You are here: होम> विभिन्न व्यंजन > भारतीय व्यंजन > दक्षिण भारतीय व्यंजन | दक्षिण भारतीय रेसिपी | > दक्षिण भारतीय पचड़ी रेसिपी > टमॅटो पछड़ी
टमॅटो पछड़ी

Tarla Dalal
02 January, 2025
-8730.webp)

Table of Content
टमाटर की खटास और दही का फीकापन का मेल बहुत अच्छा लगता है और खाने को मज़ेदार बना देता है। इस बात का ध्यान रखें कि इस व्यंजन के लिए आपने गाढ़े और ताज़े दही का प्रयोग किया है, क्योंकि ऐसा ना करने से पछड़ी पानी जैसी बन सकती है, क्योंकि टमाटर का पानी भी दही के साथ घुल जाता है।
Tags
Preparation Time
5 Mins
None Time
1 Mins
Total Time
6 Mins
Makes
6 None
सामग्री
Main Ingredients
1 टमाटर
1 कप फेंटा हुआ दही (whisked curds, dahi)
2 टी-स्पून कटी हुई हरी मिर्च (chopped green chillies)
नमक (salt) स्वादअनुसार
2 टी-स्पून नारियल का तेल (coconut oil) / अन्य
1 टी-स्पून सरसों (mustard seeds ( rai / sarson)
8 to 10 करी पत्ते (curry leaves)
2 टेबल-स्पून कटा हुआ हरा धनिया (chopped coriander) , सजाने के लिए
विधि
- बर्तन भर पानी उबाल लें, टमाटर डालकर, मध्यम आँच पर 10 मिनट या टमाटर के नरम होने तक पका लें। एक तरफ रख दें।
- हल्का ठंडा करने के बाद, छिलकर काट लें और काँटे का प्रयोग कर मसल लें। एक तरफ रख दें।
- दही, हरी मिर्च और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। एक तरफ रख दें।
- तड़के के लिए, एक छोटे पॅन में तेल गरम करें और सरसों डालें।
- जब बीज चटकने लगे, हींग और कड़ी पत्ते डालकर कुछ सेकन्ड तक भुन लें।
- तड़के को टमाटर-दही मिश्रण के उपर डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- धनिया से सजाकर तुरंत परोसें।
ऊर्जा | 86 कैलरी |
प्रोटीन | 2.4 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 3.3 ग्राम |
फाइबर | 0.4 ग्राम |
वसा | 5.8 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 8 मिलीग्राम |
सोडियम | 13 मिलीग्राम |
टमॅटो पछड़ी की कैलोरी के लिए यहाँ क्लिक करें