You are here: होम> विभिन्न व्यंजन > अमेरिकन व्यंजन > अमेरिकन आइस्क्रीम अॅण्ड डेसर्टस् > सेब पाई- अंडारहित सेब-पाई की रेसिपी
सेब पाई- अंडारहित सेब-पाई की रेसिपी

Tarla Dalal
02 January, 2025


Table of Content
यह दुनिया भर में सभी का पसंदीदा है। ऐसे कुछ लोग हैं जो अंडारहित सेब-पाई को सुबह के नाश्ते के साथ और फिर हर दूसरे भोजन के साथ डिज़र्ट की तरह खाने में संकोच नहीं करते हैं।
खैर. आप इस नुस्खे में पांरपारिक अंडारहित सेब-पाई बनाना सीख सकते हैं - फिर चाहे वह उसकी परत हो या भरवां हो। आपको इस नुस्खे में पके हुए मलाईदार सेब, दालचीनी और बादाम का करकरापन सभी कुछ जरूर ही पसंद आएगा। इसे वैनिला आइसक्रीम के साथ हल्का गरम परोसें।
अन्य डिज़र्ट की रेसिपी भी आजमाईए जैसे बेक्ड चीज़केक, ऐगलेस चॉकलेट पुडिंग और ऑरेन्ज पॅनकेक।
Tags
Preparation Time
5 Mins
None Time
1 Mins
Total Time
6 Mins
Makes
6 None
सामग्री
सेब पाई का आटा बनाने के लिए
3 कप मैदा (plain flour , maida)
1/2 टी-स्पून बेकिंग पाउडर
1/2 कप पिसी हुई शक्कर
1 कप नरम मक्ख़न
सेब पाई के भरवां मिश्रण के लिए
3 कप सेब के टुकड़े , महत्वपूर्ण सुझाव पढ़ें
1 टेबल-स्पून नींबू का रस (lemon juice)
1/2 कप शक्कर (sugar)
1 टी-स्पून दालचीनी पाउडर
2 टेबल-स्पून किशमिश
2 टेबल-स्पून कटा हुआ बादाम
सेब पाई के लिए अन्य सामग्री
दूध (milk) , चुपडने के लिए
सेब पाई परोसने के लिए
विधि
- आटा को 2/3 और 1/3 भाग में विभाजित कीजिए।
- आटे के 2/3 हिस्से को 300 मि. मी. (12") व्यास के गोलाकार में बेल लीजिए। किनारियों को हाथ से समतल करते रहिए।
- गोलाकर आटे को एक छोर से दूसरे छोर तक मोडिए ताकि उठाने में आसानी हो। इस गोलाकार को 250 मि. मी. (10") व्यास के नीचे से ढ़िला पडने वाले एल्यूमीनियम टिन के मध्य भाग में रखकर खोलिए और इसे ठीक से दबाइए ताकि नीचे और टिन की किनारियों पर समान रूप से चिपक जाए। अंत में अतिरिक्त आटे को निकाल दीजिए।
- आटा लगाए हुए टिन के मध्य में सेब के मिश्रण को डालकर समान रूप से फैला लीजिए। एक तरफ रख दीजिए।
- आटे के बचे हुए 1/3 भाग को 300 मि. मी. (12") व्यास के गोलाकार में बेल लीजिए और विधि क्रमांक 3 के अनुसार एक किनारे से दूसरे किनारे तक मोड दीजिए।
- इस मोडे हुए आटे को सेब के मिश्रण पर रखकर खोलिए और फिर उसे नीचे और किनारियाँ पर दबाइए ताकि वह समान रूप से चिपक जाए।
- अब किनारियों से आटे को इस तरह काटिए कि आटा सेब के मिश्रण को पूरी तरह ढकता हो और बाकी बचे हुए आटे को चाकू से काट लीजिए।
- फिर किनारियों पर आटे को अँगूठे या फोर्क की मदद से अच्छे से दबाइए।
- एक फोर्क की मदद से पाई के उपर समान अंतर पर छेद कीजिए।
- उपर से थोड़ा सा दूध चुपड़ लीजिए और पहले से ही गर्म किए हुए ओवन में उसे 180°c (360°f) के तापमान पर 35 से 40 मिनट तक बेक कर लीजिए।
- हल्का सा ठंडा होने दीजिए और सेब पाई को टिन से निकाल दीजिए।
- सेब पाई को 6 समान भागों में काट लीजिए और वेनिला आइसक्रीम के साथ हल्का गरम परोसिए।
- सर्वोत्तम परिणामों के लिए इस नुस्खा में इस्तेमाल किए गए सेब ताज़े होना चाहिए।
- एक गहरे बाउल में सेब और नींबू का रस मिलाकर अच्छी तरह से टॉस कर लीजिए।
- एक गहरे नॉन-स्टिक पॅन में सेब-नींबू का रस का मिश्रण, शक्कर, दालचीनी पाउडर, किशमिश और बादाम को डालकर अच्छी तरह से मिला लीजिए और ढक्कन से ढककर 8 मिनट के लिए मध्यम आँच पर बीच-बीच में चम्मच के पिछले हिस्से का उपयोग करते हुए हिलाते और मसलते हुए पका लीजिए।
- नॉन-स्टिक पॅन का ढक्कन खोलकर निकाल दीजिए और मध्यम आँच पर बीच-बीच में हिलाते हुए 2 मिनट के लिए पकाइए। एक तरफ रख दीजिए।
- अंडारहित सेब-पाई की रेसिपी बनाने के लिए, एक गहरे बाउल में मैदा, बेकिंग पाउडर और शक्कर मिलाकर अच्छी तरह से टॉस कीजिए।
- उसमें नरम मक्ख़न डालकर अच्छी तरह से मिला लीजिए और पर्याप्त पानी का उपयोग करके साधारण नरम आटा गूँथ लीजिए। ढक्कन से ढ़ककर एक तरफ रख दीजिए।
ऊर्जा | 3520 कैलरी |
प्रोटीन | 43.8 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 473.9 ग्राम |
फाइबर | 13.3 ग्राम |
वसा | 160.4 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 425.1 मिलीग्राम |
सोडियम | 1534.7 मिलीग्राम |
सेब पाई- अंडारहित सेब-पाई की रेसिपी की कैलोरी के लिए यहाँ क्लिक करें