You are here: होम> विभिन्न व्यंजन > चाइनीज रेसिपी | चायनीज़ व्यंजन | > चाइनीज सूप > मनचाऊ सूप रेसिपी | चायनीज़ | रोडसाइड मनचाऊ सूप |
मनचाऊ सूप रेसिपी | चायनीज़ | रोडसाइड मनचाऊ सूप |

Tarla Dalal
17 January, 2025


Table of Content
About Manchow Soup
|
Ingredients
|
Methods
|
वेजिटेबल क्लियर स्टॉक बनाने के लिए
|
कॉर्नफ्लोर का घोल बनाने के लिए
|
मनचाऊ सूप बनाने के लिए
|
Nutrient values
|
मनचाऊ सूप रेसिपी | रेस्टोरेंट स्टाइल वेज मनचाऊ सूप | रोडसाइड मनचाऊ सूप | manchow Soup recipe in hindi | restaurant style manchow soup in hindi | with 35 amazing images.
मनचाऊ सूप रेसिपी एक इंन्डो-चीनी सूप है जो सबका पसंदीदा है। इस रेस्टोरेंट स्टाइल वेज मनचाऊ सूप का स्वाद और सुगंध सुनिश्चित हो आपका मन मोह लेगा।
अदरक और लहसुन की गहरी सुगंध रोडसाइड मनचाऊ सूप को बारिश के मौसम के लिए उपयुक्त बनाते हैं। दूसरी और सोया सॉस इस सूप को अद्भुद स्वाद प्रदान करता है, तो साथ ही तले हुए नूडल्स् इसमें रोमंचक करकरापन मिलाते हैं।
यह मनचाऊ सूप आम सामग्री के उपयोग से बनता, जो चीनी भोजन पसंद करने वाले लोगों के घर में जरूर ही उपलब्ध होते हैं। यह बनाने में भी बहुत आसान है। तो तुरंत मनचाऊ सूप बनाकर परोसिए और तैयार हो जाइए प्रशंसा बटोरने के लिए।
हॉट एण्ड सॉर सूप और तालूमेन सूप जैसे अनय चाइनीज़ सूप भी जरूर आज़माइए।
नीचे दिया गया है मनचाऊ सूप रेसिपी | रेस्टोरेंट स्टाइल वेज मनचाऊ सूप | रोडसाइड मनचाऊ सूप | manchow Soup recipe in hindi | restaurant style manchow soup in hindi| स्टेप बाय स्टेप फोटो के साथ।
Tags
Preparation Time
5 Mins
None Time
1 Mins
Total Time
6 Mins
Makes
6 None
सामग्री
मनचाऊ सूप बनाने के लिए
2 टेबल-स्पून कटा हुआ हरे प्याज़ का सफेद भाग (chopped spring onions whites)
1/4 कप कटी हुई पत्ता गोभी (chopped cabbage)
1/4 कप कटा हुआ गाजर (chopped carrot)
1/4 कप कटी हुई शिमला मिर्च (chopped capsicum)
2 टेबल-स्पून कोर्नफ्लार
1 टेबल-स्पून तेल ( oil )
1 1/2 टेबल-स्पून कटा हुआ लहसुन (chopped garlic)
1 टेबल-स्पून कटा हुआ अदरक (chopped ginger)
1/2 टी-स्पून कटी हुई हरी मिर्च (chopped green chillies)
वेजीटेबल स्टॉक
4 टी-स्पून सोया सॉस (soy sauce)
1 टी-स्पून ग्रीन चिली सॉस (green chilli sauce)
1/4 टी-स्पून विनेगर (vinegar)
1/4 टी-स्पून ताजी पिसी काली मिर्च (freshly ground black pepper)
नमक (salt) , स्वादानुसार
टॉपिंग के लिए
विधि
- मनचाऊ सूप बनाने के लिए, एक छोटे बाउल में कोर्नफ्लार और 1/2 कप पानी डालकर अच्छी तरह से मिला लीजिए और एक तरफ रख दीजिए।
