You are here: होम> कोर्स रेसिपी, भारतीय कोर्स रेसिपी, वेज मुख्य व्यंजनों > ब्रेकफास्ट रेसिपी | सुबह का नाश्ता | > चीला रेसिपी | ब्रेकफास्ट के लिए पैनकेक रेसिपी | > कुकुम्बर सोया पॅनकेक
कुकुम्बर सोया पॅनकेक

Tarla Dalal
12 February, 2025


Table of Content
सूजी के साथ रसभरी ककड़ी और सोया के आटे के मेवेदार स्वाद को साथ लेकर आऐं और आपके पास एक बेहतरीन पॅनकेक तैयार होगा जो आपके दिन को ज़रुर मज़ेदार बना देगा! यह स्वादिष्ट कुकुम्बर सोया पॅनकेक में केवल हरी मिर्च और धनिया का स्वाद भरा गया है। साथ ही ककड़ी में ऑक्सीकरण रोधी और सूजन कम करने वाले गुण भी होते हैं, जो इस पॅनकेक की पौष्टिक्ता को और भी बढ़ाता है। एक मज़ेदार मेल के लिए, इसे न्यूट्रिशियस ग्रीन चटनी के साथ गरमा गरम परोसें।
Tags
Preparation Time
5 Mins
None Time
1 Mins
Total Time
6 Mins
Makes
6 None
सामग्री
Main Ingredients
1 कप कसी हुई ककड़ी
1/2 कप सोया का आटा
1/2 कप सूजी (rava / sooji)
2 टी-स्पून कटी हुई हरी मिर्च (chopped green chillies)
1/2 कप कटा हुआ हरा धनिया (chopped coriander)
2 टेबल-स्पून लो फॅट दही (low fat curds)
नमक (salt) स्वादअनुसार
2 1/4 टी-स्पून तेल ( oil ) , चुपड़ने और पकाने के लिए
परोसने के लिए
न्यूट्रिशियस ग्रीन चटनी
विधि
- सभी सामग्री को 1 कप पानी के साथ एक बाउल में अच्छी तरह मिला लें और टपटके जैसा घोल बना लें।
- नॉन-स्टिक तवा गरम करें और 1/4 टी-स्पून तेल से चुपड़ लेँ।
- चम्मच भर घोल डालकर गोल घुमाते हुए, 125 मिमी (5") व्यास के गोल आकार का पॅनकेक बना लें।
- 1/4 टी-स्पून तेल का प्रयोग कर, दोनो तरफ से सुनहरा होने तक पका लें।
- विधी क्रमांक 3 और 4 को दोहराकर 7 और पॅनकेक बना लें।
- न्यूट्रिशियस ग्रीन चटनी के साथ गरमा गरम परोसें।
ऊर्जा | 66 कैलरी |
प्रोटीन | 2.6 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 8.8 ग्राम |
फाइबर | 1 ग्राम |
वसा | 2.4 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 0 मिलीग्राम |
सोडियम | 7 मिलीग्राम |
कुकुम्बर सोया पॅनकेक की कैलोरी के लिए यहाँ क्लिक करें