मेनु

मोज़रैला चीज़ ग्लॉसरी |स्वास्थ्य के लिए लाभ + मोज़रैला चीज़ की रेसिपी( Glossary & Recipes with Mozzarella Cheese in Hindi) Tarladalal.com

Viewed: 56213 times

वर्णन

मोज़रैला (ईटॅलियन शब्द मोज़ैरे से व्युत्पन्न, इसका मतलब है काटना) स्पष्टः रुप से ईटॅलियन चीज़ है, जिसे काटने से पहले नौका जाता है। इस हलके नरम, सफेद चीज़ में उच्च मात्रा में नमी होती है, आसानी से पिघल जाता है और इसका फीका मक्ख़नी स्वाद होता है और यह भैंस के दूध से बनता है। दूध फाड़ने के बाद पदार्थ को छान कर सारा पानी फेंक दिया जाता है। चीज़ को खींच कर आटे कि तरह गूँथकर मुलायम बनाया जाता है। जब हलका सूखा हो, मोज़रैला का अवन में बने व्यंजन जैसे लसाग्नीया बनाने में प्रयोग किया जाता है। जब इसे चोटी कि तरह मोड़ा जाता है, उसे ट्रैकीया कहते हैं। मोज़रैला स्मोक्ड रुप में (अफ्यूमिकाटा नाम से) और पैकेट में, जिसमें नमी कि मात्रा कम होती है, मिलता है।

 

 

चुनने के सुझाव

• मोजरैला चीज़ मुलायम और समानता से रंगा हुआ जिसमे किसी भि प्रकार के दरार या धब्बे ना हो।

• ताज़ा बना चीज़ जलदी खराब हो जाता है इसलिये उसका जल्द से जल्द प्रयोग करना चाहिए।

• खरीदने से पहले समापन कि दिनाँक ज़रुर पढ़ लें।

 

रसोई में उपयोग

• इसके सौम्य और मुलायम स्वाद के साथ इसे नाश्ते के रुप में या काटकर और स्लाईस कर मेक्सिकन व्यंजनों में डाला जा सकता है।

• अक्सर ताज़ा खाने वाले इस चीज़ का पास्ता में पारमेसान चीज़ कि जगह प्रयोग कर सकते है।

• इसे अपने आप में ही नाशते के रुप में या क्रैकर के साथ खाया जा सकता है।

• सूप और सॉस जैसे व्यंजन में भी यह खास स्वाद भर देता है।

• कुछ व्यंजन जिसमे मोज़रैला चीज़ का प्रयोग होता है, वह है मॅश्ड पटॅटो, शेफर्डस् पाई, मॉकरोनी एण्ड चीज़, कैसेरोल आदि।

• ककड़ी और टमाटर के साथ टोस्टड ब्रेड स्लाईस के बीच में रखकर यह चीज़ खूब जजता है।

• मोज़रैला चीज़ को ऑमलेट, पिज़्जा, सूफले, ऑ ग्रेटीन, फोन्ड्यू आदि में मिलाया जा सकता है।

 

संग्रह करने के तरीके

• किसी भी प्रकार के दूध से बने सभौ चीज़ को अच्छी तरह लपेटकर फ्रिज के सबसे गरम कोने मे रखना चाहिए। (फ्रिज का दरवाज़ा ही अक्सर सबसे गरम कोना होता है)।

• चीज़ के संग्रहण का समय का संबंध उसकी नमी कि मात्रा से होता है, इसलिये, चीज़ जितना नरम होगा, उसके संग्रहण का समय उतना ही कम होगा।

 

स्वास्थ्य विषयक

• भले ही किसी भी प्रकार के दूध का प्रयोग किया हो, मोज़रैला चीज़ कॅलशियम के साथ-साथ, दूध मे प्रस्तूत सभी पौष्टिक तत्वों का संकेन्द्रित स्रोत है।

• कम वसा कि मात्रा वाले चीज़ की एक पोषण संबन्धित खामी है कि उसमे वसा भरपूर चीज़ के मुकाबले सोडियम कि मात्रा अधिक होती है।

• मोज़रैला चीज़ मे अन्य पौष्टिक तत्वों कि मात्रा भी ज्यादा होती है, जैसे फौसफोरस, ज़िन्क, राइबोफ्लेविन, विटामीन बी १२ और विटामीन ए।

• यह उत्तम प्रकार के प्रोटीन का अच्छा स्रोत है।

 