- एक गहरे नॉन-स्टिक पॅन में तेल को उच्च आँच पर गरम कीजिए और उसमें लहसुन, अदरक और हरे प्याज़ का सफेद भाग डालकर उसे 30 सेकंड तक भून लीजिए।
- उसमें पत्तागोभी, गाजर, शिमला मिर्च और हरी मिर्च डालकर उसे मध्यम आँच पर 2 मिनट तक भून लीजिए।
- उसमें वेजीटेबल स्टॉक डालकर अच्छी तरह से मिला लीजिए और उसे मध्यम आँच पर 3 मिनट तक बीच-बीच में हिलाते हुए पका लीजिए।
- उसमें सोया सॉस, ग्रीन चिली सॉस, विनेगर, पिसी हुई काली मिर्च और नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लीजिए और उसे मध्यम आँच पर बीच-बीच में हिलाते हुए 1 मिनट तक पका लीजिए।
- उसमें कोर्नफ्लार-पानी का मिश्रण डालकर अच्छी तरह से मिला लीजिए और उसे मध्यम आँच पर 4 मिनट के लिए बीच-बीच में हिलाते हुए पका लीजिए।
- हरे प्याज़ के हरे पत्तों और तले हुए नूडल्स् से सजाकर मनचाऊ सूप गरमा गरम परोसिए।
-
-
वेजिटेबल मंचू सूप रेसिपी में वेजिटेबल क्लियर स्टॉक बनाने के लिए | रेस्टोरेंट स्टाइल वेज मनचाऊ सूप | रोडसाइड मनचाऊ सूप | Manchow Soup recipe in Hindi। सब्जियों को अच्छी तरह से साफ़ करें और गंदगी को हटाने के लिए उन्हें धोएं।
-
सभी सब्जियों को काट लें और उन्हें तैयार रखें। सब्ज़ियों को बारीक या सही तरीके से काटने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि आपको उन्हें तब तक ही उबालना है, जब तक कि वे स्वाद का उत्पादन करें। बहुत से लोग सब्जियों को छीलते भी नहीं हैं, यह आपकी अपनी पसंद है।
-
एक गहरे नॉन-स्टिक पैन में ६ कप पानी उबालें। पैन / पॉट इतना बड़ा होना चाहिए कि उसमें सभी सब्जियां डालने के बाद भी अतिरिक्त पानी जा सके।
-
फूलगोभी डालें। आपके द्वारा डाली जाने वाली सब्जियों के बारे में इतना निश्चित होने की आवश्यकता नहीं है। प्याज, गाजर और अजमोद बेसिक वेजिटेबल स्टॉक को एक शानदार स्वाद देता हैं और आप उन्हें लहसुन, मशरूम, मीठी मकई, शिमला मिर्च या ताजे हर्ब जैसे रोज़मेरी, थाइम, पार्सले और लीक को जोड़ सकते हैं। आलू और शलगम जैसी स्टार्च वाली सब्जियों का वेजिटेबल स्टॉक बनाने के लिए उपयोग न करें।
-
गाजर जोड़ें। आप सब्जियां किसी भी मात्रा में जोड़ सकते हैं लेकिन, स्टॉक को संतुलित स्वाद देने के लिए यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक सब्जियां के भाग को लगभग बराबर हो।
-
पत्तागोभी को क्लियर वेजिटेबल स्टॉक में डालें।
-
अजमोद डालें। यह स्टॉक रेसिपी को अच्छा स्वाद देता है।
-
अंत में क्लियर वेजिटेबल स्टॉक में हरे प्याज़ डालें।
-
२० मिनट के लिए तेज आंच पर उबालें। यदि आपके पास समय है, तो आप सब्जियों को लगभग ३०-४५ मिनट तक धीमी आंच पर उबाल सकते हैं। आप जितना अधिक देर तक पकाएंगे स्वाद उतना ही गहरा होगा।
