मेनु

फायलो शीट्स ( Phyllo Sheets ) Glossary | Recipes with फायलो शीट्स ( Phyllo Sheets ) | Tarladalal.com

Viewed: 4736 times

वर्णन

ग्रीक में फायलो का मतलब है पत्ता। यह आटे के पतले शीट का पर्याप्त नाम है, जिनका प्रयोग ग्रीक पेस्ट्री और भरी हुई पाई बनाने के लिए किया जाता है। इन शीट का प्रयोग साबूत या व्यंजन अनुसार काटकर किया जा सकता है। बहुत से फायलो पैकेट में आटे को सही तरीके से प्रयोग करने की विधी लीखी गई होती है। इसे प्रयोग करने की मूल बात यह है कि इसका प्रयोग कर झटपट काम करें। इसका प्रयोग फल और चीज़ आधारित व्यंजन से लेकर किसी भी व्यंजन में किया जा सकता है।

चुनने का सुझाव

• ताज़े फायलो शीट ग्रीक और मध्य पूर्वी बाज़ार में आसानी से मिलते हैं।

• साथ ही बहुत से किराने की दुकानों में फ्रोजॅन मिलते हैं जिनका नाम फीलो या फायलो हो सकता है।

• इनके बड़े शीट मिलते हैं, जहाँ 20-25 शीट एक बंद पैकेट में मिलते हैं।

• फायलो का एक दुसरा रुप है काटायफी आटा, जो पतले लंबे कटे फायलो है और गेहूँ जैसे दिखते हैं।

• कन्टरी पायलो, फायलो शीट का एक विक्लप है, जो मोटे होते हैं और पफ पेस्ट्री जैसे दिखते हैं, लेकिन बिना अंडे या शक्कर के।

रसोई में उपयोग

• फायलो का प्रयोग अकसर ग्रीक पेस्ट्री या पाई बनाने के लिए किया जाता है।

• मक्ख़न या तेल से चुपड़े बहुत से परतों का प्रयोग फ्लैकी करस्ट बनाने के लिए किया जाता है, जो बकलावा जैसी ग्रीक पेस्ट्री का मूल बन चुका है।

• ग्रीक फेटा (या अन्य चीज़) से बने छोटे चीज़ पाई त्रिकोन और फायलो पेस्ट्री का आटा एक दुसरा मशहुर व्यंजन है।

• कागज़ जैसे पतले फायलो आटे से बहुत से आकार बनाये जा सकते हैं। रोल को क्रीम, कस्टर्ड और अन्य पदार्थ से भरा जा सकता है।

• एक और मशहुर व्यंजन है गलाकतोबौरेको, को कस्टर्ड से भरा फायलो डेज़र्ट है।

संग्रह करने के तरीके

• ज़रुरत अनुसार फायलो शीट लेकर, बचे हुए शीट को उसी रैपर में लपेटकर रख दें।

• वैक्स् पैपर और प्लास्टिक रैप से ध्यान से ढ़ककर, हवा से दूर रखें।

• बचे हुए फायलो को फ्रिज में रखकर एक हफते के लिए रख जा सकता है।

दुबारा फ्रीज़ भी कर सकते हैं।

स्वास्थ्य विषयक

• फायलो पेस्ट्री और पाई कार्बोहाईड्रेट का झटपट स्रोत होते हैं और भूख दूर रखने में मदद करते हैं।

• फायलो शीट में भरने के लिए या उपर डालने के लिए पौष्टिक विकल्प चुनें, जैसे ताज़े फल या हरी सब्ज़ीयाँ, और स्वादिष्ट और पौष्टिक नाश्ता बनाऐं।


Your Rating*

user

Follow US

रेसिपी श्रेणियाँ