मेनु

You are here: होम> विभिन्न व्यंजन >  भारतीय व्यंजन >  उत्तर भारतीय शाकाहारी व्यंजन | उत्तर भारतीय भोजन | >  मकई सब्जी का पराठा रेसिपी

मकई सब्जी का पराठा रेसिपी

Viewed: 10134 times
User 

Tarla Dalal

 02 January, 2025

Image
0.0/5 stars   100% LIKED IT | 0 REVIEWS OK

Table of Content

मकई सब्जी का पराठा रेसिपी | कॉर्न एण्ड वेजिटेबल पराठा | कॉर्न पुदीना पराठा | गोभी आलू का पराठा | corn and vegetable paratha in Hindi | with 63 amazing images.

मकई सब्जी का पराठा रेसिपी | पुदीना कॉर्न वेजिटेबल पराठा | पत्तागोभी आलू के पराठे का स्वाद जीभ को गुदगुदाने वाला होता है, ये पूरी तरह से आनंददायक होते हैं! जानिए कैसे बनाते हैं पुदीना कॉर्न वेजिटेबल पराठा.

मकई सब्जी का पराठा बनाने के लिए, गेहूँ और मैदा का आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिये। भरवां मिश्रण के लिये, एक चौड़े नॉन-स्टिक पॅन मे तेल गरम करें, प्याज़ डालकर मध्यम आँच पर १-२ मिनट या प्याज़ के पार्दर्शी होने तक भुन लें। पत्तागोभी डालकर मध्यम आँच पर १-२ मिनट तक भुने। शेष बची सामग्री डालकर अच्छी तरह मिला लें और लगातार हिलाते हुए मध्यम आँच पर १-२ मिनट के लिये पका लें। मिश्रण को ८ बराबर भाग मे बाँटकर ८ बराबर भाग मे बाँटकर एक तरफ रख दें। फिर मकई सब्जी का पराठा बनाने के लिए, आटे के एक हिस्से को ७५mm। (३") व्यास के गोल आकार मे थोड़े मैदा का प्रयोग कर बेल लें। गोले के बीच मे भरवां मिश्रण का एक भाग रखें, किनारों को बीच मे लाकर अच्छी तरह दबाकर बंद कर लें जिससे मिश्रण बहार ना आये। थोड़े सूखे मैदा का प्रयोग कर १००mm। (४") व्यास के गोल आकार मे बेल लें। नॉन-स्टिक तवा गरम करें और प्रत्येक पराठे को थोड़े से तेल का ड्रयोग कर दोनो तरफ सुनहरे दाग पड़ने तक पका लें। विधी क्रमांक १ से ४ को दोहराकर ७ और पराठे बनायें। तुरंत परोसें।

आपको पुदीना कॉर्न वेजिटेबल पराठा बनाने में थोड़ा विस्तृत लग सकता है, लेकिन यह प्रयास के लायक है। जायके का सही मिश्रण आपको इस पर विश्वास करने पर मजबूर कर देगा!

जहाँ आटे मे पुदिने का पेस्ट मुख्य अंश है, पत्तागोभी, आलु और मकई जैसी सब्ज़ीयों का भरवां मिश्रण इसे और भी मज़ेदार बनाता है। कुछ आम लेकिन प्रभावशील सामग्री जैसे हरी मिर्च, नींबू का रस, धनिया और गरम मसाला इस पत्तागोभी आलू के पराठे को बेहद स्वादिष्ट बनाते है।

मकई सब्जी का पराठा के लिए टिप्स। 1. मक्के और सब्जी के पराठे को दही के साथ परोसिये और खाइये। 2. परांठे को एक समान रूप से पकाने के लिए, परांठे को दबाने के लिए एक स्पैटुला का प्रयोग करें। 3. तवे पर आप एक बार में 2 पराठे बना सकते हैं। 4. मक्के और सब्जी के पराठे को लहसून की चटनी के साथ परोसिये और खाइये।

आनंद लें मकई सब्जी का पराठा रेसिपी | कॉर्न एण्ड वेजिटेबल पराठा | कॉर्न पुदीना पराठा | गोभी आलू का पराठा | corn and vegetable paratha in Hindi | स्टेप बाय स्टेप फोटो के साथ।

Preparation Time

5 Mins

None Time

1 Mins

Total Time

6 Mins

Makes

6 None

सामग्री

आटे के लिये

पीसकर मिन्ट सॉस बनाने के लिये (आटे के लिये)

भरवां मिश्रण के लिये

अन्य सामग्री

विधि
आगे बढ़ने की विधी
  1. आटे के एक हिस्से को 75mm. (3") व्यास के गोल आकार मे थोड़े मैदा का प्रयोग कर बेल लें।
  2. गोले के बीच मे भरवां मिश्रण का एक भाग रखें, किनारों को बीच मे लाकर अच्छी तरह दबाकर बंद कर लें जिससे मिश्रण बहार ना आये।
  3. थोड़े सूखे मैदा का प्रयोग कर 100mm. (4") व्यास के गोल आकार मे बेल लें।
  4. नॉन-स्टिक तवा गरम करें और प्रत्येक पराठे को थोड़े से तेल का ड्रयोग कर दोनो तरफ सुनहरे दाग पड़ने तक पका लें।
  5. विधी क्रमांक 1 से 4 को दोहराकर 7 और पराठे बनायें।
  6. तुरंत परोसें।
आटे के लिये
  1. सभी सामग्री को मिन्ट सॉस के साथ एक गहरे बाउल मे अच्छी तरह मिला ले और ज़रुरत अनुसार पानी का प्रयोग कर हल्का कड़ा आटा गूँथ ले। ढ़ककर कम से कम 10-15 मिनट के लिये एक तरफ रख दें।
  2. आटे को 8 बराबर भाग मे बाँटकर एक तरफ रख दें।
भरवां मिश्रण के लिये
  1. एक चौड़े नॉन-स्टिक पॅन मे तेल गरम करें, प्याज़ डालकर मध्यम आँच पर 1-2 मिनट या प्याज़ के पार्दर्शी होने तक भुन लें।
  2. पत्तागोभी डालकर मध्यम आँच पर 1-2 मिनट तक भुने।
  3. शेष बची सामग्री डालकर अच्छी तरह मिला लें और लगातार हिलाते हुए मध्यम आँच पर 1-2 मिनट के लिये पका लें।
  4. मिश्रण को 8 बराबर भाग मे बाँटकर 8 बराबर भाग मे बाँटकर एक तरफ रख दें।

पोषक मूल्य प्रति (Abbrv) per paratha
ऊर्जा144 कैलरी
प्रोटीन2.7 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट19.1 ग्राम
फाइबर1.8 ग्राम
वसा6.8 ग्राम
कोलेस्ट्रॉल0 मिलीग्राम
सोडियम5.9 मिलीग्राम

Your Rating*

user

Follow US

रेसिपी श्रेणियाँ