-
एक छलनी का उपयोग करके छान लें और सब्जियों को निकाल दें।
-
आवश्यकतानुसार इस्तेमाल करें। वेजिटेबल क्लियर स्टॉक को पहले से बना के रखा जा सकता है। फिर उसे पूरी तरह से ठंडा होने दें। वेजिटेबल क्लियर स्टॉक को ढककर फ्रीज में ठंडा करें, या 3 महीने तक फ्रीज़र में स्टोर करें।
-
वेजिटेबल मंचू सूप रेसिपी में वेजिटेबल क्लियर स्टॉक बनाने के लिए | रेस्टोरेंट स्टाइल वेज मनचाऊ सूप | रोडसाइड मनचाऊ सूप | Manchow Soup recipe in Hindi। सब्जियों को अच्छी तरह से साफ़ करें और गंदगी को हटाने के लिए उन्हें धोएं।
-
-
मनचाऊ सूप रेसिपी को गाढ़ा करने के लिए | रेस्टोरेंट स्टाइल वेज मनचाऊ सूप | रोडसाइड मनचाऊ सूप | Manchow Soup recipe in Hindi। एक छोटे कटोरे में २ टेबल-स्पून कॉर्नफ्लोर लें।
-
१/२ कप पानी डालें।
-
अच्छी तरह से फेंटें और एक तरफ रख दें।
-
मनचाऊ सूप रेसिपी को गाढ़ा करने के लिए | रेस्टोरेंट स्टाइल वेज मनचाऊ सूप | रोडसाइड मनचाऊ सूप | Manchow Soup recipe in Hindi। एक छोटे कटोरे में २ टेबल-स्पून कॉर्नफ्लोर लें।
-
- मनचाऊ सूप रेसिपी बनाने के लिए | रेस्टोरेंट स्टाइल वेज मनचाऊ सूप | रोडसाइड मनचाऊ सूप | सभी सामग्री को इकट्ठा करें, माप लें और उन्हें तैयार रखें।
-
चाइनीज़ मनचाऊ सूप तैयार करने के लिए, एक वौक / कढ़ाई में तेल गरम करें, जब तक कि वह धुआँ न छोडे। इंडो-चाइनीज खाना पकाने में वौक का इस्तमाल इसलिए किया जाता है क्योंकी सब्जियों हिलाने में आसानी होती हैं और इसे हाई फ्लेम पे ही पकाया जाता हैं। इसके अलावा, मनचाऊ सूप बनाने के लिए वनस्पति तेल का उपयोग किया है, लेकिन आप इंडो-चाइनीज मनचाऊ सूप को अधिक स्वादिष्ट बनाने के लिए मिर्च के तेल या तिल के तेल का उपयोग कर सकते हैं।
-
तेल गरम होने पर लहसुन डालें।
-
अदरक डालें।
-
हरी मिर्च डालें और तेज आंच पर कुछ सेकंड के लिए या कच्ची महक जाने तक भूनें। ये महकदार सामग्री मनचाऊ सूप प्राप्त करने के लिए बहुत जरूरी हैं। आप अपनी पसंद के अनुसार कम या ज्यादा जोड़ सकते हैं, लेकिन सुनिश्चित करें कि अच्छा माउथफिल पाने के लिए उन्हें बारीक कटे।
-
पत्तागोभी डालें। इसे लाल पत्तागोभी से बदला जा सकता है।
-
फूलगोभी डालें। छिपे हुए कीड़े से छुटकारा पाने के लिए फूलगोभी को अच्छी तरह से साफ करे और काट लें।
-
शिमला मिर्च डालें। मनचाऊ सूप को और अधिक रंगीन बनाने के लिए, आप लाल और पीली शिमला मिर्च भी डाल सकते हैं।
-
गाजर डालें। आप मूल रूप से अपनी पसंद की किसी भी सब्जी को जोड़ सकते हैं। यहां बताई गई सब्जियों के अलावा, मैं अपने वेज मनचाऊ सूप रेसिपी में मशरूम, फ्रेंच बीन्स, बेबी कॉर्न को भी शामिल कर सकते हैं।
