You are here: होम> कोर्स रेसिपी, भारतीय कोर्स रेसिपी, वेज मुख्य व्यंजनों > भारतीय मिठाई | अंडा रहित भारतीय मिठाई > पारंपारिक भारतीय मिठाई की रेसिपी > क्विक मिल्क केक रेसिपी | मिल्क केक | मावा रेसिपी | खोया रेसिपी
क्विक मिल्क केक रेसिपी | मिल्क केक | मावा रेसिपी | खोया रेसिपी

Tarla Dalal
02 January, 2025


Table of Content
क्विक मिल्क केक रेसिपी | मिल्क केक | मावा रेसिपी | खोया रेसिपी | quick milk cake in hindi.
Tags
Preparation Time
5 Mins
None Time
1 Mins
Total Time
6 Mins
Makes
6 None
सामग्री
क्विक मिल्क केक के लिए सामग्री
3 कप चूरा किया हुआ मावा
3/4 कप शक्कर (sugar)
1/4 टी-स्पून फिटकिरी (1 से.मी. का टुकडा)
1 टेबल-स्पून घी (ghee)
घी (ghee) , चुपडने के लिए
गार्निश के लिए
2 टेबल-स्पून हल्के उबाले और काटे हुए पिस्ता
विधि
- यह मीठाई कमरे के तापमान पर 5 से 7 दिनों तक और फ्रिज में 10 से 12 दिनों तक ताजा रहती है।
- क्विक मिल्क केक बनाने के लिए, एक चौडे नॉन-स्टिक पैन में मावा और चीनी डालें, अच्छी तरह मिलाएँ और मध्यम आँच पर लगातार हिलाते हुए १ मिनट तक पकाएँ।
- फिटकरी डालकर अच्छी तरह मिलाएँ और मध्यम आँच पर और 2 मिनट तक लगातार हिलाते हुए पकाएँ।
- 1 टेबलस्पून घी डालें, अच्छी तरह मिलाएँ और मध्यम आँच पर 4 मिनट तक या मिश्रण हल्का भूरा होने तक लगातार हिलाते हुए पकाएँ।
- आंच को कम करें और 2 से 3 मिनट तक या मिश्रण के गाढ़ा होने तक लगातार हिलाते हुए पकाएँ।
- मिश्रण को एक घी से चुपडे हुए स्टील या एल्यूमीनियम के कटोरे में डालें करें। । कटोरा 125 मि. मी. (5") व्यास का और 100 मि. मी. (४") गहरा होना चाहिए। तुरंत एक ढक्कन के साथ कवर करें और कमरे के तापमान पर 8 घंटे के लिए या सेट होने तक अलग रखें।
- इसे कटोरे से बाहर निकालें और 10 समान स्लाइस में काट लें।
- क्विक मिल्क केक को पिस्ता से गार्निश करें और तुरंत परोसें या फ्रिज में स्टोर करें।
ऊर्जा | 246 कैलरी |
प्रोटीन | 8.6 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 24.7 ग्राम |
फाइबर | 0 ग्राम |
वसा | 12.5 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 0 मिलीग्राम |
सोडियम | 0 मिलीग्राम |
क्विक मिल्क केक रेसिपी | मिल्क केक | मावा रेसिपी | खोया रेसिपी की कैलोरी के लिए यहाँ क्लिक करें