मेनु

पारमेसान चीज़ ग्लॉसरी |स्वास्थ्य के लिए लाभ, पोषण संबंधी जानकारी + पारमेसान चीज़ की रेसिपी( Glossary & Recipes with Parmesan Cheese in Hindi) Tarladalal.com

Viewed: 14533 times

वर्णन

स्पष्टः ईटली से मिला पारमेसान चीज़ प्रतिष्ठित रुप से एक कड़क चीज़, जो देश भर में बनाया जाता है। यूरोप के अंतरगत, जहाँ इस चीज़ को ईटली के कुछ ही जगहों पर बनाया जाता है, उन्हें ही पारमेसान चीज़ कहा जाता है। यूरोप के बाहर काफी प्रकार के चीज़ को पारमेसान का नाम दिया जाता है। विशिष्ट रुप से नमकीन और इस दरदरे चीज़ का ईटॉलियन पाकशैली में पास्ता और पिज़्ज़ा के टॉपिंग के रुप में और कुछ सॉस के मुख्य सामग्री के रुप में भी, प्रयोग किया जाता है। यह चीज़ पारंपरिक रुप में सुबह का ताज़ा दूध और पिछले दिन का कम वसा वाले दूध को मिलाकर बनता है। इस दूध को गरम कर इसमें दही में मौजूद रैनेट को मिलाकर, चीज़ के ढ़ाँचे से निकाल जाता है। असली पारमेसान चीज़ को स्टेंसिल से ढ़ाँचा जाता है, जो यह बताता है कि वह चीज़ कब और कहाँ बना है। चीज़ को बेचने से पहले कम से कम २ साल तक खारे पानी में डुबोकर रखा जाता है।

चुनने के सुझाव

• पारमेसान चीज़ ब्लॉक के रुप में या स्प्रै कॅन में या अलग-अलग स्लाईस में काटकर, कभी-कभी प्लास्टिक या चिकने कागज़ में लपेटकर भी बाज़ार में मिलता है।

• पारमेसान चीज़ ना ज़्यादा दरदरा या सूखा होना चाहिए और रंग एक जैसा होना चाहिए।

• खरीदने से पहले समापन कि दिनाँक और फफूँदि दाग कि जाँच ज़रुर कर लें।

• असली पारमेसान चीज़ सख्त और पीले रंग का चीज़ होता है और लंबे आकार में टुटता है।

• हो सके तो पारमेसान चीज़ को कसा हुआ खरीदने कि जगह पुरा टुकड़ा खरीदें क्योंकि बड़े टुकड़े का स्वाद और रुप बना रहता है और यह सूखता भी नही है।

रसोई में उपयोग

• पास्ता के उपर कसा हुआ डालकर या नाश्ते के रुप में परोसा जाता है।

• इसे अपने आप में ही नाशते के रुप में या क्रैकर के साथ खाया जा सकता है।

• सूप और सॉस जैसे व्यंजन में भी यह खास स्वाद भर देता है।

• कुछ व्यंजन जिसमे पारमेसान चीज़ का प्रयोग होता है, वह हैं मॅश्ड पटॅटो, शेफर्डस् पाई, मॉकरोनी एण्ड चीज़, कैसेरोल आदि।

• प्रोसेस्ड चीज़ को ऑमलेट, पिज़्जा, सूफले, ऑ ग्रेटीन, फोन्ड्यू आदि में मिलाया जा सकता है।

• चीज़ बॉल और पौपरस् भी काफी मशहुर हैं।

• यह चीज़ सेब, नाश्पती और खरबूजे के साथ बेहतरीन रुप से जजता है।

संग्रह करने के तरीके

• किसी भी प्रकार के दूध से बने सभी चीज़ को अच्छी तरह लपेटकर फ्रिज के सबसे गरम कोने मे रखना चाहिए। (फ्रिज का दरवाज़ा ही अक्सर सबसे गरम कोना होता है)।

