You are here: होम> बच्चों के लिए > बच्चों के लिए स्कूल के बाद का नाश्ता > बीन्स् एण्ड क्रीम चीज़ पटॅटोस्
बीन्स् एण्ड क्रीम चीज़ पटॅटोस्

Tarla Dalal
02 January, 2025
-627.webp)

Table of Content
उबले हुए आलू ऊर्जा के बेहद अच्छे स्रोत होते हैं और अकसर यह बच्चों को किसी भी रुप में पसंद आते हैं। फिर भी, अगर आप मसले हुए आलू पर नमक और काली मिर्च छिडडकर हमेशा परोसते रहेंगे, तो वह इन्हें खाकर बोर हो जाऐंगे। अकसर, आम सब्ज़ीयों को परोसने के लिए भी आपको नये तरीकों के बारे में सोचने पड़ता है। यह उबले हुए आलू को परोसने का एक मज़ेदार तरीका है! उबले हुए आलू के बीच के भाग में खट्टे बेक्ड बीन्स् का मिश्रण भरकर, उपर क्रीम चीज़ डाला गया है। इन बीन्स् एण्ड क्रीम चीज़ पटॅटोस् का एक टुकड़ा खाने के बाद बच्चे अपने आप इसे खाने से रोक नहीं पाऐंगे।
Tags
Preparation Time
5 Mins
None Time
1 Mins
Total Time
6 Mins
Makes
6 None
सामग्री
आलू के लिए
4 उबाले हुए आलू (बिना छिले हुए)
बीन टॉपिंग के लिए
3/4 कप बेक्ड़ बीन्स
1 टेबल-स्पून मक्ख़न (butter, makhan)
1/4 कप कटा हुआ प्याज़ (chopped onions)
1/2 टी-स्पून लाल मिर्च का पाउडर (red chilli powder)
2 टेबल-स्पून टमॅटो कैचप
नमक (salt) स्वादअनुसार
मिलाकर क्रीम चीज़ बनाने के लिए
1/2 कप फेंटा हुआ दही (whisked curds, dahi)
1 टेबल-स्पून फ्रेश क्रीम (fresh cream)
1/4 कप कसा हुआ प्रोसेस्ड चीज़ (grated processed cheese)
नमक (salt) स्वादअनुसार
सजाने के लिए
विधि
- प्रत्येक आलू के आधे भाग को तैयार बीन टॉपिंग के एक भाग और चम्मच भर क्रीम चीज़ डालें।
- धनिया से सजाकर तुरंत परोसें।
- प्रत्येक आलू को 2 भाग में तेड़ा काट लें।
- आलू के बीच के भाग को निकाल लें, जिससे भरवां मिश्रण के लिए जगह बन जाये। एक तरफ रख दें।
- एक चौड़े नॉन-स्टिक पॅन में मक्ख़न गरम करें, प्याज़ डालकर, मध्यम आँच पर 1 मिनट तक भुन लें।
- बेक्ड बीन्स्, लाल मिर्च पाउडर, टमॅटो कैचप और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें और बीच-बीच में हिलाते हुए, मध्यम आँच पर 1-2 मिनट तक पका लें।
- टॉपिंग को 8 बराबर भाग में बाँटकर एक तरफ रख दें।
- आलू को नमक वाले पानी में उबाले, जिससे वह फीके ना लगे।
- अगर आपके बच्चे को आलू का छिल्का पसंद ना हो, इस व्यंजन को बनाते समय आप आलू छिल सकते हैं।
ऊर्जा | 104 कैलरी |
प्रोटीन | 3.4 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 15.6 ग्राम |
फाइबर | 2.5 ग्राम |
वसा | 3.4 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 8.3 मिलीग्राम |
सोडियम | 187.8 मिलीग्राम |
बीन्स् एण्ड क्रीम चीज़ पटॅटोस् की कैलोरी के लिए यहाँ क्लिक करें