राईस पान्की रेसिपी | गुजराती राईस पान्की | Rice Panki ( Gujarati Recipe)
तरला दलाल  द्वारा
Added to 163 cookbooks
This recipe has been viewed 14021 times
केले के पत्तों के बीच में घोल को पकाकर पान्की बनाई जाती है। जहाँ आमतौर पर, पान्की चावल के आटे के घोल से बनाई जाती है,अन्य विकल्प भी बनाऐ जा सकते हैं और आप अपना अनोखा विकल्प भी बना सकते हैं! यह देखना मज़ेदार है कि केले के पत्तों के साथ परोसने से पान्की दिखने में और भी बेहतरीन लगने लगती है। पान्की बनाते समय, केले के पत्तों को हमेशा तेल से चुपड़ लें और परोसने से पहले पान्की को पत्तों के किनारे से अपने आप अलग होने दें। साथ ही समान तरह से पकाने के लिए घोल को अच्छी तरह फैला लें।
Method- चावल के आटे, दही और नमक को ३ कप गुनगुने पानी के साथ एक बाउल मे अच्छी तरह मिलाकर गाढ़ा घोल बना लें। ढ़ककर खमिर आने के लिए ३-४ घंटे के लिए एक तरफ रख दें।
- ३/४ कप से १ कप पानी, हींग, ज़ीरा, अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट, लहसुन का पेस्ट, घी और हल्दी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- केले के पत्ते की एक ओर थोड़ा तेल लगा लें और एक तरफ रख दें।
- चुपड़े हुए केले के पत्ते के आधे भाग में २ टेबल-स्पून घोल डालकर अच्छी तरह फैला लें।
- दुसरे किनारे को घोल पर डालकर मोड़ लें।
- एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें और थोड़े तेल का प्रयोग कर, पत्तों पर सुनहरे दाग पड़ने तक और पान्की के पत्तों से आसानी से अलग होने तक पका लें।
- बची हुई सामग्री का प्रयोग कर १९ और पान्की बना लें।
- तुरंत परोसें।
विकल्पः- सुआ पान्की – विधी क्रमांक २ में, २ टेबल-स्पून बारीक कटी सुआ भाजी को शेष सामग्री के साथ मिलाकर, विधी अनुसार बना लें।
Other Related Recipes
Accompaniments
पोषक मूल्य प्रति panki
ऊर्जा | 83 कैलरी |
प्रोटीन | 1 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 11.1 ग्राम |
फाइबर | 0.3 ग्राम |
वसा | 3.5 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 0.8 मिलीग्राम |
सोडियम | 0.9 मिलीग्राम |
राईस पान्की रेसिपी | गुजराती राईस पान्की | has not been reviewed
No critical reviews posted for this recipe
You are not signed in. To post a recipe review note requires you to
Sign In to your account
Rate this recipe
Review this recipe (optional)
You are not signed in. To post a private recipe note requires you to
Sign In to your Gold or Silver account
Add your private note to this recipe