You are here: होम> कोर्स रेसिपी, भारतीय कोर्स रेसिपी, वेज मुख्य व्यंजनों > भारतीय मिठाई | अंडा रहित भारतीय मिठाई > बिना अंडे केक रेसिपी | एग्ग्लेस भारतीय केक संग्रह > फ्रोज़न ब्राऊनीस्
फ्रोज़न ब्राऊनीस्

Tarla Dalal
02 January, 2025


Table of Content
गरमा गरम ब्राऊनी के उपर ठंडी आईस क्रीम और चॉकलेट सॉस किसे पसंद नहीं है? खैर, अगर उससे आपके मूँह में पानी आता है, तो इस व्यंजन से भी आएगा। यह एक झटपट बनने वाली फ्रोज़न ब्राऊनी है, जिसे बाज़ार में मिलाने वाले आम साग्री जैसे क्रश्ड बिस्कुट, कटा हुआ चॉकलेट, मिले-जुले मेवे और कन्डेन्स्ड मिल्क से आसानी से बनाया जा सकता है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने के लिए केवल थोड़ा-बहुत क्रश करना, मिलाने और फ्रीज़ करने की ज़रुरत होती है; और बेक करने की आवश्यक्ता नहीं होती! परोसने से पहले इसे फ्रिज से निकालें और बादाम और व्हीप्ड क्रीम से सजाकर एक पर्याप्त डेज़र्ट बनाऐं जिसे कोई भी मना नहीं कर सकता!
Tags
Preparation Time
5 Mins
None Time
1 Mins
Total Time
6 Mins
Makes
6 None
सामग्री
Main Ingredients
3/4 कप कटी हुई डार्क चॉकलेट
1/2 कप मक्ख़न (butter, makhan)
3/4 कप क्रश्ड किया हुआ डायजेस्टीव बिस्कुट
1/2 कप कटे हुए मिले-जुले मेवे (काजू , बादाम और अखरोट)
1/4 कप कन्डेन्स्ड मिल्क (condensed milk)
मक्ख़न (butter, makhan) , चुपड़ने के लिए
सजाने के लिए
विधि
- डार्क चॉकलेट और मक्ख़न को एक माईक्रोवेव सुरक्षित बाउल में मिलाकर, उच्च पर 30-40 सेकन्ड के लिए या चॉकलेट के पिघलने तक माईक्रोवेव करें।
- स्पैच्यूला का प्रयोग कर हल्के हाथों मिला लें।
- दरदरे क्रश किये हुए बिस्कुट, मिले-जुले मेवे और कन्डेन्स्ड मिल्क डालकर, स्पैच्यूला का प्रयोग कर हल्के हाथों मिला लें।
- मिश्रण को एक 150 मिमी (6") व्यास के नीचे से अलग होने वाले केक टिन में डालकर 1 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।
- साँचे से निकालकर, टुकड़ो में काट लें और बादाम की कतरन से सजाकर ठंडा परोसें।
ऊर्जा | 140 कैलरी |
प्रोटीन | 2.3 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 8.9 ग्राम |
फाइबर | 0.1 ग्राम |
वसा | 11.9 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 14.2 मिलीग्राम |
सोडियम | 53.8 मिलीग्राम |
फ्रोज़न ब्राऊनीस् की कैलोरी के लिए यहाँ क्लिक करें