You are here: होम> विभिन्न व्यंजन > फ्रेन्च व्यंजन > फ़्रेंच शैली के भारतीय सूप > अनियन थाईम सूप रेसिपी
अनियन थाईम सूप रेसिपी

Tarla Dalal
02 January, 2025


Table of Content
अनियन थाईम सूप रेसिपी | प्याज का सूप | हेल्दी अनियन थाईम सूप | कम कैलोरी अनियन सूप | अनियन थाईम सूप रेसिपी हिंदी में | onion thyme soup recipe in hindi |
अनियन सूप विथ थाईम एक अद्वितीय नुस्खा है जो ताजा और सूखे दोनों हर्ब्स के साथ नाजुक रूप से पकाया जाता है। कम कैलोरी अनियन सूप बनाना सीखें।
थोड़ी सी मात्रा में हरी प्याज़ शानदार स्वाद प्रदान करने के साथ-साथ इस हेल्दी अनियन थाईम सूप को रंग भी प्रदान करती है, और वहीं वेजिटेबल स्टॉक इसके स्वाद और रुप को और भी निहार देता है।
अनियन थाईम सूप बनाने के लिए, एक गहरे नॉन-स्टिक कढ़ाई में मक्खन गरम करें, उसमें प्याज़ डालें और मध्यम आँच पर २ से ३ मिनट तक भूनें। इसमें हरे प्याज़ के पत्ते, थाइम और गेहूं का आटा डालें, अच्छी तरह मिलाएँ और मध्यम आँच पर कुछ सेकंड के लिए भूनें। इसमें वेजिटेबल स्टॉक, नमक और काली मिर्च डालें, अच्छी तरह मिलाएँ और मध्यम आँच पर ३ से ४ मिनट तक पकाएँ, बीच-बीच में हिलाते रहें। तुरंत परोसें।
सूप से लेकर सब्ज़ीयों जैसे बहुत से व्यंजन में स्वाद और रुप प्रदान करने के लिए, प्याज़ काफी मशहुर है। लेकिन इस अनोखे सूप में, यह कम वसा और कलेस्ट्रॉल वाली सामग्री सूखे थाईम के साथ बहुत ही अहम भाग निभाती है!
इस सूप को हेल्दी अनियन थाईम सूप बनाने के लिए, मैदा या कोर्नफ्लॉर की जगह गेहूं के आटे का प्रयोग किया गया है सूप को गाढ़ा बनाने के लिए। कॉर्नफ्लोर को परिष्कृत किया जाता है और इसलिए इसे सबसे अच्छा नहीं माना जाता है। प्रति सेवारत ६७ कैलोरी के साथ, यह सूप वजन घटाने, पीसीओएस, मधुमेह और यहां तक कि हृदय रोगियों के लिए आदर्श है।
अनियन थाईम सूप के लिए टिप्स। 1. वेजिटेबल स्टॉक में सब्जी आपकी पसंद की हो सकती है। आपको अपने आप को केवल हमारे द्वारा चुने गए सब्जियां तक सीमित रखने की आवश्यकता नहीं है। 2. यदि थाइम उपलब्ध नहीं है, तो इसे अन्य सूखे हर्ब्स जैसे मिश्रित सूखे हर्ब्स या ओरिगैनो के साथ बदलें।
आनंद लें अनियन थाईम सूप रेसिपी | प्याज का सूप | हेल्दी अनियन थाईम सूप | कम कैलोरी अनियन सूप | अनियन थाईम सूप रेसिपी हिंदी में | onion thyme soup recipe in hindi | स्टेप बाय स्टेप फ़ोटो के साथ।
Tags
Preparation Time
5 Mins
None Time
1 Mins
Total Time
6 Mins
Makes
6 None
सामग्री
अनियन थाईम सूप के लिए
2 कप स्लाईस्ड प्याज़ (sliced onions)
1 टेबल-स्पून सूखा थाइम
2 टी-स्पून लो-फॅट मक्ख़न
1 कप कटे हुए हरे प्याज़ के पत्ते (chopped spring onion greens)
1 टेबल-स्पून गेहूं का आटा (whole wheat flour, gehun ka atta)
वेजिटेबल स्टॉक
नमक (salt) , स्वादअनुसार
ताजी पिसी काली मिर्च (freshly ground black pepper) , स्वादअनुसार
विधि
- अनियन थाईम सूप रेसिपी बनाने के लिए, एक गहरे नॉन-स्टिक कढ़ाई में मक्खन गरम करें, प्याज़ डालें और मध्यम आँच पर 2 से 3 मिनट तक भूनें।
- इसमें हरे प्याज़ के पत्ते, थाइम और गेहूं का आटा डालें, अच्छी तरह मिलाएँ और मध्यम आँच पर कुछ सेकंड के लिए भूनें।
- इसमें वेजिटेबल स्टॉक, नमक और काली मिर्च डालें, अच्छी तरह मिलाएँ और मध्यम आँच पर 3 से 4 मिनट तक पकाएँ, बीच-बीच में हिलाते रहें।
- अनियन थाईम सूप को तुरंत परोसें।
ऊर्जा | 67 कैलरी |
प्रोटीन | 1.6 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 12.3 ग्राम |
फाइबर | 2.8 ग्राम |
वसा | 1.4 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 3.8 मिलीग्राम |
सोडियम | 40.5 मिलीग्राम |
अनियन थाईम सूप रेसिपी की कैलोरी के लिए यहाँ क्लिक करें