You are here: होम> विभिन्न व्यंजन > भारतीय व्यंजन > जैन व्यंजन, जैन रेसिपी > जैन अंतर्राष्ट्रीय व्यंजन > मेल्बा टोस्ट
मेल्बा टोस्ट

Tarla Dalal
02 January, 2025


Table of Content
बेहद स्वादिष्ट, करारे और मक्ख़न जैसे मेल्बा टोस्ट, जिन्हें खट्टे या चीज़ी डिप के साथ गरमा गरम परोसने पर, आपने चाय के साथ शायद ही इससे अच्छा कुछ खाया होगा! जहाँ इसे बनाना बेहद आसान है, आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा जिससे पहली बार में ही आप इन्हें अच्छी तरह से बना सके। टोस्ट करने के तुरंत बाद, तेज़ धार वाले चाकू से ब्रेड स्लाईस के किनारे काट लें। अगर आपने ब्रेड को ज़्यादा ठंडा होने दिया, उनके किनारे काटना मुश्किल हो जाता है। इसी तरह, कटे हुए स्लाईस को मक्ख़न के साथ बेक करते समय, अवन में देखते रहें क्योंकि यह स्लाईस पतले होते है और जल्दी जल सकते हैं।
Tags
Preparation Time
5 Mins
None Time
1 Mins
Total Time
6 Mins
Makes
6 None
सामग्री
विधि
- ब्रेड स्लाईस को पोप-अप टोस्टर में उनके दोनो तरफ से सुनहरा होने तक बेक कर लें।
- पोप-अप टोस्टर से निकालकर, तेज़ धार वाले चाकू से तुरंत किनारे काटकर निकाल लें। चित्र क्रमांक 1 देखें।
- ब्रेड स्लाईस को तिरछा 2 भाग में काट लें। चित्र क्रमांक 2 और 3 देखें।
- इसके बाद, ब्रेड स्लाईस को तेड़ा काट लें। चित्र क्रमांक 4 देखें।
- ब्रेड के स्लाईस को साफ, सूखी जगह पर रखकर, ब्रेड स्लाईस के नरम तरफ पर थोड़ा मक्ख़न लगाऐं। चित्र क्रमांक 5 देखें।
- ब्रेड स्लाईस को चुपड़ी हुई बेकिंग ट्रे पर रखकर, पहले से गरम अवन में 150°c (300°f) के तपामान पर 6 से 8 मिनट या उनके करारा होने तक बेक कर लें।
- अपने पसंदिदा डिप के साथ तुरंत परोसें।
ऊर्जा | 14 कैलरी |
प्रोटीन | 0.4 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 2.6 ग्राम |
फाइबर | 0 ग्राम |
वसा | 0.2 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 0.6 मिलीग्राम |
सोडियम | 2.1 मिलीग्राम |
मेल्बा टोस्ट की कैलोरी के लिए यहाँ क्लिक करें