You are here: होम> कोर्स रेसिपी, भारतीय कोर्स रेसिपी, वेज मुख्य व्यंजनों > खाने के साथ परोसे जाने वाले रेसिपी > जैम > सेब का जाम की रेसिपी
सेब का जाम की रेसिपी

Tarla Dalal
02 January, 2025
-8896.webp)

Table of Content
एम्बर रंग का यह समृद्ध सेब का जाम ताज़ा ब्रेड, क्रोइसेंट्स और पैनकेक के लिए एक उत्तम अकंपनिमेन्ट है।
दालचीनी पाउडर के बजाय आप दालचीनी की एक दंडी को भी गर्म जाम में डूबो सकते हैं और फिर जार को ढक्कन से बंद करके उसके स्वाद को मिलजुलने के लिए रख सकते हैं।
सेब को पीसने के बजाय कसने के कारण, इस जाम की बनावट बढ़िया बनती है और यह इस नुस्खे की खासियत है। लेकिन ज़ाहिर है कि इस नुस्खे कि एक और खासियत है कि, माइक्रोवेव में झटपट कभी भी बनाया जा सकता है।
Tags
Preparation Time
5 Mins
None Time
1 Mins
Total Time
6 Mins
Makes
6 None
सामग्री
Main Ingredients
1 1/2 कप कसा हुआ सेब
2 टेबल-स्पून शक्कर (sugar)
1 1/2 टी-स्पून नींबू का रस (lemon juice)
1/4 टी-स्पून दालचीनी पाउडर (वैकल्पिक)
विधि
- एक माइक्रोवेव सुरक्षित बाउल में सेब और शक्कर को मिला लीजिए और माइक्रोवेव में 2 मिनट के लिए उच्च तापमान पर पका लीजिए।
- उसे माइक्रोवेव से निकाल लीजिए और उसमें नींबू का रस और दालचीनी पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिला लीजिए और फिर माइक्रोवेव में 2 1/2 मिनट के लिए उच्च तापमान पर पका लीजिए।
- हवा-बंद डिब्बें मे भर कर रेफ्रिजरेटर में रख दीजिए और आवश्यकतानुसार प्रयोग कीजिए।
ऊर्जा | 31 कैलरी |
प्रोटीन | 0.1 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 7.3 ग्राम |
फाइबर | 0.6 ग्राम |
वसा | 0.1 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 0 मिलीग्राम |
सोडियम | 5.3 मिलीग्राम |
सेब का जाम की रेसिपी की कैलोरी के लिए यहाँ क्लिक करें