You are here: होम> कोर्स रेसिपी, भारतीय कोर्स रेसिपी, वेज मुख्य व्यंजनों > भारतीय मिठाई | अंडा रहित भारतीय मिठाई > चॉकलेट डेसर्टस् > चॉकलेटी बॉल्स्
चॉकलेटी बॉल्स्

Tarla Dalal
02 January, 2025


Table of Content
डार्क चॉकलेट और चॉकलेट स्पोंज फ्रेश क्रीम के साथ बेहद अच्छी तरह मिलकर एक बेहद स्वादिष्ट चॉकलेटी बॉल्स् बनाते हैं जिन्हें करारे चॉकलेट सेंवई से ढ़का गया है, जिससे एक ऐसा डेज़र्ट बनता है जो किसी भी आम वातावरण को खास बना देगा!
Tags
Preparation Time
5 Mins
None Time
1 Mins
Total Time
6 Mins
Makes
6 None
सामग्री
Main Ingredients
1 कप कटी हुई डार्क चॉकलेट
1/2 कप फ्रेश क्रीम (fresh cream)
1 1/2 कप चूरा किया हुआ चॉकलेट स्पोंज केक
चॉकलेट वर्मिसेली , कोट करने के लिए
विधि
- एक चौड़े नॉन-स्टिक पॅन में फ्रेश क्रीम को 1 मिनट के लिए, लगातार हिलाते हुए गरम कर लें।
- आँच से हठाकर, चॉकलेट डालकर अच्छी तरह मिला लें और चॉकलेट के पिघलने और मिश्रन के मुलायम होने तक मिलाते रहें। 2 मिनट के लिए ठंडा करने रख दें।
- इस मिश्रण को एक गहरे बाउल में निकाल लें और चॉकलेट स्पोंज डालकर अच्छी तरह मिला लें। 15 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें।
- इस मिश्रण को 9 भाग में बाँटकर, प्रत्येक भाग के गोले बनाकर दुबारा 15 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें।
- इन बॉल्स् को चॉकलेट सेंवई में अच्छी तरह लपेटकर कम से कम 1 घंटे के लिए फ्रिज मे रख दें।
- ठंडा परोसें।
- इन्हें 1 से 2 दिनों के लिए फ्रिज में रखकर संग्रह किया जा सकता है।
ऊर्जा | 139 कैलरी |
प्रोटीन | 2.5 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 9.1 ग्राम |
फाइबर | 0 ग्राम |
वसा | 13.2 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 1.8 मिलीग्राम |
सोडियम | 14.7 मिलीग्राम |
चॉकलेटी बॉल्स् की कैलोरी के लिए यहाँ क्लिक करें