मेनु

You are here: होम> विभिन्न व्यंजन >  भारतीय व्यंजन >  गुजराती व्यंजन >  गुजराती ब्रेकफास्ट रेसिपी >  अमीरी खमण रेसिपी , गुजराती सेव खमणी

अमीरी खमण रेसिपी , गुजराती सेव खमणी

Viewed: 77343 times
User 

Tarla Dalal

 02 January, 2025

Image
0.0/5 stars   100% LIKED IT | 0 REVIEWS OK
અમીરી ખમણ, ગુજરાતી સેવ ખમણી રેસીપી, સુરતી સેવ ખમણી - ગુજરાતી માં વાંચો (Amiri Khaman, Gujarati Sev Khamani Recipe in Gujarati)

Table of Content

अमीरी खमण, गुजराती सेव खमणी | सुरती सेव खमणी | amiri khaman in Hindi language | with 12 amazing images.

अमिरी खमन और कुछ नहीं लेकिन एक तीखा चटपटा चाय के साथ परोसने के लिए नाश्ता है, जिसे चूरे किये हुए खमन ढ़ोकले में लहसुन और अनार दाना और नारियल का तड़का लगाकर बनाया जाता है। हम यह भी कह सकते हैं कि इस व्यंजन का उत्पादन बचे हुए खमन ढ़ोकलो को प्रयोग करने के लिए किया गया होगा! सेव से सजाकर इस झटपट बनने वाले अमिरी खमन नाश्ते के अनोखे स्वाद का मज़ा लें। जिन्हें लहसुन पसंद ना हो, वह ना डालें।

नीचे दिया गया है अमीरी खमण, गुजराती सेव खमणी | सुरती सेव खमणी | amiri khaman in Hindi language | स्टेप बाय स्टेप फोटो और वीडियो के साथ।

Preparation Time

5 Mins

None Time

1 Mins

Total Time

6 Mins

Makes

6 None

सामग्री

अमीरी खमण बनाने के लिए

विधि
अमीरी खमण बनाने के लिए
  1. अमिरी खमन की रेसिपी बनाने के लिए, ढ़ोकले को एक बाउल में चूरा कर एक तरफ रख दें।
  2. एक कढ़ाई में तेल गरम करें और सरसों डालें।
  3. जब बीज चटकने लगे, लहसुन, हरी मिर्च और हींग डालकर, मध्यम आँच पर कुछ सेकन्ड के लिए भुन लें।
  4. इस तड़के को खमन ढ़ोकले के चूरे पर डालें और अच्छी तरह मिला लें।
  5. शक्कर, अनारदाना, धनिया, नारियल डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  6. परोसने के तुरंत पहले, सेव डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  7. अमिरी खमन तुरंत परोसें।

अमीरी खमण बनाने की विधि

 

    1. ढोकले को कटोरे में निकालिये और एक तरफ रख दीजिये। परंपरागत रूप से, अमीरी खमन को वटी दाल (चना दाल) ढोकला का उपयोग करके बनाया जाता है। लेकिन यहा बचे हुए खमन ढोकला का उपयोग करके सुरती सेव खमणी बनाने का आसान तरीका है। घर पर नायलॉन खमन ढोकला बनाने की विधि जानने के लिए हमारी रेसिपी को देखें।
    2. तड़का पैन या एक कढ़ाई में तेल गरम करें और सरसों डालें।
    3. जब सरसों चटक जाए तो लहसुन डालें। आप लहसुन के पेस्ट का भी उपयोग कर सकते हैं। अगर आपको मसालेदार खाना पसंद है तो इसमें बारीक कटी हरी मिर्च भी डालें।
    4. हींग डालें। कुछ सेकंड के लिए मध्यम आँच पर भुन लें।
    5. इस तड़के को चूरा किए हुए खमन ढोकलों पर डालें। 
    6. अच्छी तरह से मिलाएं ताकि तड़का समान रूप से फैल जाए।
    7. शक्कर डालें। सेव खमणी में पिसी हुई शक्कर को मिलाना आसान होता है।
    8. अनार के दाने डालें।
    9. धनिया डालें। वे अमीरी खमण को चमकीले रंग और अद्भुत स्वाद प्रदान करता हैं।
    10. अंत में ताज़ा कसा हुआ नारियल डालें। अच्छी तरह से मिलाएं और अपने क्विक अमीरी खमण | गुजराती सेव खमणी | सुरति सेव खमानी तैयार है।
    11. परोसने से ठीक पहले सेव को अमीरी खमण पे डालें |
    12. तुरंत परोसें अमीरी खमण | गुजराती सेव खमणी | सुरती सेव खमणी | यह एक सुबह  और चाय-समय का उत्तम नाश्ता है जिसे एक कप इलाइची चा या उकाडो के साथ।
पोषक मूल्य प्रति (Abbrv) per cup
ऊर्जा521 कैलरी
प्रोटीन19.3 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट71.4 ग्राम
फाइबर14.5 ग्राम
वसा17.5 ग्राम
कोलेस्ट्रॉल0 मिलीग्राम
सोडियम67.5 मिलीग्राम

Your Rating*

user

Follow US

रेसिपी श्रेणियाँ