You are here: होम> विभिन्न व्यंजन > भारतीय व्यंजन > गुजराती व्यंजन > गुजराती मिठाई, गुजरात की प्रसिद्ध मिठाइयाँ > डायबटिक पुरनपोली
डायबटिक पुरनपोली

Tarla Dalal
02 January, 2025


Table of Content
क्या आप किसी भी प्रकार के त्यौहार या शादी में पुरनपोली ना हो, ऐसा सोच सकते हैं? यह शानदार मिठाई सारे प्रदेश में मशहुर है, जिसे अलग-अलग नाम से संबोधित किया जाता है और विभिन्न तरह से बनाया जाता है। अगर किसी महीने कोई भी त्यौहार ना हो, तो लोग इसे बिना किसी कारण के रविवार के दिन खास व्यंजन के रुप में भी बनाते हैं! आप लोगों मे से जिन्हें यह पारंपरिक व्यंजन बेहद पसंद है, यह एक मधुमेह पीड़ीत के लिए पर्याप्त विकल्प है जिसे शुगर सबस्टिट्यूट और कम से कम घी का प्रयोग कर बनाया गया है। अपने लो ग्लाईसमिक इन्डेक्स् के साथ, चना दाल हमेशा से मधुमेह पीड़ीत के लिए अच्छा खाद्य पदार्थ माना जाता है, और इसके साथ रेशांक भरपुर गेहूं के आटे को भी। देखा गया तो, यह आपके शरीर और मस्तिष्क के लिए मज़ेदार व्यंजन है। गोले के किनारों काटते समय बचे हुए आटे को दुबारा मिलाकर उनसे रोटीयाँ बनाई जा सकती है।
Tags
Preparation Time
5 Mins
None Time
1 Mins
Total Time
6 Mins
Makes
6 None
सामग्री
आटे के लिए
3/4 कप गेहूं का आटा (whole wheat flour, gehun ka atta)
2 टेबल-स्पून लो फॅट दूध (low fat milk) , 99.7% वसा मुक्त
1/2 टी-स्पून तेल ( oil )
भरवां मिश्रण के लिए
1/2 कप चना दाल (chana dal)
1 टेबल-स्पून शुगर सबस्टिट्यूट
2 1/2 टी-स्पून मसाला दूध पाउडर (masala milk powder)
अन्य सामग्री
1 टी-स्पून घी (ghee) , पकाने के लिए
विधि
- आटे को 8 भागों में बाँट लें।
- थोड़े सूखे आटे का प्रयोग कर, 2 भाग को 100 मिमी (4") व्यास के गोल आकार में बेल लें।
- 1 गोले को साफ, सूखी जगह पर रखकर, गोले के बीच मे भरवां मिश्रण के 1 भाग को रखें।
- दुसरे बेले हुए गले से ढ़ककर, पिज़्जा कटर का प्रयोग कर, किनारों कोकाट लें। थोड़े सूखे आटे का प्रयोग कर, दुबारा 100 मिमी (4") व्यास के गोल आकार में बेल लें।
- एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें और मध्यम आँच पर, 1/4 टी-स्पून का प्रयोग कर, दोनो तरफ सुनहरे दाग पड़ने तक पका लें।
- विधी क्रमांक 2 से 5 को दोहराकर 3 और पुरनपोली बना लें।
- तुरंत परोसें।
- सभी सामग्री को मिलाकर, ज़रुरत हो उतने पानी का प्रयोग कर नरम आटा गूँथ लें।
- आटे को ढ़क्कन से ढ़ककर 15 मिनट के लिए रख दें।
- *भरवां मिश्रण के लिए
- चना दाल को साफ और धोकर, पर्याप्त मात्रा के गरम पानी में 2 घंटे के लिए भिगो दें।
- चना दाल को छानकर, 1/2 कप पानी मिलाऐं ओर प्रैशर कुकर में 2 सिटी तक पका लें।
- ढ़क्कन खोलने से पुर्व सारी भाप निकलने दें।
- चना दाल को हल्का मसलकर, शुगर सबस्टिट्यूट और मिल्क मसाला पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला ले।
- भरवां मिश्रण को 4 भागों में बाँटकर एक तरफ रख दें।
ऊर्जा | 211 कैलरी |
प्रोटीन | 8.4 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 37.1 ग्राम |
फाइबर | 6.8 ग्राम |
वसा | 3.6 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 0 मिलीग्राम |
सोडियम | 27 मिलीग्राम |
डायबटिक पुरनपोली की कैलोरी के लिए यहाँ क्लिक करें