 

grated mozzarella cheese

कसा हुआ मोज़रैला चीज़

इसके लिये, हाथ किसनी से चीज़ को कसा जाता है। कसा हुआ चीज़ बारीक होता है और बेक्ड व्यंजन जैसे ऑ ग्रेटिन या कैसेरोल बनाने में इसका प्रयोग होता है।

sliced mozzarella cheese

स्लाईस्ड मोज़रैला चीज़

आप मोज़रैला चीज़़ को स्लाइसर से या एक तेज चाकू से पतली या मोटी स्लाइस में, नुस्खा की आवश्यकता के अनुसार काट सकते हैं।

mozzarella cheese cubes

मोज़रैला चीज़ के टुकड़े

चीज़ के बड़े टुकड़े को तिरछा रखकर चौड़ी और चपटी पट्टीयों मे काट लें। इन पट्टीयों को एक के उपर एक रखकर लंबा काट लें, (१/२" स्लाईस छोटे टुकड़ो के लिये, १" स्लाईस बड़े टुकड़ो के लिये)। इन कटे हुए स्लाईस को १/२ या १" के आकार में तिरछा काटने से चीज़ के टुकड़े प्राप्त होंगे।

shredded mozzarella cheese

बारीक लंबा कटा मोज़रैला चीज़

आप श्रैडर का प्रयोग कर सकते है और पतले लंबे आकार में अलग-अलग कर काट सकते है। इसके अलावा आप बाज़ार से तैयार बारीक लबा कटा चीज़ खरीद सकते है।

chopped mozzarella cheese

कटा हुआ मोज़रैला चीज़

चीज़ के बड़े टुकड़े को काटने के बोर्ड में रखकर १/२" या १" के टुकड़ो में व्यंजन अनुसार काट लें। चीज़ के पुरी तरह पीघलने के लिये समान टुकड़ो में काटें।

mozzarella cheese strips

मोज़रैला चीज़ कि पट्टियाँ

व्यंजन विधी अनुसार चीज़ के मोटे या पतले पट्टी में काट लें।

मोज़रैला चीज़ की स्लाईस

 

diced mozzarella cheese

मोज़रैला चीज़ के छोटे टुकड़े

मोज़रैला चीज़ के छोटे टुकड़े में एक नम, मुलायम और एक लोचदार बनावट होती है और इसमें एक विशिष्ट हल्का नमकीन स्वाद और एक सुखद सुगंध होती है। अपने लोचदार और कड़े बनावट के कारण, यह पनीर लसग्ना तैयार करने के लिए और पिज़्ज़ा पर टॉपिंग के रूप में आदर्श है। रेडीमेड मोज़रैला चीज़ के छोटे टुकड़े बाज़ार में उपलब्ध होते हैं लेकिन आप मोज़ेरेला चीज़ ब्लॉक को छोटे टुकड़ों में काट भी सकते हैं।

Related Recipes

तवा पिज़्ज़ा रेसिपी | भारतीय स्टाइल वेज तवा पिज़्ज़ा | घर के तवे पर बना पिज़्ज़ा

तंदूरी पनीर पिज़्ज़ा | तंदूरी पनीर पिज़्जा |

आलू चीज़ क्रोकैट्स्

चीज़ी वेजिटेबल पिज़्जा रेसिपी

ब्रोकली चीज बॉल्स रेसिपी

वेज लज़ान्या रेसिपी | मिक्स वेज चीज़ी लज़ान्या | वेजिटेबल लज़ान्या | शाकाहारी लज़ान्या रेसिपी

स्पाईसी सालसा बीन सूप

More recipes with this ingredient...

मोज़रैला चीज़ ग्लॉसरी |स्वास्थ्य के लिए लाभ + मोज़रैला चीज़ की रेसिपी( Glossary & Recipes with Mozzarella Cheese in Hindi) Tarladalal.com (42 recipes), कसा हुआ मोज़रैला चीज़ (34 recipes) , स्लाईस्ड मोज़रैला चीज़ (1 recipes) , मोज़रैला चीज़ के टुकड़े (0 recipes) , बारीक लंबा कटा मोज़रैला चीज़ (0 recipes) , कटा हुआ मोज़रैला चीज़ (0 recipes) , मोज़रैला चीज़ कि पट्टियाँ (0 recipes) , मोज़रैला चीज़ की स्लाईस (0 recipes) , मोज़रैला चीज़ के छोटे टुकड़े (4 recipes)

Your Rating*

user

Follow US

रेसिपी श्रेणियाँ