You are here: होम> कोर्स रेसिपी, भारतीय कोर्स रेसिपी, वेज मुख्य व्यंजनों > भारतीय मिठाई | अंडा रहित भारतीय मिठाई > मालपुआ
मालपुआ

Tarla Dalal
02 January, 2025

Table of Content
गरमा गरम मालपुवे को कोई मना नहीं कर सकता है, चाहे यह सादे खाये जाये या उपर ठंडी रबड़ी डालकर। इस स्वादिष्ट व्यंजन को घर पर ही बनाकर देखें जिसमें एक हल्का बदलाव है, जहाँ मैने इन मालपुवे को तलने की बजाय पॅन में घी से साथ पकाया है। ऐसा करने से यह बेहद नरम बनते हैं।
Tags
Preparation Time
5 Mins
None Time
1 Mins
Total Time
6 Mins
Makes
6 None
सामग्री
Main Ingredients
4 टेबल-स्पून मैदा (plain flour , maida)
1/2 कप फ्रेश क्रीम (fresh cream)
शक्कर की चाशनी के लिए
3/4 कप शक्कर (sugar)
2 टी-स्पून गुलाब जल
केसर (saffron (kesar) strands) , 2 टी-स्पून
सजाने के लिए
1 टेबल-स्पून बादाम के स्लाइस
1 टेबल-स्पून पिस्ता की कतरन
विधि
- एक बाउल में मैदा और क्रीम को एक भी डल्ला ना बचने तक अच्छी तरह मिला लें। एक तरफ रख दें।
- एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें और हल्के घी से चुपड़ लें, थोड़ा घोल डालकर 75mm. (3") व्यास के गोल आकार में फैला लें।
- थोड़े घी का प्रयोग कर, दोनो तरफ से सुनहरा होने तक पका लें।
- मालपुवा को गुनगुने चाशनी में डुबा दें।
- बचे घोल का प्रयोग कर 7 और मालपुवा बनायें।
- बादाम और पिस्ता के कतरन से सजाकर तुरंत परोसें।
- एक चौड़े नॉन-स्टिक पॅन में शक्कर और 3/4 कप पानी को अच्छी तरह मिलाकर मध्यम आँच पर 5 से 7 मिनट तक या 1 तार की चाशनी बनने तक पका लें।
- गुलाब जल डालकर आँच से हठा लें।
- केसर-दुध का मिश्रण पालकर अच्छी तरह मिलायें और एक तरफ रख दें।
ऊर्जा | 123 कैलरी |
प्रोटीन | 0.8 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 21.1 ग्राम |
फाइबर | 0 ग्राम |
वसा | 3.9 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 0 मिलीग्राम |
सोडियम | 4.8 मिलीग्राम |
मालपुआ की कैलोरी के लिए यहाँ क्लिक करें