मेनु

पैपर चीज़ ग्लॉसरी | पैपर चीज़ की रेसिपी( Glossary & Recipes with Pepper Cheese in Hindi) Tarladalal.com

Viewed: 2162 times

वर्णन

क्रीम चीज़ के टुकड़े या स्प्रैड को स्वाद प्रदान करने के लिए, ऐलपीनो मिर्च या काली मिर्च का प्रयोग किया जाता है। सादे चीज़ के सौम्य स्वाद को मिर्च का हल्का खट्टा तीखा स्वाद मज़ेदार बना देता है। पैपर चीज़ को घर पर भी बनाया जा सकता है, जहाँ चीज़ को कटे हुए मिर्च के साथ पीसना होता है। यह तीखा चीज़ चीज़ ट्रे, तीखे खाने या बर्गर और ग्रिल्ड सेन्डविचस् के लिए उपयुक्त होता है।

चुनने का सुझाव

• पैपर चीज़ के टुकडे ज़्यादा दरदरा या सूखा नहीं होना चाहिए और इसका रंग समान होना चाहिए।

• समापन के दिनांक की जांच कर लें और किसी भी प्रकार के रंग में बदलाव या फफूंदी दाग की जांच कर लें।

रसोई में उपयोग

• अपने आप में नाश्ते में खने के लिए या क्रैकर के साथ खाने के लिए यह एक मशहुर चीज़ है। यह खासतौर पर सूप और सॉस जैसे पिगले हुए व्यंजन में अच्छे लगते हैं।

• कुछ व्यंजन जिनमें पैपर चीज़ चीज़ का प्रयोग किया जाता है, वह है मैश्ड पटॅटोस्, मॅकरोनी एण्ड चीज़, कैसरोल आदि।

• ककड़ी और टमाटर के स्लाईस् के साथ टोस्टड गेहूं से बनी ब्रेड के बीच यह चीज़ बेहद अच्छा लगता है।

• पैपर चीज़ को ऑमलेट. पिज़्जा, सूफले, औ ग्रेटिन, फोन्ड्यू आदि में मिलाया जा सकता है।

• पैपर चीज़ बॉल्स् और पोपर्स पार्टीयों के लिए मशहुर स्टार्टर हैं।

संग्रह करने के तरीके

• सभी प्रकार के चीज़, चाहे किसी भी प्रकार के हों, इन्हें अच्छी तरह लपेटकर फ्रिज के सबसे गरम जगह पर रखना चाहिए। (फ्रिज का दरवाज़ा अकसर सबसे गरम होता है)।

• चूंकी इसके संग्रह करने का समय चीज़ में नमी के मात्रा के उपर निर्भर करता है, चीज़ जितना नरम होगा, इसे कितने कम समय के लिए रखा जायेगा, यह ताज़ा रहेगा।

स्वास्थ्य विषयक

• चाहे किसी भी प्रकार के दूध से यह बना हो, पैपर चीज़ उन आहार तत्वों का अच्छा स्रोत है जो दूध में प्राकृतिक रुप से मिलते हैं, जैसे कॅलशियम्।

• कम वसा वाले चीज़ में एक पौष्टिक कमी यह है कि इनमें वसा भरपुर चीज़ की तुलना में अकसर सोडियम की मात्रा ज़्यादा होती है।

• साथ ही, पैपर चीज़ में उच्च मात्रा में अन्य ज़रुरी आहार तत्व भी होते हैं, जैसे फौसफोरस, ज़िन्क, राईबोफ्लेविन, विटामीन बी12 और विटामीन ए।

• यह उच्च गुणों वाले प्रोटीन का अच्छा स्रोत है।


बारीक लंबा कटा हुआ पैपर चीज़़

चीज़ को श्रैडर में डालकर, ऊँगलीयों का प्रयोग कर, पतले लंबे टुकड़ो में अलग कर लें। साथ ही आप पैक किये हुए बारीक लंबे कटे हुए चीज़ भी खरीद सकते हैं।

पैपर चीज़़ की पट्टिया

चीज़ के ब्लॉक को व्यंजन अनुसार पतली या मोटी पट्टीयों में काट लें।

कटा हुआ पैपर चीज़़

चीज़ के टुकड़े को काटने के बोर्ड पर रखकर छोटे टुकड़ो में काट लें। व्यंजन अनुसार इसे छोटे या बड़े टुकड़ो में काटा जा सकता है।

स्लाईस्ड पैपर चीज़़

आप चीज़ को स्लाईस् में रख सकते हैं या व्यंजन अनुसार, तेज़ धार वाले चाकू का प्रयोग कर, पतले या मोटे स्लाईसस् में काट सकते हैं।

पैपर चीज़़ के टुकड़े

चीज़ के ब्लॉक को टेड़ा रखकर बहुत सारे स्लाईसस् में काट लें। चीज़ के स्लाईस् को एक के उपर रख लें और लंबी कतारों में रख लें, (छोटे टुकड़ो के लिए 1/2" के स्लाईस्, बड़े टुकड़ो के लिए 1" के स्लाईस्)। 1/2 या 1" के लबे टुकड़ो में टेड़ा काटें और आपको टुकड़े प्राप्त होंगे।

Related Recipes

प्रेशर कुकर वेजिटेबल बिरयानी रेसिपी

More recipes with this ingredient...

पैपर चीज़ ग्लॉसरी | पैपर चीज़ की रेसिपी( Glossary & Recipes with Pepper Cheese in Hindi) Tarladalal.com (1 recipes), बारीक लंबा कटा हुआ पैपर चीज़़ (0 recipes) , पैपर चीज़़ की पट्टिया (0 recipes) , कटा हुआ पैपर चीज़़ (0 recipes) , स्लाईस्ड पैपर चीज़़ (0 recipes) , पैपर चीज़़ के टुकड़े (0 recipes)

Your Rating*

user

Follow US

रेसिपी श्रेणियाँ