You are here: होम> कोर्स रेसिपी, भारतीय कोर्स रेसिपी, वेज मुख्य व्यंजनों > भारतीय मिठाई | अंडा रहित भारतीय मिठाई > मूस > ईसी चॉकलेट मूस
ईसी चॉकलेट मूस

Tarla Dalal
02 January, 2025


Table of Content
डार्क चॉकलेट और व्हीप्ड क्रीम हर ऐतबार से अलग होते हैं, लेकिन कभी ना भुलने वाले डेज़र्ट, जैसे ईसी चॉकलेट मूस बनाने के लिए हमेशा अच्छी तरह मिल जाते हैं। जैसा इसका नाम है, इस मूस को मिनटों में आसानी से और झटपट बनाया जा सकता है। बच्चों को इसमें उपर डाली गई रंग-बिरंगी सेंवई बेहद पसंद आएगी और इसका हर चम्मच उन्हें बेहद स्वादिष्ट लगेगा।
Tags
Preparation Time
5 Mins
None Time
1 Mins
Total Time
6 Mins
Makes
6 None
सामग्री
Main Ingredients
2 कप डार्क चॉकलेट
2 टेबल-स्पून दूध (milk)
2 टेबल-स्पून पिसी हुई शक्कर
2 कप बीटन व्हीप्ड क्रीम
सजाने के लिए
विधि
- चॉकलेट और दूध को एक माईक्रोवेव सुरक्षित बाउल में मिलाकर, माईक्रोवेव पर उच्च तापमान पर 1 मिनट के लिए पका लें।
- माईक्रोवेव से निकालकर, हल्के हाथों मिलाकर, चॉकलेट को मुलायम बना लें।
- शक्कर और व्हीप्ड क्रीम डालकर हल्के हाथों मिला लें।
- बाउल में निकालकर 3-4 घंटे के लिए या जमने तक फ्रिज में रख दें।
- सेंवई से सजाकर ठंडा परोसें।
ऊर्जा | 764 कैलरी |
प्रोटीन | 9.4 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 60.6 ग्राम |
फाइबर | 0 ग्राम |
वसा | 65.9 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 1.2 मिलीग्राम |
सोडियम | 38.7 मिलीग्राम |
ईसी चॉकलेट मूस की कैलोरी के लिए यहाँ क्लिक करें