- १ से २ मिनट के लिए तेज आंच पर भूनें। सब्जियों को अपने क्रंच और रंग को बनाए रखने के लिए उन्हें ओवरकुक न करें।
-
टमाटर डालें। सूप को अधिक पौष्टिक बनाने के लिए आप पनीर या टोफू क्यूब्स भी डाल सकते हैं।
-
पुदिने के पत्ते डालें। पुदीना मनचाऊ सूप को एक ताज़ा स्वाद देता है, पर बहुत से लोग इसे पसंद नही करते। यदि आप उनमें से एक हैं तो आप पुदिने के पत्ते के बदले में हरे प्याज़़ का पत्ते डालें।
-
धनिया डालें।
-
अच्छी तरह से मिलाएं और १ मिनट के लिए तेज आंच पर भूनें।
-
तैयार वेजिटेबल स्टॉक डालें।
-
अच्छी तरह मिलाएं और बीच-बीच में हिलाते हुए २ से ३ मिनट के लिए तेज आंच पर पकाएं।
-
नमक डालें।
-
सोया सॉस डालें। यदि आप मसालेदार खाने के प्रेमी हैं, तो इस स्तर पर आप लाल चीली सॉस भी डाल सकते हैं और मनचाऊ सूप को और अधिक स्वादिष्ट बनाता हैं।
-
अच्छी तरह से मिलाएं और बीच-बीच में हिलाते हुए एक और बार २ मिनट के लिए तेज आंच पर पकाएं।
-
हिलाते हुए तैयार कॉर्नफ्लोर का घोल डालें। जब आप कॉर्नफ्लोर का घोल डालने वाले हों, तो यह सूप गरम होना चाहिए, अन्यथा सूप गाढ़ा नहीं होगा।
-
अच्छी तरह मिलाएं और लगातार हिलाते हुए २ से ३ मिनट तक तेज आंच पर पकाएं। यदि सूप आपके हिसाब से गाढ़ा नहि हुआ है तो अधिक कॉर्नफ्लोर घोल डालें और यदि यह बहुत गाढ़ा हो गया है, तो पानी डालें और गाढ़ापन को ठीक करें।
-
काली मिर्च पाउडर डालें।
-
अच्छी तरह से मिलाएं मनचाऊ सूप रेसिपी | रेस्टोरेंट स्टाइल वेज मनचाऊ सूप | रोडसाइड मनचाऊ सूप | और हमारे तैयार है।
-
आदर्श रूप से सूप को तुरंत खाया जाना चाहिए। अगर बाद में परोसते हैं तो सूप को गर्म करें। मनचाऊ सूप डालें | रेस्टोरेंट स्टाइल वेज मनचाऊ सूप | वेजिटेबल मनचाऊ सूप | इंडो-चाइनीज मनचाऊ सूप | तले हुए नूडल्स के साथ कटोरे में परोसें। क्रिस्पी तले हुए नूडल्स को खाने से ठीक पहले डालना होगा वरना वो नरम हो जाएगा। हमारी वेबसाइट में क्रिसपी फ्राइड नूडल्स् की स्टेप बाय स्टेप फोटो के साथ के एक विस्तृत रेसिपी है, आप इस रेसिपी को देख कर घर पर बना सकते हैं।
- यहां कुछ प्रसिद्ध चाइनीज़ सब्जी सूपों की सूची दी गई है, जिनका आप आनंद ले सकते हैं: हॉट एण्ड सॉर सूप, वेजिटेबल और नूडल सूप, स्वीट कॉर्न सूप।
ऊर्जा | 114 कैलरी |
प्रोटीन | 2.5 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 14.1 ग्राम |
फाइबर | 3.4 ग्राम |
वसा | 5.5 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 0 मिलीग्राम |
सोडियम | 516.8 मिलीग्राम |
मनचाऊ सूप रेसिपी | चायनीज़ | रोडसाइड मनचाऊ सूप | की कैलोरी के लिए यहाँ क्लिक करें