You are here: होम> विभिन्न व्यंजन > भारतीय व्यंजन > दक्षिण भारतीय व्यंजन | दक्षिण भारतीय रेसिपी | > विभिन्न प्रकार की दक्षिण भारतीय उत्तपम > हेल्दी रागी उत्तपम रेसिपी | रागी धनिया उत्तपम कैसे बनायें | रागी उत्तपम | नाचनी उत्तपम
हेल्दी रागी उत्तपम रेसिपी | रागी धनिया उत्तपम कैसे बनायें | रागी उत्तपम | नाचनी उत्तपम

Tarla Dalal
02 January, 2025


Table of Content
हेल्दी रागी उत्तपम रेसिपी | रागी धनिया उत्तपम कैसे बनायें | रागी उत्तपम | नाचनी उत्तपम | ragi and coriander uttapa in hindi | with 29 amazing images.
रागी उत्तपम रेसिपी | रागी धनिया उत्तपम | स्वस्थ नाचनी उत्तपम एक पौष्टिक नाश्ता है जो नचनी के आटे से बनाया जाता है। रागी धनिया उत्तपम बनाना सीखें।
रागी उत्तपम बनाने के लिए, एक कटोरे में रागी का आटा, चावल का आटा, प्याज, धनिया, दही, हरी मिर्च, नमक और ३ कप पानी मिलाएं और अच्छी तरह से मिलाकर घोल बना लें। २ घंटे के लिए किण्वन के लिए अलग रखें। तड़के के लिए, एक छोटे नॉन-स्टिक पैन में १ टीस्पून तेल गरम करें और उसमें सरसों और जीरा डालें। जब बीज चटकने लगे, तब कडीपत्ते और हींग डालें और मध्यम आंच पर कुछ सेकंड के लिए भूनें। इस तड़के को घोल के ऊपर डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। एक नॉन-स्टिक मिनी उत्तपम पैन गरम करें और उसे १/२ टीस्पून तेल का उपयोग करके हल्का सा चुपड लें। प्रत्येक ७ उत्तपम सांचों में एक चम्मच घोल डालें और १/२ टीस्पून तेल का उपयोग करके मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सूनहरे भूरे रंग के होने तक पकाएं। शेष घोल से ५ और बैच में अधिक उत्तपम बनाने लें। नारियल की चटनी और सांभर के साथ रागी उत्तपम गर्मागर्म परोसें।
इस रागी धनिया उत्तपम में कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर रागी के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर हरा धनिया बहुत ही अच्छा लगता है। जबकि धनिये में अपने आप में एक अनूठा स्वाद और सुगंध है, इसे मिर्च, प्याज, दही और एक पारंपरिक तड़के के साथ और भी बढ़ाया जाता है।
यद्यपि हमने स्वस्थ नाचनी उत्तपम में चावल के आटे की थोड़ी मात्रा का उपयोग किया है, आप इसके अन्य पोषक तत्वों से लाभ उठा सकते हैं। ये बिना झंझट के, आसानी से चबाने वाले उत्तपम नाश्ते के लिए आदर्श हैं, लेकिन दिन के किसी भी समय भूख को शांत करने के लिए एक झटपट नाश्ते के रूप में इनका सेवन किया जा सकता है।
रागी उत्तपम के लिए टिप्स। 1. आप बैटर को एक दिन पहले बनाकर फ्रिज में रख सकते हैं. 2. वजन पर नजर रखने वालों, हृदय रोगियों और मधुमेह रोगियों के लिए चावल के आटे को स्वस्थ और उपयुक्त बनाने के लिए इसे ज्वार के आटे से बदला जा सकता है। 3. हर बैच में उत्तपम पैन को ग्रीस करना याद रखें।
आनंद लें हेल्दी रागी उत्तपम रेसिपी | रागी धनिया उत्तपम कैसे बनायें | रागी उत्तपम | नाचनी उत्तपम | ragi and coriander uttapa in hindi | स्टेप बाय स्टेप फोटो के साथ।
Tags
Preparation Time
5 Mins
None Time
1 Mins
Total Time
6 Mins
Makes
6 None
सामग्री
हेल्दी रागी उत्तपम के लिए सामग्री
2 कप रागी का आटा (ragi (nachni ) flour)
1/2 कप चावल का आटा (rice flour, chawal ka atta )
1/2 कप कटा हुआ प्याज़ (chopped onions)
1 कप कटा हुआ हरा धनिया (chopped coriander)
1/2 कप दही (curd, dahi)
1 1/2 टेबल-स्पून कटी हुई हरी मिर्च (chopped green chillies)
नमक (salt) , स्वादअनुसार
4 1/2 टी-स्पून तेल ( oil ) , तड़के , चुपडने और पकाने के लिए
1 टी-स्पून सरसों (mustard seeds ( rai / sarson)
1 टी-स्पून जीरा ( cumin seeds, jeera)
3 to 4 करी पत्ते (curry leaves)
परोसने के लिए
नारियल की चटनी
सांभर
विधि
- रागी उत्तपम बनाने के लिए, एक कटोरे में रागी का आटा, चावल का आटा, प्याज, धनिया, दही, हरी मिर्च, नमक और 3 कप पानी मिलाएं और अच्छी तरह से मिलाकर घोल बना लें। 2 घंटे के लिए किण्वन के लिए अलग रखें।
- तड़के के लिए, एक छोटे नॉन-स्टिक पैन में 1 टीस्पून तेल गरम करें और उसमें सरसों और जीरा डालें।
- जब बीज चटकने लगे, तब कडीपत्ते और हींग डालें और मध्यम आंच पर कुछ सेकंड के लिए भूनें।
- इस तड़के को घोल के ऊपर डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।
- एक नॉन-स्टिक मिनी उत्तपम पैन गरम करें और उसे 1/2 टीस्पून तेल का उपयोग करके हल्का सा चुपड लें।
- प्रत्येक 7 उत्तपम सांचों में एक चम्मच घोल डालें और 1/2 टीस्पून तेल का उपयोग करके मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सूनहरे भूरे रंग के होने तक पकाएं।
- शेष घोल से 5 और बैच में अधिक उत्तपम बनाने लें।
- नारियल की चटनी और सांभर के साथ रागी उत्तपम गर्मागर्म परोसें।
ऊर्जा | 39 कैलरी |
प्रोटीन | 0.8 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 6.9 ग्राम |
फाइबर | 0.9 ग्राम |
वसा | 0.8 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 0.4 मिलीग्राम |
सोडियम | 1.7 मिलीग्राम |