मेनु

You are here: होम> कोर्स रेसिपी, भारतीय कोर्स रेसिपी, वेज मुख्य व्यंजनों >  भारतीय सूप की रेसिपी | वेज सूप रेसिपीज | >  झटपट सूप रेसिपीज, झटपट भारतीय सूप >  सेलेरी सुआ सूप | अजवाइन का सूप | अजमोदा सूप | सैलरी सुआ सूप

सेलेरी सुआ सूप | अजवाइन का सूप | अजमोदा सूप | सैलरी सुआ सूप

Viewed: 4864 times
User 

Tarla Dalal

 02 January, 2025

Image
0.0/5 stars   100% LIKED IT | 0 REVIEWS OK
Celery Soup with Dill - Read in English

Table of Content

सेलेरी सुआ सूप | अजवाइन का सूप | अजमोदा सूप | सैलरी सुआ सूप | celery soup with dill in hindi | with amazing 22 images.

Preparation Time

5 Mins

None Time

1 Mins

Total Time

6 Mins

Makes

6 None

सामग्री

सेलेरी सुआ सूप लिए सामग्री

गार्निश के लिए सामग्री

विधि
सेलेरी सुआ सूप बनाने की विधि
  1. सेलेरी सुआ सूप बनाने के लिए, एक गहरे पैन में मक्खन गरम करें, प्याज डालें और मध्यम आंच पर 1 से 2 मिनट के लिए भूनें।
  2. अजवाइन डालें और 2 मिनट के लिए मध्यम आंच पर भूनें।
  3. 2 कप पानी डालें और मध्यम आंच पर 13 से 15 मिनट के लिए बीच-बीच में हिलाते हुए उबालें।
  4. पूरी तरह से ठंडा होने दें और एक मिक्सर में डालकर मुलायम होने तक पीस लें। एक छलनी की मदद से छान दें।
  5. इसे एक गहरे पैन में वापस डालें, कॉर्नफ्लोर-पानी का मिश्रण, दूध, सुआ भाजी, नमक और काली मिर्च डालें, अच्छी तरह मिलाएं और लगातार हिलाते हुए मध्यम आंच पर 2 से 3 मिनट तक पकाएं।
  6. सुआ भाजी के साथ गार्निश करें और अजवाइन का सूप गरम परोसें।

सेलेरी सुआ सूप बनाने के लिए

 

    1. सेलेरी सुआ सूप बनाने के लिए  | अजवाइन का सूप | अजमोदा सूप | सैलरी सुआ सूप | celery soup with dill in hindi | एक छोटे कटोरे में कॉर्नफ्लोर लें।
    2. पानी डालें।
    3. अच्छी तरह से मिलाएं और एक तरफ रख दें।
    4. अब एक गहरे पैन में मक्खन गरम करें। मक्खन जलने से बचाने के लिए एक टिप है कि मक्खन के साथ उसमें १/४ टीस्पून तेल डालें।
    5. प्याज़ डालें।
    6. मध्यम आंच पर १ से २ मिनट तक भून लें।
    7. अजमोदा डालें। अजमोदा का उपयोग महाद्वीपीय और एशियाई खाना पकाने में व्यापक रूप से किया जाता है। इसमें एक मजबूत स्वाद और सुगंध होती है। अजमोदा को उपयोग करने से पहले अच्छी तरह से धोया जाना चाहिए क्योंकि इसके खांचे में बहुत सारी गंदगी होती है।
    8. २ मिनट तक भून लें।
    9. २ कप पानी डालें।
    10. मध्यम आंच पर बीच बीच में हिलाते हुए १५ मिनट तक उबालें।
    11. मिश्रण को एक कटोरे में डालें और इसे पूरी तरह से ठंडा कर लें।
    12. ठंडा होने के बाद मिक्सर जार में डालें और मुलायम होने तक पीस लें।
    13. मिश्रण पीसने बाद इस तरह दिखेगा।
    14. मिश्रण को छान लें।
    15. सेलेरी सुआ सूप को एक गहरे पैन में वापस डालें।
    16. कॉर्नफ्लोर-पानी का मिश्रण डालें। कॉर्नफ्लोर और पानी का मिश्रण सूप को गाढ़ापन देगा।
    17. दूध डालें। मलाईदार स्वाद पाने के लिए दूध डाला जाता है।
    18. कटी हुई सुआ भाजी डालें। सुआ अजवाइन परिवार से है और इसकी मजबूत सुगंध होती है। इसका उपयोग कई सलाद और सूप का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है और महाद्वीपीय पाक कला में बहुत आम जड़ी बूटी है।
    19. स्वादानुसार नमक डालें।
    20. काली मिर्च पाउडर डालें। आप चाहें तो सेलेरी सुआ सूप के मसाले के स्तर को बढ़ाने के लिए ताजी पिसी काली मिर्च भी डाल सकते हैं।
    21. अच्छी तरह से मिलाएं और मध्यम आंच पर लगातार हिलाते हुए २ से ३ मिनट तक पकाएं। आप देखेगे की सूप गाढ़ा होना शुरू हो गया होगा। आंच बंद कर दें।
    22. सुआ भाजी के साथ गार्निश करें और सेलेरी सुआ सूप को | अजवाइन का सूप | अजमोदा सूप | सैलरी सुआ सूप | celery soup with dill in hindi | गरम परोसें।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

 

    1. प्र. मुझे सुआ से एलर्जी है, क्या मैं बिना सुआ के सूप बना सकता हूं? हाँ, आप सुआ जोड़ना छोड़ सकते हैं। आप इसे केवल अजवाइन के सूप के रूप में बना सकते हैं और ताजा धनिया से गार्निश कर सकते हैं।

Your Rating*

user

Related Recipes

Follow US

रेसिपी श्रेणियाँ