You are here: होम> कोर्स रेसिपी, भारतीय कोर्स रेसिपी, वेज मुख्य व्यंजनों > मनपसंद भारतीय रेसिपी | कम्फर्ट फ़ूड > फ्रेश स्ट्रॉबेरी आईस-क्रीम
फ्रेश स्ट्रॉबेरी आईस-क्रीम

Tarla Dalal
02 January, 2025
-9301.webp)

Table of Content
झटपट बनने वाले आईस-क्रीम पाउडर और बाज़ार से लाई गयी तैयार आईस-क्रीम में अकसर गेहूं का ग्लूटन होता है, इसलिए सबसे अच्छा सुझाव है कि आप ताज़ी सामग्री से घर पर ही आईस-क्रीम बनाऐं। यह बेहद क्रिमी स्ट्रॉबेरी आईस-क्रीम, दोनो बच्चे और बढ़ो को ज़रुर पसंद आएगी!
Tags
Preparation Time
5 Mins
None Time
1 Mins
Total Time
6 Mins
Makes
6 None
सामग्री
Main Ingredients
1 कप मसली हुई स्ट्रॉबेरी
3/4 कप पिसी हुई शक्कर
3/4 कप फ्रेश क्रीम (fresh cream)
1 कप दूध (milk)
1/2 टी-स्पून नींबू का रस (lemon juice)
विधि
- ¾ कप स्ट्रॉबेरी और शक्कर को एक बाउल में डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- फ्रेश क्रीम, दूध और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- इस मिश्रण को एक एल्यूमीनियम ट्रे में डालकर, एल्यूमीनियम फॉयल से ढ़क दें और फ्रीज़र में कम से कम 8 से 10 घंटो के लिए रख दें।
- मिश्रण को फ्रीज़र से निकालकर, तुरंत मिक्सर में डालकर, मिश्रण के गाढ़े और स्लश जैसा होने तक पीस लें।
- इस मिश्रण को बाउल में निकाले, बची हुई ¼ कप स्ट्रॉबेरी डालें और हल्के हाथों मिला लें।
- इस मिश्रण को एक एल्यूमीनियम बर्तन या अन्य बर्तन में डालें। ढ़ककर दुबारा कम से कम 5 से 6 घंटो के लिए या आईस-क्रीम के जम जाने तक फ्रीज़ कर लें।
- स्कूप कर तुरंत परोसें।
ऊर्जा | 201 कैलरी |
प्रोटीन | 2.2 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 24 ग्राम |
फाइबर | 0.8 ग्राम |
वसा | 10 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 5.3 मिलीग्राम |
सोडियम | 15.3 मिलीग्राम |
फ्रेश स्ट्रॉबेरी आईस-क्रीम की कैलोरी के लिए यहाँ क्लिक करें