You are here: होम> कोर्स रेसिपी, भारतीय कोर्स रेसिपी, वेज मुख्य व्यंजनों > भारतीय मिठाई | अंडा रहित भारतीय मिठाई > संण्डे > परतदार स्ट्रॉबेरी संडे | स्ट्रॅाबेरी सन्डे |
परतदार स्ट्रॉबेरी संडे | स्ट्रॅाबेरी सन्डे |

Tarla Dalal
02 January, 2025

Table of Content
ग्लास में तैयार करके परोसे जाने वाला यह सन्डे इतना आकर्षक बनता है कि आप मुख्य व्यंजन छोड़कर इसे खाने के लिए ललचित हो जाएँगे।
इस डिज़र्ट को सबसे बड़ी खासियत है कि यह कुछ ही मिनटों में तैयार किया जा सकता है। इसमें मारी बिस्कुट की परत पर स्ट्राबेरी और क्रीम डालकर, जैली के टुकड़ो से सजाया गया है।
इस डिज़र्ट में विविध बनावट और स्वाद का एहसास एक ही ग्लास में मिल जाता है। इसे परोसने से पहले ही तैयार कीजिए ताकी बिस्कुट की करकरी परत बनी रहे।
अन्य सन्डे रेसिपी को भी आजमाईए जैसे फ्रूट एण्ड जैली सन्डे और कुल्फी एण्ड जलेबी सन्डे ।
Tags
Preparation Time
5 Mins
None Time
1 Mins
Total Time
6 Mins
Makes
6 None
सामग्री
करकरी परत के लिए
1/2 कप क्रश किए हुए मारी बिस्कुट
4 टेबल-स्पून पिघला हुआ मक्ख़न (melted butter)
2 टी-स्पून शक्कर (sugar)
अन्य सामग्री
1/2 कप कटी हुई स्ट्रॉबेरी
1 कप बीटन व्हीप्ड क्रीम
1/2 कप जैली के टुकड़े
विधि
- एक गहरे बाउल में बिस्कुट, मक्ख़न और शक्कर डालकर अच्छी तरह से मिला लीजिए।
- मिश्रण को दो बराबर भागों में बाँट लीजिए और 2 ग्लास में समान रूप से डालकर उसे 30 मिनट
- के लिए सेट होने तक फ्रीज़ में रख दीजिए।
- परोसने से पहले, प्रत्येक ग्लास में 1/4 कप कटी हुई स्ट्रॉबेरी, 1/2 बीटन व्हीप्ड क्रीम और 1/4 कप स्ट्रॉबेरी जैली के टुकडे डालिए।
- तुरंत परोसिए।
ऊर्जा | 510 कैलरी |
प्रोटीन | 3.1 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 46.2 ग्राम |
फाइबर | 1 ग्राम |
वसा | 34.6 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 55 मिलीग्राम |
सोडियम | 208 मिलीग्राम |
परतदार स्ट्रॉबेरी संडे | स्ट्रॅाबेरी सन्डे | की कैलोरी के लिए यहाँ क्लिक करें