You are here: होम> कोर्स रेसिपी, भारतीय कोर्स रेसिपी, वेज मुख्य व्यंजनों > स्टार्टस् रेसिपी, नाश्ते रेसिपी > बेक्ड भारतीय शाकाहारी स्नैक्स > मैगी ब्रेड रोल रेसिपी | चीज़ मैगी ब्रेड रोल्स | ब्रेड मैगी रोल | नूडल्स ब्रेड रोल्स
मैगी ब्रेड रोल रेसिपी | चीज़ मैगी ब्रेड रोल्स | ब्रेड मैगी रोल | नूडल्स ब्रेड रोल्स

Tarla Dalal
02 January, 2025


Table of Content
मैगी ब्रेड रोल रेसिपी | चीज़ मैगी ब्रेड रोल्स | ब्रेड मैगी रोल | नूडल्स ब्रेड रोल्स | मैगी लवर्स के लिए नाश्ता | cheesy maggi bread rolls in hindi.
Tags
Preparation Time
5 Mins
None Time
1 Mins
Total Time
6 Mins
Makes
6 None
सामग्री
चीज़ मैगी के लिए सामग्री
1/2 कप कसा हुआ प्रोसेस्ड चीज़ (grated processed cheese)
1 मैगी नूडल्स् , टुकड़ों में तोडे हुए
कटी हुई शिमला मिर्च (chopped capsicum)
1 टी-स्पून सूखी लाल मिर्च के फ्लैकस् (dry red chilli flakes)
मैगी ब्रेड रोल के लिए अन्य सामग्री
2 टेबल-स्पून मैदा (plain flour , maida)
पिघला हुआ मक्ख़न (melted butter) , चिकना करने के लिए
विधि
- एक गहरे नॉन-स्टिक पैन में 1 कप पानी उबालें, शिमला मिर्च और मैगी नूडल्स मसाला डालें, अच्छी तरह मिलाएँ और मध्यम आँच पर, कभी-कभी हिलाते हुए 1 मिनट तक पकाएँ।
- मैगी नूडल्स डालें, अच्छी तरह से मिलाएं और मध्यम आंच पर 4 मिनट या जब तक कि सभी पानी वाष्पित हो जाए, तब तक पकाएं।
- चीज़ और सूखी लाल मिर्च के फ्लैकस् डालें, अच्छी तरह मिलाएं और मध्यम आंच पर 1 मिनट के लिए कभी-कभी हिलाते हुए पकाएं।
- इसे 13 बराबर भागों में विभाजित करें और अलग रखें।
- मैगी ब्रेड रोल बनाने के लिए, एक छोटे कटोरे में मैदा और 2 टेबल-स्पून पानी डालें, अच्छी तरह से मिलाएं और एक तरफ रख दें।
- सभी ब्रेड स्लाइस से क्रस्ट निकालें और प्रत्येक स्लाइस को रोलिंग पिन की मदद से रोल करें।
- फिलिंग के एक भाग को ब्रेड स्लाइस के एक तरफ रखें और कसकर रोल करें।
- किनारों पर कुछ मैदा-पानी का मिश्रण लगाएं और फिलिंग को सील करने के लिए दबाएं।
- 12 और ब्रेड रोल बनाने के लिए विधि क्रमांक 3 और 4 को दोहराएं।
- सभी ब्रेड रोल्स पर समान रूप से पिघलाया हुआ मक्खन लगाएं और उन्हें प्री-हीटेड ओवन में १८०°से (३६०°फ) पर 15 मिनट के लिए या जब तक ब्रेड रोल्स कुरकुरा हो जाएं, तब तक बेक करें, उन्हें 10 मिनट के बाद एक बार पलट दें।
- मैगी ब्रेड रोल तुरंत परोसें।
मैगी ब्रेड रोल रेसिपी | चीज़ मैगी ब्रेड रोल्स | ब्रेड मैगी रोल | नूडल्स ब्रेड रोल्स की कैलोरी के लिए यहाँ क्लिक करें