You are here: होम> इक्विपमेंट > नॉन - स्टीक पॅन > गोलपापड़ी
गोलपापड़ी

Tarla Dalal
02 January, 2025
-6219.webp)

Table of Content
ज्वार का आटा, सोया का आटा और चावल के आटे का प्रयोग कर, इन स्वादिष्ट गेहूं के आटे से बने मीठे व्यंजन को ग्लुटेन मुक्त बनाया जा सकता है। इन्हें पहले से बनाकर रखें और हवा बन्द डब्बे में संग्रह करें, जिससे आप भूख लगने पर या जब आपका कुछ मीठा खाने का मन करे, इसे झटपट खा सकते हैं।
Tags
Preparation Time
5 Mins
None Time
1 Mins
Total Time
6 Mins
Makes
6 None
सामग्री
Main Ingredients
1/2 कप ज्वार का आटा (jowar flour)
1/4 कप चावल का आटा (rice flour, chawal ka atta )
1/4 कप सोया का आटा
5 टेबल-स्पून घी (ghee)
1/2 कप कटा हुआ गुड़
घी (ghee) , चुपड़ने के लिए
1/2 टी-स्पून खसखस (poppy seeds, khus-khus)
1/2 टी-स्पून इलायची पाउडर (cardamom (elaichi) powder)
विधि
- एक चौड़े नॉन-स्टिक पॅन में घी गरम करें, ज्वार का आटा, चावल का आटा और सोया का आटा डालकर, लगातार हिलाते हुए, धिमी आँच पर 8 से 10 मिनट तक पका लें।
- आँच से हठाकर 2-3 मिनट के लिए ठंडा करने रख दें।
- गुड़ डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें। एक तरफ रख दें।
- एक थाली को थोड़े घी से चुपड़ लें, मिश्रण को इसमे डालकर अच्छी तरह फैला लें।
- खस-खस और इलायची पाउडर छिड़ककर 10 मिनट के लिए रख दें।
- ईंट आकार के टुकड़ो में काटकर तुरंत परोसें या हवा बन्द डब्बे में रखकर संग्रह करें।
ऊर्जा | 310 कैलरी |
प्रोटीन | 3.3 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 35 ग्राम |
फाइबर | 1.8 ग्राम |
वसा | 17.5 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 0 मिलीग्राम |
सोडियम | 1.4 मिलीग्राम |
गोलपापड़ी की कैलोरी के लिए यहाँ क्लिक करें