You are here: होम> विभिन्न व्यंजन > भारतीय व्यंजन > जैन व्यंजन, जैन रेसिपी > जैन अंतर्राष्ट्रीय व्यंजन > क्रन्ची वॉलनट स्क्वैर्स
क्रन्ची वॉलनट स्क्वैर्स

Tarla Dalal
02 January, 2025


Table of Content
कॅरेमल बनी हुई शक्कर का सुनहरा रंग और मज़ेदार खुशबु यह सुनिश्चित करता है कि आपके बच्चे इन क्रन्ची वॉलनट स्क्वैर्स को ज़रुर चुनेंगे। और इसे एक बार खाने के बाद, आप इसे मना नहीं कर सकते! करारी बटर कुकीस् के उपर नरम वॉलनट बटरस्कॉच मिश्रण डालकर, पर्याप्त तरह से बेक किया हुआ, यह इतना स्वादिष्ट व्यंजन है कि इसे बयान करने के लिए शब्द नहीं है।
Tags
Preparation Time
5 Mins
None Time
1 Mins
Total Time
6 Mins
Makes
6 None
सामग्री
क्रस्ट के लिए
1/2 कप मक्ख़न (butter, makhan)
3 टेबल-स्पून कैस्टर शुगर (castor sugar)
1 1/2 कप मैदा (plain flour , maida)
टॉपिंग के लिए
1/2 कप कटा हुआ अखरोट
1/2 कप कैस्टर शुगर (castor sugar)
1/4 कप मक्ख़न (butter, makhan)
1/2 कप फ्रेश क्रीम (fresh cream)
1/2 कप शहद ( Honey )
1/2 टी-स्पून वैनिला एसेंस
विधि
- बेक किये हुए क्रस्ट के उपर टॉपिंग के मिश्रण को डालकर चम्मच से अच्छी तरह फैला लें।
- पहले से गरम अवन में 200°c (400°f) 30 मिनट के लिए बेक कर लें।
- अवन से निकाल लें। पुरी तरह ठंडा कर चौकौर आकार में काट लें।
- हवा बद डब्बे में रख दें।
- मक्ख़न और कॅस्टर शुगर को एक गहरे बाउल में हल्का और फूला होने तक अच्छी तरह फेंट लें।
- बिना पानी का प्रयोग किये, मैदा डालकर, हल्के हाथों नरम आटा गूँथ लें।
- आटे को एक 5" x 9" के बेकिंग ट्रे में फैला लें ओर अपनी हथेली से अच्छी तरह फैला लें।
- 15 मिनट के लिए या सख्त होने तक फ्रिज में रख दें।
- समान अंतर पर काँटे से छेद बना लें और पहले से गरम अवन में 180°c (360°f) के तापमान पर 25 मिनट के लिए बेक कर लें।
- अवन से निकालकर एक तरफ रख दें।
- एक चौड़े नॉन-स्टिक पॅन में सभी सामग्री को मिलाकर, धिमी आँच पर लगातार हिलाते हुए, 4-5 मिनट तक पका लें। एक तरफ रख दें।
ऊर्जा | 157 कैलरी |
प्रोटीन | 1.6 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 17.5 ग्राम |
फाइबर | 0.1 ग्राम |
वसा | 9 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 17.8 मिलीग्राम |
सोडियम | 60.7 मिलीग्राम |
क्रन्ची वॉलनट स्क्वैर्स की कैलोरी के लिए यहाँ क्लिक करें