गार्लिक ब्रेड ( Garlic bread )
Last Updated : Mar 11,2022


गार्लिक ब्रेड क्या है ? ग्लॉसरी | इसका उपयोग | स्वास्थ्य के लिए लाभ | रेसिपी |
Viewed 6565 times

गार्लिक ब्रेड क्या है? What is garlic bread in Hindi?

गार्लिक ब्रेड़ वह ब्रेड है जिसमें लहसुन का स्वाद भरा गया हो। इसे विश्व भर में अकसर पास्ता और अन्य मुख्य व्यंजन के साथ परोसा जाता है।

विभिन्न प्रकार के ब्रेड जैसे ईटॅलियन ब्रेड, बैगेट आदि का प्रयोग गार्लिक ब्रेड बनाने के लिए किया जा सकता है। ब्रेड लो स्लाईस किया जा सकता है या बड़े टुकड़े काटे जा सकते हैं। मक्ख़न या जैतून का तेल, लहसुन, लहसुन का पाउडर आदि के मिश्रण को ब्रेड पर लगाया जा सकता है। इसे बनाने के विभिन्न तरीके हैः

1. आप मक्ख़न और बारीक कटे हुए लहसुन का मिश्रण को ब्रेड में लगाकर बन सकते हैं।
2. जैतून के तेल, बारीक कटे हुए लहसुन और लहसुन के पाउडर को ब्रेड पर लगाकर, उपर कसा हुआ चीज़ या तिल छिड़का जा सकता है।
3. लोफ को खोलकर, बीच में मक्ख़न और लहसुन को भरा जा सकता है।

स्प्रेड को सही तरीके से लगाने के बाद, ब्रेड को अलग से अवन में बेक किया जा सकता है, सलामान्डर में ग्रिल कर या फॉयल में लपेटकर बेक किया जा सकता है।



गार्लिक ब्रेड चुनने का सुझाव (suggestions to choose garlic bread)

• बेकरी से खरीदने पर, इस बात का ध्यान रखें कि यह ताज़े हैं।
• बाज़ार से खरीदने से पहले, उत्पादन, समापन और पैक करने के दिनांक की जांच कर लें।
• बहुत से गार्लिक ब्रेड लोफ को एल्यूमिनियम फॉयल में लपेटा जाता है, जिससे आप इसे आसानी से अवन में दुबारा गरम कर सकते हैं या मक्ख़न के अलग होने तक या ब्रेड के गरम होने तक बेक कर सकते हैं।



गार्लिक ब्रेड के उपयोग रसोई में (uses of garlic bread in Indian cooking)

• गार्लिक ब्रेड इटॅलियन पास्ता जैसे लसाग्नीया, स्पैगटी, लिंगग्वुनी आदि के साथ परोसा जाने वाला पारंपरिक व्यंजन है।
• आप स्लाईस्ड गार्लिक ब्रेड को सूप, स्ट्यू, ग्रेवी या सलाद के साथ भी परोस सकते हैं।
• इसे टोस्ट कर नाश्ते के रुप में खाया जा सकता है।
• बचे हुए स्लाईस्ड गार्लिक ब्रेड के टुकड़े काटे जा सकते हैं। टोस्ट का सूप और सलाद के लिए स्वाद भरे क्रुटोन्स् के रुप में प्रयोग किया जा सकता है।
• इसे बहुत से जगह पर अकसर पिज़्ज़ा के साथ परोसा जाता है। एैसे मौके पर, इनपर अकसर चीज़ और हर्ब का मिश्रण छिड़का जाता है और चिली फ्लैक्स् के साथ ग्रिल कर परोसा जाता है।



गार्लिक ब्रेड संग्रह करने के तरीके

इसे ठंडे सूखे स्थान पर समाप्ति तारीख तक स्टोर करें।



क्या गार्लिक ब्रेड हेल्दी है? (is garlic bread healthy in Hindi)

गार्लिक ब्रेड मैदे से बनी होती है जिसे संसाधित किया जाता है और इस प्रकार कार्बोहाइड्रेट में उच्च होता है और इसलिए ऊर्जा का एक अच्छा स्रोत भी होता है। पर, ग्लाइसेमिक इंडेक्स स्केल पर उच्च होने के कारण, मोटापे और मधुमेह वाले लोगों को इसके सेवन की सलाह नहीं दी जाती है। इसके अलावा, गार्लिक ब्रेड अन्य आवश्यक पोषक तत्वों से रहित है क्योंकि वे मैदे के प्रसंस्करण में खो जाते हैं।




Subscribe to the free food mailer

Soya

Missed out on our mailers?
Our mailers are now online!

View Mailer Archive

Privacy Policy: We never give away your email

REGISTER NOW If you are a new user.
Or Sign In here, if you are an existing member.

Login Name
Password

Forgot Login / Password?Click here

If your Gmail or Facebook email id is registered with Tarladalal.com, the accounts will be merged. If the respective id is not registered, a new Tarladalal.com account will be created.

Are you sure you want to delete this review ?

Click OK to sign out from tarladalal.
For security reasons (specially on shared computers), proceed to Google and sign out from your Google account.

Reviews