक्खन लगाएँ और उन्हें नॉन-स्टिक तवे पर हल्के से टोस्ट करें। एक तरफ रख दो।
  3. एक साफ, सूखी सतह पर बन का निचला आधा हिस्सा रखें, जिसमें मक्खन वाली साइड ऊपर की तरफ हो।
  4. उस पर स्टफिंग का एक हिस्सा रखें और अंत में एक प्याज की रिंग रखें।
  5. ऊपरी आधे हिस्से के साथ कवर करें, जिसमें मक्खन वाली साइड नीचे की ओर हो और इसे हल्के से दबाएं।
  6. 5 और मिनी बर्गर बनाने के लिए विधि क्रमांक 3 से 5 दोहराएं।
  7. मिनी पाव भाजी बर्गर को तुरंत परोसें।

Your Rating*

user

Follow US

रेसिपी श्रेणियाँ