• चूँकि चीज़ के संग्रहण का समय का संबंध उसकी नमी कि मात्रा से होता है, इसलिये, चीज़ जितना नरम होगा, उसके संग्रहण का समय उतना ही कम होगा।

स्वास्थ्य विषयक

• भले ही किसी भी प्रकार के दूध का प्रयोग किया हो, पारमेसान चीज़ कॅलशियम के साथ-साथ, दूध मे प्रस्तूत सभी पौष्टिक तत्वों का संकेन्द्रित स्रोत है।

• पारमेसान चीज़ मे अन्य पौष्टिक तत्वों कि मात्रा भी ज्यादा होती है, जैसे फौसफोरस, ज़िन्क, राइबोफ्लेविन, विटामीन बी १२ और विटामीन ए।

• यह उत्तम प्रकार के प्रोटीन का अच्छा स्रोत है।


grated parmesan cheese

कसा हुआ पारमेसान चीज़

इसके लिये, हाथ किसनी से चीज़ को कसा जाता है। कसा हुआ चीज़ बारीक होता है और बेक्ड व्यंजन जैसे ऑ ग्रेटिन या कैसेरोल बनाने में इसका प्रयोग होता है।
shredded parmesan cheese

बारीक लंबा कटा पारमेसान चीज़

आप श्रैडर का प्रयोग कर सकते है और पतले लंबे आकार में अलग अलग कर काट सकते है। इसके अलावा आप बाज़ार से तैयार बारीक लबा कटा चीज़ खरीद सकते है।
chopped parmesan cheese

कटा हुआ पारमेसान चीज़

चीज़ के बड़े टुकड़े को काटने के बोर्ड में रखकर छोटे टुकड़ों में काट लें। व्यंजन अनुसार बड़ा या बारीक काटा जा सकता है।
parmesan cheese strips

पारमेसान चीज़ कि पट्टियाँ

व्यंजन विधी अनुसार चीज़ के मोटे या पतले पट्टी काट लें।
sliced parmesan cheese

स्लाईस्ड पारमेसान चीज़

आप स्लाईसर का प्रयोग कर सकते हैं या तेज़ धार वाले चाकू का प्रयोग कर चीज़ के, व्यंजन अनुसार, मोटे या पतले स्लाईस काट सकते है।
parmesan cheese cubes

पारमेसान चीज़ के टुकड़े

चीज़ के बड़े टुकड़े को तिरछा रखकर चौड़ी और चपटी पट्टीयों मे काट लें। इन पट्टीयों को एक के उपर एक रखकर लंबा काट लें, (१/२" स्लाईस छोटे टुकड़ो के लिये, १" स्लाईस बड़े टुकड़ो के लिये)। इन कटे हुए स्लाईस को १/२ या १" के आकार में तिरछा काटने से चीज़ के टुकड़े प्राप्त होंगे।
parmesan cheese powder

पारमेसान चीज़ का पाउडर

Related Recipes

बेक्ड आलू वेजेज रेसिपी

More recipes with this ingredient...

पारमेसान चीज़ ग्लॉसरी |स्वास्थ्य के लिए लाभ, पोषण संबंधी जानकारी + पारमेसान चीज़ की रेसिपी( Glossary & Recipes with Parmesan Cheese in Hindi) Tarladalal.com (1 recipes), कसा हुआ पारमेसान चीज़ (0 recipes) , बारीक लंबा कटा पारमेसान चीज़ (0 recipes) , कटा हुआ पारमेसान चीज़ (0 recipes) , पारमेसान चीज़ कि पट्टियाँ (0 recipes) , स्लाईस्ड पारमेसान चीज़ (0 recipes) , पारमेसान चीज़ के टुकड़े (0 recipes) , पारमेसान चीज़ का पाउडर (0 recipes)

Your Rating*

user

Follow US

रेसिपी श्रेणियाँ